Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar , Crime News, Breaking News in Hindi, & Dinesh Singh

जीका वायरस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट,डॉक्टर और उसकी बेटी पॉजिटिव
पुणे में जीका वायरस के मामले पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। डॉक्टर सभी संक्रमित मरीजों के स्वास्थ्य पर नजर रख रहे हैं। मरीजों में शरीर पर लाल धब्बे, बुखार और मांसपेशियों में दर्द जैसे लक्षण देखे गए हैं। इनका इलाज किया जा रहा है।

महाराष्ट्र के पुणे में जीका वायरस के छह मामले सामने आए हैं। इनमें दो गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। इसकी जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। एक अधिकारी ने बताया कि पुणे के एरंडवाने और मुंधवा में जांच के दौरान 6 मरीजों में जीका वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एरंडवाने में जीका वायरस के संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। यहां 46 वर्षीय डॉक्टर की रिपोर्ट जीका पॉजिटिव आई है। वहीं डॉक्टर की 15 वर्षीय बेटी भी संक्रमित पाई गई है। साथ ही मुंधवा से भी दो मामले सामने आए हैं, जिसमें 47 वर्षीय महिला और 22 वर्षीय युवक शामिल हैं।

जीका वायरस के मामले मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

डॉक्टर जीका वायरस से संक्रमित सभी 6 मरीजों के स्वास्थ्य पर नजर रख रहे हैं। इन मरीजों में शरीर पर लाल धब्बे, बुखार और मांसपेशियों में दर्द जैसे लक्षण देखे गए हैं। इनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, एडीज मच्छर के काटने से जीका वायरस का संक्रमण व्यक्ति में फैलता है। यह वायरस इसलिए भी ज्यादा खतरनाक है क्योंकि यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता रहता है। हालांकि, शुरुआत में इस वायरस से संक्रमित मरीज में कोई लक्षण नहीं दिखते।

जीका वायरस कब सामने आया?

इस वायरस का पहला मामला 1947 में सामने आया था। युगांडा में इस वायरस का संक्रमण बंदरों में देखा गया था। हालांकि, इंसानों में जीका का पहला मामला 1952 में सामने आया था। पिछले कुछ सालों में अलग-अलग देशों में जीका के मामले देखे गए हैं। अक्टूबर 2015 से जनवरी 2016 के बीच ब्राजील में जीका के हजारों मामले सामने आए। इस देश में 4000 बच्चों में जीका वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई।

लक्षण और बचाव क्या हैं?

डॉक्टरों के अनुसार, जीका वायरस से संक्रमित मरीजों को बुखार आता रहता है। मरीजों को सिर दर्द और जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। आंखें लाल हो जाती हैं। शरीर पर लाल चकत्ते भी पड़ जाते हैं। चूंकि यह संक्रमण मच्छरों के काटने से फैलता है, इसलिए घर के आसपास पानी जमा न होने दें। बचाव के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें। संक्रमित मरीजों के रहने वाले इलाकों में जाने से बचें। साथ ही अपने खान-पान का खास ख्याल रखें

दुनिया की दूसरी बड़ी हत्यारिन है ये, 81 लाख लोगों की मौत का कारण है ये
क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें किस वजह से होती हैं…? रिपोर्ट के मुताबिक, हाई ब्लड प्रेशर है। इसके बाद प्रदूषित हवा है जो अब देश-दुनिया में आम होती जा रही है। जिस हवा में आप और हम सांस लेते हैं, वह इतनी जानलेवा हो गई है कि एक साथ लाखों लोगों को लील रही है।

हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 में पूरी दुनिया में वायु प्रदूषण के कारण 81 लाख लोगों की मौत हुई, जबकि अकेले भारत में 21 लाख लोगों की जान चली गई। वायु प्रदूषण के कारण पांच साल से कम उम्र के 169,400 से ज्यादा बच्चों की मौत हुई, जिनमें से ज्यादातर बच्चे भारत के थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर मधुमेह के बाद वायु प्रदूषण को सबसे बड़े हत्यारों में से एक माना जाता है। रिपोर्ट कहती है कि सच तो यह है कि तंबाकू सेवन से ज्यादा वायु प्रदूषण मौत और विकलांगता के लिए जिम्मेदार है। हाल ही में जारी स्टेट ऑफ ग्लोबल एयर रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 में दुनिया भर में वायु प्रदूषण के कारण 8.1 मिलियन मौतें हुईं, जिसमें चीन और भारत का योगदान क्रमशः 2.3 और 2.1 मिलियन मौतों के वैश्विक बोझ का आधे से ज्यादा है। कुल मौतों में से 700,000 मौतें 5 साल से कम उम्र के बच्चों की थीं।

इस कुल प्रदूषण में भारत और चीन का बड़ा हिस्सा है। इन दोनों देशों में इस आंकड़े का 55% हिस्सा है। भारतीय भी ओजोन के उच्च स्तर के संपर्क में हैं। ओजोन के थोड़े समय के संपर्क में रहने से अस्थमा और सांस लेने में समस्या हो सकती है। लंबे समय तक संपर्क में रहने से क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज हो सकती है - एक ऐसी स्थिति जिसमें फेफड़े में सूजन रहती है और हवा का प्रवाह बाधित होता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021 में दुनिया भर में ओजोन के कारण 489,000 मौतें हुईं - इनमें से लगभग 50% या 237,000 मौतें देश में हुईं। 2021 में पांच साल से कम उम्र के बच्चों में प्रदूषण से संबंधित मौतों की सबसे अधिक संख्या भारत में दर्ज की गई, जिसमें कम से कम 169,400 मौतें वायु प्रदूषण के कारण हुईं।

भगवान राम जैसा आदर्श चरित्र दुनिया में कहीं नहीं मिल सकता: पंडित वीरेंद्र तिवारी
कुशीनगर ,फाजिलनगर। मान-सम्मान उन्हीं का होता है, जो त्याग करते हैं। हनुमान इसके प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन अपने प्रभु श्रीराम को समर्पित कर दिया। भगवान राम जैसा आदर्श चरित्र दुनिया में कहीं नहीं मिल सकता। उसी तरह हनुमानजी जैसा भक्त भी विश्व में कहीं नहीं मिलेगा।

ऊक्त बातें क्षेत्र के जौरा बाजार स्थित श्री राम जानकी मंदिर पर श्री विष्णु महायज्ञ के दौरान हनुमत कथा का रसपान कराते हुए भोजपुरी में राम कथा के मर्मज्ञ पंडित वीरेंद्र तिवारी व्यास ने संगीतमयी कथा करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि रामचरित मानस में हनुमानजी का प्रवेश होते ही प्रत्येक प्रसंग प्रेम, वात्सल्य, करुणा और स्नेह की रसधारा से भरपूर नजर आता है। हनुमानजी ही इसके वास्तविक सूत्रधार है। कलियुग में राम नाम के साथ हनुमान की भक्ति को सर्वोपरि माना गया है।

इससे पूर्व व्यास पीठ का पूजन करके गोरखपुर विश्वविद्यालय के कार्य परिषद के सदस्य एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर विजय प्रताप उपाध्याय, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी, खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्थान सपहां के मंत्री पंकज पांडेय व समाजसेवी अनिल जायसवाल ने कथा का शुभारंभ कराया।

इस दौरान अतिथियों को अंग्वस्त्र भेंट कर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं मुख्य यजमान शंभू बरनवाल राकेश तिवारी,राघवेंद्र उपाध्याय, नागेंद्र चौरसिया अरविंद मिश्रा आदि ने सम्मानित किया। इस दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी बाबा बलराम दास, नथुनी उपाध्याय, रामएकबाल दूबे, नंदलाल विद्रोही,रमाकांत राव,सीताराम मिश्र,योगेंद्र गौड़, सुरेश चौरसिया,सुबाष चौरसिया,आशुतोष चौबे,मदन यादव, उपेंद्र यादव, कृष्णा साहनी, राधेश्याम यादव आदि मौजूद रहे।

1 लाख रूपये के लिए फिर से शादी करने पहुंचे, 20 शादीशुदा जोड़े सामूहिक विवाह में ऐसे खुली पोल
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में दिव्यांगों के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इस आयोजन का आयोजन आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्थान ने किया था। विवाह के बाद प्रत्येक जोड़े को एक लाख रुपए दिए जाने थे। संस्था का आरोप है कि यहां 20 ऐसे जोड़े विवाह करने पहुंचे, जो पहले से ही शादीशुदा थे। उनके बच्चे भी हैं। पुलिस अब इन 20 जोड़ों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में दिव्यांगों के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया।

इसमें प्रत्येक जोड़े को विवाह के बाद एक लाख रुपए मिलने थे। लेकिन हद तो तब हो गई, जब पैसों के लालच में कुछ ऐसे जोड़े भी विवाह करने पहुंच गए, जो पहले से ही शादीशुदा थे। इतना ही नहीं, उनके दो या तीन बच्चे भी हैं। आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्थान ने इस सामूहिक विवाह का आयोजन किया। जैसे ही ऐसे जोड़े पकड़े गए, उन्हें तुरंत वहां से खदेड़ दिया गया। अब पुलिस उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्थान ने दुर्ग में 300 दिव्यांग जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया। यह संस्था पहले भी सैकड़ों युवक-युवतियों का विवाह करा चुकी है। इस बार कहा गया कि संस्था प्रत्येक जोड़े को एक लाख रुपए भी देगी। और फिर क्या. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के सरगुजा, अंबिकापुर, सूरजपुर, बिलासपुर और बस्तर से कई जोड़े दुर्ग पहुंच गए.

27 साल का दूल्हा, 45 साल की दुल्हन

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय और दुर्ग के सांसद विजय बघेल भी यहां पहुंचे. सबकुछ ठीक चल रहा था. सीएम ने जोड़ों को आशीर्वाद भी दिया. तभी संस्था को पता चला कि इस शादी में 20 ऐसे जोड़े पहुंचे हैं जो पहले से शादीशुदा हैं. इतना ही नहीं, 27 साल का युवक पैसों के लिए 45 साल की महिला से शादी करने पहुंचा था. यह भी पता चला कि छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड से भी जोड़े इस आयोजन में पहुंचे थे. जबकि, सामूहिक विवाह का आयोजन सिर्फ छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए किया गया था.

एफआईआर दर्ज की जाएगी

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय और दुर्ग के सांसद विजय बघेल भी यहां पहुंचे. सबकुछ ठीक चल रहा था. सीएम ने जोड़ों को आशीर्वाद भी दिया. तभी संस्था को पता चला कि इस शादी में 20 ऐसे जोड़े पहुंचे हैं जो पहले से शादीशुदा हैं. इतना ही नहीं, 27 साल का युवक पैसों के लिए 45 साल की महिला से शादी करने पहुंचा था। यह भी पता चला कि छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड से भी जोड़े इस आयोजन में पहुंचे थे। जबकि सामूहिक विवाह का आयोजन सिर्फ छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए किया गया था।

एफआईआर दर्ज की जाएगी

संस्था के कर्मचारियों ने ऐसे जोड़ों को तुरंत वहां से हटा दिया। आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्थान के अध्यक्ष प्रकाश गेडाम ने बताया कि हमने पुलिस को इसकी सूचना दे दी है। इन 20 जोड़ों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लेकिन कुछ जोड़ों ने कहा कि वे जानबूझकर यहां नहीं आए हैं। उन्हें यहां बुलाया गया था। उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्हें यहां किसने बुलाया है। पुलिस अब इन जोड़ों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करेगी।

दीदी ने इस बार भी ब्रेक नहीं मारा,पेट्रोल पम्प पर खड़े व्यक्ति में मारा टक्कर
सोशल मीडिया पर एक बेहद मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें स्कूटी सवार एक लड़की ने पेट्रोल पंप पर खड़े कर्मचारी को टक्कर मार दी। वीडियो देखने के बाद लोग उस लड़की का मजाक उड़ा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर अक्सर लड़कियों की ड्राइविंग स्किल्स को लेकर मजाक बनाया जाता है। कोई न कोई वीडियो जरूर वायरल होता है, जिसकी वजह से लोग लड़कियों की ड्राइविंग स्किल्स पर तरह-तरह के कमेंट करने लगते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि दीदी ने हर बार की तरह इस बार भी ब्रेक नहीं लगाए।

"हमेशा की तरह इस बार भी दीदी ने ब्रेक नहीं लगाए", लड़की ने स्कूटी से शख्स को टक्कर मारी, वीडियो देखकर लोगों ने लिए मजे सोशल मीडिया पर एक बेहद मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें स्कूटी सवार एक लड़की ने पेट्रोल पंप पर खड़े कर्मचारी को टक्कर मार दी। वीडियो देखने के बाद लोग उस लड़की का मजाक उड़ा रहे हैं।

लड़की ने पेट्रोल पंप कर्मचारी को स्कूटी से टक्कर मारी

सोशल मीडिया पर अक्सर लड़कियों की ड्राइविंग स्किल्स को लेकर मजाक बनाया जाता है। कोई न कोई ऐसा वीडियो जरूर वायरल होता है, जिसकी वजह से लोग लड़कियों की ड्राइविंग स्किल्स पर तरह-तरह के कमेंट करने लगते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि दीदी ने हर बार की तरह इस बार भी ब्रेक नहीं लगाया।

लड़की ने पेट्रोल भरवा रहे शख्स को टक्कर मारी
इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि पेट्रोल पंप पर कुछ गाड़ियां तेल भरने के लिए खड़ी हैं। पेट्रोल पंप कर्मचारी एक महिला की स्कूटी में पेट्रोल भर रहा है। पीछे एक और महिला अपनी स्कूटी लेकर खड़ी है। पेट्रोल भरवाकर जैसे ही कर्मचारी स्कूटी से दूर जाता है, अचानक पीछे अपनी स्कूटी लेकर खड़ी महिला कर्मचारी को टक्कर मार देती है। दरअसल, महिला के हाथ से स्कूटी का एक्सीलेटर इस तरह घूमता है कि स्कूटी उसके कंट्रोल से बाहर हो जाती है और वह सीधे कर्मचारी को टक्कर मार देती है। वहीं, पहले से गाड़ी में पेट्रोल भरवा रही महिला भी अपनी स्कूटी समेत गिर जाती है।

लोगों ने वीडियो पर मजेदार कमेंट किए

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। वीडियो को रितेश पाल नाम के यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 लाख व्यूज और 2 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, कई लोगों ने वीडियो देखने के बाद काफी मजेदार कमेंट किए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसमें दीदी की गलती नहीं है, इसमें स्कूटर बनाने वाली कंपनी की गलती है। दूसरे ने लिखा- मैंने थोड़ा धक्का दिया तो कहा कि जल्दी से ईंधन भरवाओ। तीसरे ने लिखा- पता नहीं लड़कियों को ब्रेक से क्या दुश्मनी है।

विष्णु महायज्ञ के छठवें दिन कथा वाचक विरेंद्र तिवारी के प्रबचन सुन श्रोताओं ने लगाया गोता
कुशीनगर ।। फाजिलनगर विकासखंड क्षेत्र के जौरा बाजार स्थित राम जानकी मंदिर के परिसर में चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ यज्ञ के छठवें दिन राजा हरिश्चंद्र और तारा मति का कथा सुनकर शोताओं के आखों में पानी आ गया। कथा का सूरा शुभारंभ पूर्व प्रधान मनीष तिवारी ने पूजन अर्चन कर किया।

कथा व्यास वीरेंद्र तिवारी ने कहा की सत्य की चर्चा जब भी की जाती है, राजा हरिश्चन्द्र का नाम जरूर लिया जाता है। राजा हरिश्चंद्र सच बोलने और वचनपालन के लिए प्रसिद्ध थे। ऋषि विश्वामित्र ने राजा हरिश्चंद्र की प्रसिद्धि सुनी। वे स्वयं इसकी परीक्षा लेना चाहते थे। राजा हरिश्चंद्र हर हालत में केवल सत्य का ही दामन थामते थे।

एक बार राजा हरिश्चन्द्र ने सपना देखा कि उन्होंने अपना सारा राजपाट महर्षि विश्वामित्र जी को दान में दे दिया है। अगले दिन जब विश्वामित्र उनके महल में आए तो उन्होंने विश्वामित्र को अपना राज्यसौंप दिया। जाते-जाते विश्वामित्र ने राजा हरिश्चंद्र से स्वर्ण मुद्राएं दान में मांगी। विश्वामित्र ने राजा को याद दिलाया कि राजपाट के साथ राज्य का कोष भी वे दान कर चुके हैं और दान की हुई वस्तु को दोबारा दान नहीं किया जाता। तब राजा ने अपनी पत्नी और पुत्र को बेचकर स्वर्ण मुद्राएं हासिल की, लेकिन वो भी पूरी नहीं हो पाईं। राजा हरिश्चंद्र ने खुद को शमशान के चांडाल से बिक कर सोने की सभी मुद्राएं विश्वामित्र को दान दे दी।

एक दिन सर्पदंश से इनके पुत्र की मृत्यु हो गयी तो पत्नी तारा अपने पुत्र को शमशान में अन्तिम क्रिया के लिए कर मांगा के रानी तारा ने अपनी साडी को फाड़कर कर चुकाना चाहा, तभी आसमान में बिजली चमकी तो उस बिजली की रोशनी में हरिश्चंद्र को उस अबला स्त्री का चेहरा नजर आया, वह स्त्री उनकी पत्नी तारामती थी और उसके हाथ में उनके पुत्र रोहित का शव था। अपनी पत्नी की यह दशा और पुत्र के शव को देखकर हरिश्चंद्र बेहद भावुक हो उठे। उस दिन उनका एकादशी का व्रत भी था और परिवार की इस हालत ने उन्हें हिलाकर रख दिया।

उनकी आंखों में आंसू भरे थे लेकिन फिर भी वह अपने कर्तव्य की रक्षा के लिए आतुर थे। भारी मन से उन्होंने अपनी पत्नी से कहा कि जिस सत्य की रक्षा के लिए उन्होंने अपना महल, राजपाट तक त्याग दिया, स्वयं और अपने परिवार को बेच दिया, आज यह उसी सत्य की रक्षा की घड़ी है। उसी समय आकाशवाणी हुई और स्वयं प्रभू प्रकट हुए और उन्होंने राजा से कहा “हरिश्चन्द्र! तुमने सत्य को जीवन में धारण करने का उच्चतम आदर्श स्थापित किया है। तुम्हारी कर्त्तव्यनिष्ठा महान है, तुम इतिहास में अमर रहोगे।

इस दौरान नंदलाल विद्रोही,राकेश साहनी,प्रमोद भंडारी,रीना मिश्रा,बंदना, अमृता तिवारी,नीलम तिवारी,रीता यादव, सुनीता देवी,रेखा राजनंदनी,अवधेश सिंह,आलोक पाण्डेय,उपेंद्र यादव,मिंटू सिंह, पप्पू पांडे,प्रमोद भंडारी,सोनू शर्मा,प्रिंस चौहान,मदन यादव,बबलू गुप्ता,राधेश्याम यादव,काशी सिं, गुड्डू यादव,चंद्रदेव चौरसिया,आदि लोग रहे।

वाटर पार्क में शराबियों का जमावड़ा देख भड़के लोग, जमकर हुआ हंगामा
कुशीनगर।। हाटा कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत सुकरौली स्थित चकनिलकंठ में बने ब्लू लोगोन वाटर पार्क में रविवार को घण्टों तक जमकर हुआ हंगामा।

परिवार के साथ आये लोगों ने अंदर शराबियों की भरमार और गंदगी की अंबार होने का आरोप लगाया। टिकट का पैसा वापस मांगने पर पार्क के कर्मचारियों से जमकर हुई कहासुनी।

सुकरौली कस्बे से सटे ब्लू लोगोंन वाटर पार्क संचालित होता है। यह पार्क दो शिप्ट में चलता है।शाम को परिवार के लिए 4 बजे से संचालित होता है। सूत्रों की मानें तो इस वाटर पार्क में आए दिन छोटी मोटी विवाद की घटनाए होती रहती हैं। रविवार को अपने परिवार के साथ गए कुछ लोगों ने शराबियों को देखकर आपत्ति जताई। लोगों ने आरोप लगाया कि वाटर पार्क के अंदर शराबियों का जमावड़ा है। हर तरफ गन्दगी का अंबार लगा हुआ है। इस पर परिवार सहित नहाने आये कई लोगों ने जमकर हंगामा किया और टिकट का पैसा वापस लेकर जाने की बात कहा। इस पर वाटर पार्क कर्मीयो से काफी देर तक कहासुनी हुई।

मौज-मस्ती के नाम पर चलाए जा रहे वाटर पार्क लोगों की मौत का कारण बन रहे हैं। यहां नियम कायदों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जिला प्रशासन, नगर के जिम्मेदार और पुलिस भी इस ओर से आंखें बंद किए बैठे हैं। पूल की गहराई, स्लाइड्स का आकार, लोगों की अधिकतम (भीड़) संख्या को लेकर भी कहीं नियमों का पालन नहीं किया जा रहा। कमाई के लिए धड़ाधड़ बुकिंग करने में पार्क संचालकों का विश्वास होता है, लेकिन न ही वाटर ट्रीटमेंट पर किसी का ध्यान है और न ही पूल के मेंटेनेंस पर। कई हादसे पूल की गहराई कम होने के कारण भी हो रहे हैं, जिसमें तैराक स्लाइडिंग या स्विमिंग के दौरान तले में टकरा जाते हैं और स्पाइनल कॉर्ड में चोट लग जाती है। उक्त वाटर पार्क के गेट का बनावट अन्य वाटर पार्क के मानकों से अलग है। समय रहते प्रशासन ने इस वाटर पार्क की मानक विरुद्ध संचालन की ओर ध्यान नहीं दिया तो आम आदमी किसी बड़े हादसे का शिकार हो सकते हैं।