Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar , Crime News, Breaking News in Hindi, & : कुशीनगर

आत्मनिर्भरता की ओर कदम: प्रशिक्षित युवतियों को बांटे गए प्रमाण&पत्र और मेडल
​फाजिलनगर, कुशीनगर। स्थानीय कस्बे के एक निजी मैरेज हॉल में रविवार को एक विशेष गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एक संस्था द्वारा निःशुल्क संचालित सिलाई, कढ़ाई एवं ब्यूटिशियन प्रशिक्षण के सफल समापन के उपलक्ष्य में आयोजित 'प्रमाण-पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह' था। इसमें प्रशिक्षण पूरा करने वाली सभी मेधावी युवतियों को प्रमाण-पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

​आत्मनिर्भरता और कौशल विकास पर जोर

​कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता शाही ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा:

​"वर्तमान दौर में महिलाओं का आत्मनिर्भर होना बेहद जरूरी है। सिलाई, कढ़ाई और ब्यूटिशियन जैसे हुनर आधारित प्रशिक्षण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।"

​वहीं, पीपीसी सदस्य नागेंद्र सिंह ने युवाओं के कौशल विकास को रेखांकित करते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से युवतियां न केवल खुद का रोजगार शुरू कर सकती हैं, बल्कि दूसरों को भी रोजगार देने के काबिल बनती हैं।

​मुख्यधारा में महिलाओं की भागीदारी

​समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने संस्था के इस अनूठे प्रयास की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना आवश्यक है और इसके लिए ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रम लगातार आयोजित होते रहने चाहिए।

​कार्यक्रम की कुछ खास झलकियां

​शुभारम्भ: समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई।

​मंच संचालन: कार्यक्रम का शानदार संचालन मशहूर कवि संतोष गुप्ता 'संगम' ने किया।

​अध्यक्षता: पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन गुप्ता द्वारा की गई।

​आभार प्रकटीकरण: आयोजक राहुल देव और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. जीतेंद्र प्रजापति ने संयुक्त रूप से सभी अतिथियों और आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

​गौरवमयी उपस्थिति:

इस खास मौके पर अरबिंद कुमार सागर, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष दिव्यांशु जीत शाही, विकास श्रीवास्तव, विकास पाण्डेय, ओमप्रकाश सिंह, रवि चौधरी, सुनैना शर्मा और माधुरी निषाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

दर्दनाक हादसा: फाजिलनगर में ड्यूटी पर जा रही स्टाफ नर्स को ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही मौत; सर्विस रोड की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा
फाजिलनगर (कुशीनगर)
कुशीनगर जिले के फाजिलनगर नगर पंचायत क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बघौच मोड़ स्थित पुलिस डेस्क के ठीक सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने ड्यूटी पर जा रही एक स्टाफ नर्स को कुचल दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नर्स की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

रोज की तरह ड्यूटी पर जा रही थीं अंकिता

मृतका की पहचान अंकिता सिंह के रूप में हुई है, जो कसया स्थित हंसराज हॉस्पिटल में बतौर जीएनएम (GNM) स्टाफ नर्स कार्यरत थीं। मिली जानकारी के अनुसार, अंकिता रोज की तरह शुक्रवार को भी अपनी ड्यूटी के लिए निकली थीं। जैसे ही वह बघउच मोड़ के पास पहुंचीं, तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दुखद घटना से मृतका के परिजनों, अस्पताल के सहकर्मियों और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

ब्रिज निर्माण और सर्विस रोड की लापरवाही ने ली जान!

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन और कार्यदायी संस्था के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों और राहगीरों का कहना है कि जब से फाजिलनगर में ब्रिज (ओवरब्रिज) निर्माण का कार्य शुरू हुआ है, तब से मुख्य हाईवे का ट्रैफिक सर्विस रोड पर डाइवर्ट कर दिया गया है। बिहार और अन्य राज्यों से आने वाले भारी वाहन इस संकरे सर्विस रोड पर बेहद तेज रफ्तार और लापरवाही से दौड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस अव्यवस्था के कारण हमेशा किसी बड़े हादसे का डर बना रहता था, और आज वही डर एक मासूम जिंदगी के खात्मे के रूप में सामने आ गया।

अतिक्रमण और जाम भी बन रहा काल

लोगों का आरोप है कि सर्विस रोड पर एक तो रफ्तार का कहर है, वहीं दूसरी ओर सड़क किनारे अवैध रूप से लगने वाले ठेला व्यवसायियों के कारण आए दिन लंबा जाम लगा रहता है। सड़क संकरी होने और जाम की वजह से राहगीरों के लिए पैदल चलना भी दूभर हो गया है। प्रशासन से गुहार:स्थानीय जनता ने जिला प्रशासन और पुलिस से हाथ जोड़कर निवेदन किया है कि सर्विस रोड पर भारी व तेज रफ्तार वाहनों की गति पर तत्काल लगाम लगाई जाए। साथ ही, ठेला व्यवसायियों के कारण लग रहे जाम का कोई स्थाई निवारण किया जाए। अगर समय रहते प्रशासन ने उचित कदम नहीं उठाए, तो आगे भी ऐसे दर्दनाक हादसे होते रहेंगे।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं,मौके पर ही कई मामलों का किया गया निस्तारण
मौके पर ही कई मामलों का किया गया निस्तारण, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

कुशीनगर। जनपद के खड्डा तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित, पारदर्शी तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं नियमसम्मत समाधान किया जाए। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब पाया गया तो संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि भूमि विवाद, आपसी रंजिश, कानून-व्यवस्था तथा अन्य संवेदनशील मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 63 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व विभाग से संबंधित 23, पुलिस विभाग के 13, विकास विभाग के 6, पुलिस एवं राजस्व के संयुक्त 4 तथा अन्य विभागों के 17 प्रकरण शामिल रहे। इनमें से 4 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए प्रेषित करते हुए उनकी नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से भूमि विवाद, वरासत, पैमाइश, सीमांकन एवं राजस्व अभिलेखों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन को त्वरित न्याय दिलाना है, इसलिए सभी अधिकारी इसकी गंभीरता को समझते हुए संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।

कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी ने तहसील का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय की पत्रावलियों का अवलोकन कर लंबित मामलों की समीक्षा की और उपजिलाधिकारी को उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही तहसील के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश बर्मा, उपजिलाधिकारी खड्डा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, समस्त थाना प्रभारी, जनपद स्तरीय अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

डीजल/पेट्रोल पम्पों से डिब्बे, कन्टेनर या बोतल में ईंधन की आपूर्ति पूर्णतः प्रतिबंधित
जिला पूर्ति अधिकारी कुशीनगर कृष्ण गोपाल पाण्डेय ने जनपद के समस्त डीजल एवं पेट्रोल पम्प संचालकों/वितरकों को निर्देशित किया है कि किसी भी दशा में डिब्बे, कन्टेनर, बोतल अथवा अन्य किसी पात्र में पेट्रोल या डीजल की आपूर्ति न की जाए। प्रत्येक स्थिति में ईंधन की आपूर्ति केवल दो पहिया, चार पहिया अथवा अन्य भारी वाहनों के ईंधन टैंक में ही की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी निर्देश जारी किए जा चुके हैं। अतः सभी पम्प संचालक उक्त निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें।

जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि निरीक्षण या जांच के दौरान यदि किसी पेट्रोल/डीजल पम्प पर डिब्बे, कन्टेनर या बोतल में ईंधन की आपूर्ति किए जाने की पुष्टि होती है, तो संबंधित पम्प संचालक के विरुद्ध लाइसेंसिंग शर्तों एवं मार्केटिंग डिसिप्लीन गाइडलाइन के प्रावधानों के तहत कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने जनपद के समस्त पेट्रोल पम्प संचालकों से निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

20वीं अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, 20 दिसंबर से
कुशीनगर। शहीदों की स्मृति और युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 20वीं अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता की जानकारी देने के लिए आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व आरटीओ अजय त्रिपाठी ने बताया कि यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 20 दिसंबर से प्रारंभ होगी।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर कुशीनगर स्थित शहीद चौक से राजमालती स्टेडियम, फाजिलनगर तक लगभग 35 किलोमीटर लंबी मशाल दौड़ का आयोजन किया जाएगा। यह मशाल दौड़ शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ युवाओं में देशभक्ति और खेल के प्रति जागरूकता का संदेश देगी।

पूर्व आरटीओ अजय त्रिपाठी ने आगे बताया कि 20 दिसंबर को प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर आईपीएल खिलाड़ी नुजहत प्रवीन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। उनकी उपस्थिति से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन होगा और आयोजन को विशेष पहचान मिलेगी।

उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता पिछले कई वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही है और इसमें देश के विभिन्न राज्यों से टीमें भाग लेती हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।

आयोजकों के अनुसार, सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और प्रशासन से आवश्यक सहयोग भी प्राप्त हो रहा है। क्षेत्रवासियों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम को व्यवस्थापक टीएन राय, सेंट जोसेफ स्कूल के डायरेक्टर सीओ जोश, प्रदीप सिंह आदि ने भी संबोधित किया तथा कार्यक्रम का संचालन राजन शुक्ला ने किया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बना सुवरों का अड्डा, जिम्मेदार कौन?
पावानगर, फाजिलनगर। नगर पंचायत पावानगर फाजिलनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) इन दिनों इलाज की जगह गंदगी और अव्यवस्था का प्रतीक बनता जा रहा है। अस्पताल के पूरे प्रांगण में दर्जनों की संख्या में सुवर खुलेआम घूमते और डेरा जमाए हुए हैं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं.

स्थानीय लोगों के अनुसार, रोज़ाना सुवर अस्पताल परिसर में देखे जाते हैं। कई बार ये मरीजों के आने-जाने के रास्तों में बैठे रहते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। हैरानी की बात यह है कि इस गंभीर समस्या पर न तो अस्पताल प्रशासन का ध्यान है और न ही नगर पंचायत कोई ठोस कार्रवाई कर रही है।

सबसे ज्यादा खराब स्थिति CHC के गेट नंबर एक की है, जहां फैली गंदगी किसी भी सरकारी अस्पताल की बदहाली को उजागर करती है। नालियों की सफाई नहीं, कूड़े के ढेर और सुवरों की मौजूदगी से संक्रमण फैलने का खतरा लगातार बढ़ रहा है। यह स्थिति स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है।

इलाज के लिए आने वाले मरीज और उनके परिजन इस अव्यवस्था से खासे नाराज़ हैं। उनका कहना है कि जहां एक ओर सरकार स्वच्छ भारत अभियान और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की बात कर रही है, वहीं जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट नजर आ रही है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस हालात का जिम्मेदार कौन है?

क्या नगर पंचायत अपनी जिम्मेदारी निभाएगी या अस्पताल प्रशासन जागेगा? अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो यह लापरवाही किसी बड़ी बीमारी को दावत दे सकती है।

स्थानीय लोगो ने कहा हैं की जल्द से जल्द अस्पताल परिसर की साफ-सफाई कराई जाए और सुवरों की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि मरीजों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।

SIR&2026 में कुशीनगर की बड़ी प्रगति, 81% मतदाताओं के फार्म डिजिटाइज्ड
निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची प्रकाशन और दावे–आपत्तियों की तिथि बढ़ाई

कुशीनगर :: जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR-2026) का कार्य जनपद कुशीनगर में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। यह कार्यक्रम 28 अक्टूबर 2025 से संचालित है, जिसके तहत बी.एल.ओ. द्वारा घर–घर गणना प्रपत्र वितरित किए गए और 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग का कार्य भी निरंतर किया जा रहा है।

जनपद की अब तक की स्थिति

जनपद के कुल 26,95,030 मतदाताओं में से 21,82,093 मतदाता अपने प्रपत्र जमा कर चुके हैं। 81% प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा हो गया है। 5,12,596 मतदाताओं को ASD (अनुपस्थित, शिफ्टेड व मृत्यु) श्रेणी में चिह्नित किया गया है। यह संख्या कुल मतदाताओं के 19% के बराबर है, जिनकी विस्तृत पुनः जाँच की जा रही है

जिन मतदाताओं ने अब तक अपने गणना प्रपत्र वापस नहीं किए या जिनमें दोहरी प्रविष्टि, पता परिवर्तन या मृत्यु जैसी स्थितियाँ पाई गईं, उनके प्रपत्र ASD के रूप में दर्ज किए गए हैं।

निर्वाचन आयोग द्वारा तिथि में विस्तार

भारत निर्वाचन आयोग ने SIR-2026 की समय-सीमा बढ़ाते हुए नई तिथियाँ घोषित की हैं- मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन : 31 दिसम्बर 2025। दावे/आपत्तियों की अवधि 31 दिसम्बर 2025 से 30 जनवरी 2026, नोटिस, सुनवाई एवं निस्तारण : 21 दिसम्बर 2025 से 21 फरवरी 2026। अन्तिम मतदाता सूची प्रकाशन 28 फरवरी 2026,

ASD सूची 12 दिसम्बर को उपलब्ध कराई जाएगी

ASD चिह्नित मतदाताओं की सूची 12 दिसम्बर 2025 को बी.एल.ओ. और बी.एल.ए. की बैठक में उपलब्ध कराई जाएगी।

जिला निर्वाचन कार्यालय ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि यदि कोई मतदाता गलती से ASD चिन्हित हो गया हो, तो उसकी सूची साक्ष्यों सहित संबंधित अधिकारी को उपलब्ध कराएँ ताकि सही संशोधन किया जा सके।

डीएम का निर्देश “मतदाता सूची हर हाल में त्रुटिरहित रहे” जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने कहा- “जनपद में SIR का कार्य लगभग पूर्ण है। आयोग द्वारा समय बढ़ाए जाने से अब हमें पुनः गहन जाँच का अवसर मिल गया है। लक्ष्य है कि निर्वाचक नामावली पूरी तरह त्रुटिरहित तैयार हो।”

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक क्षेत्र में दोबारा विस्तृत सत्यापन कराया जाए।

कुशीनगर की 30 ग्राम पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएँ उजागर
डीएम ने सभी प्रधानों से दो माह में स्पष्टीकरण किया तलब

कुशीनगर:: जिला लेखा परीक्षा अधिकारी, सहकारी समितियाँ एवं पंचायतें, कुशीनगर द्वारा वर्ष 2023-24 की लेखा परीक्षा में जनपद की 30 ग्राम पंचायतों में व्यापक दुरूपयोग, अपव्यय एवं वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा किया गया है। अधिभार प्रतिवेदन को देखते हुए उत्तर प्रदेश पंचायत राज नियमावली 1947 के नियम 256(1) के अंतर्गत जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तंवर ने सभी संबंधित ग्राम प्रधानों को दो माह के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए हैं।

जिलाधिकारी द्वारा चेतावनी दी गई है कि समयसीमा में स्पष्टीकरण न देने या स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाए जाने पर संबंधित धनराशि भू-राजस्व की भांति वसूल की जाएगी।

लेखा परीक्षा में 30 ग्राम पंचायतें जैसे ग्राम प्रधान ग्रा०पं०- लोहरपटटी विकास खण्ड दुदही। ग्राम प्रधान ग्रा०पं०-लखुआ लखुई, विकास खण्ड खडडा।

ग्राम प्रधान ग्रा०पं०-रामपुर गोनहा, विकास खण्ड खडडा। ग्राम प्रधान ग्रा०पं०-बसडीला, विकास खण्ड खडडा। ग्राम प्रधान ग्रा०पं०- सोहरौना, विकास खण्ड रामकोला।

ग्राम प्रधान ग्रा०पं०-बिहुली निस्फी, विकास खण्ड रामकोला।, ग्राम प्रधान ग्रा०पं०-सपहा विकास खण्ड रामकोला। ग्राम प्रधान ग्रा०पं०-सुम्हाखोर विकास खण्ड कप्तानगंज।

ग्राम प्रधान ग्रा०पं०-भडसर खास विकास खण्ड कप्तानगंज। ग्राम प्रधान ग्रा०पं० गांगरानी, विकास खण्ड पडरौना। ग्राम प्रधान ग्रा०पं० दलबहादुर छपरा विकास खण्ड पडरौना।

ग्राम प्रधान ग्रा०प०- साखोपार विकास खण्ड पडरौना। ग्राम प्रधान ग्रा०पं०-विशुनपुरा विकास खण्ड

फाजिलनगर। ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत धनहां, विकास खण्ड फाजिलनगर। ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत जौरामनराखन, विकास खण्ड फाजिलनगर।

ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत नोनिया पटटी विकास खण्ड फाजिलनगर। ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत कनौरा विकास खण्ड फाजिलनगर।

ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत परसा उर्फ सिरसिया विकास खण्ड सेवरही। ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत पिपराघाट एहतमाली विकास खण्ड सेवरही।

ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत बभनौली विकास खण्ड तमकुही।ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत भुजौली विकास खण्ड विशुनपुरा । ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत पुर्नहा बुजुर्ग विकास खण्ड विशुनपुरा। ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत नगरी विकास खण्ड विशुनपुरा। ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत बभनौली विकास खण्ड नेबुआनौरंगिया।

ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत सिरसिया बुजुर्ग विकास खण्ड नेबुआनौरंगिया। ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत बगही विकास खण्ड तमकुही। ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत धुरिया कोट विकास खण्ड तमकुही। ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत पखिहवा उर्फ कर्जहा विकास खण्ड तमकुही।

ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत रामपुर उर्फ खुशहाल टोला वि०ख० फाजिलनगर। ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत उस्मानपुर विकास खण्ड फाजिलनगर। में - ₹3,950 से लेकर ₹30,65,481 तक की सन्निहित अनियमितताएँ चिन्हित की गईं।

विभिन्न विकास खण्डों—दुदही, खडडा, रामकोला, कप्तानगंज, पडरौना, फाजिलनगर, तमकुही, सेवरही, विशुनपुरा, नेबुआ नौरंगिया के उक्त 30 ग्राम पंचायतों में कुल कई करोड़ रुपये की अनियमितताओं को अधिभार प्रतिवेदन में दर्शाया गया है।

जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने कहा कि सरकारी धन के दुरूपयोग पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी। सभी ग्राम प्रधानों से प्राप्त स्पष्टीकरण का परीक्षण कर नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर विभाग ने चलाया धन संग्रह अभियान
कुशीनगर।स शस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर आज जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के कनिष्ठ सहायक प्रभाकर नाथ तिवारी द्वारा जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर को झंडा स्टीकर लगाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। सशस्त्र सेना झंडा दिवस का धन संग्रह अभियान पूरे वर्ष संचालित किया जाएगा।

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा धन संग्रह हेतु समस्त सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, नगर पालिका व नगर पंचायतों, तथा विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को झंडा स्टीकर एवं वाहन झंडे उपलब्ध करा दिए गए हैं।

सभी नागरिकों, कर्मचारियों एवं संस्थानों से अपील की गई है कि इस पुण्य अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और इसे सफल बनाएं। विंग कमांडर आलोक सक्सेना, अपर प्रादेशिक अधिकारी, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, कुशीनगर ने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन में प्रभाकर नाथ तिवारी, कनिष्ठ सहायक सहित कार्यालय के समस्त कार्मिकों का विशेष योगदान रहा।

पूर्वी यूपी की महत्वपूर्ण उपलब्धि होगा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय : मुख्यमंत्री
निर्माणाधीन महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुशीनगर का निरीक्षण किया सीएम योगी ने

जुलाई 2026 के सत्र से विश्वविद्यालय में पठन पाठन शुरू करने के हों युद्धस्तरीय प्रयास : मुख्यमंत्री

किसानों की समृद्धि और नौजवानों के लिए रोजगार का अवसर देने का माध्यम बनेगा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय : सीएम योगी

कुशीनगर: 9 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को निर्माणाधीन महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया और अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों से बात कर इसकी प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देश दिए कि जुलाई 2026 के सत्र से इस विश्वविद्यालय में पठन-पाठन कार्य प्रारंभ करने के लिए अभी से युद्ध स्तरीय प्रयास किए जाएं। निरीक्षण के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा बुद्ध के नाम पर कुशीनगर में बन रहा यह कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा।

बिहार विधानसभा के चुनाव प्रचार के बाद रविवार को कुशीनगर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बौद्ध धर्मगुरु भदंत ज्ञानेश्वर को श्रद्धांजलि देने के बाद निर्माणाधीन महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने परिसर में भ्रमण कर कार्यों की अद्यतन स्थिति जानी और निर्माण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के लिए कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निर्माण की प्रगति पर संतोष जताते हुए कहा कि कोशिश हो कि भवन का निर्माण लक्षित समय सीमा अक्टूबर 2026 से पहले ही पूरा करा लिया जाए।

निर्माण कार्य की समीक्षा और निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। अब प्रयास इस बात पर होना चाहिए कि अगले सत्र में पठन-पाठन का कार्य प्रारंभ हो जाए। सीएम योगी ने कहा की कार्यदायी संस्था ने अक्टूबर 2026 तक बिल्डिंग बना कर देने को कहा है। निर्देश दिए गए हैं कि उससे पहले ही बिल्डिंग देने का प्रयास किया जाए ताकि जुलाई 2026 तक प्रवेश पूर्ण कर अगस्त-सितंबर में विश्वविद्यालय में नियमित पठन-पाठन प्रारंभ कर दिया जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कृषि की दृष्टि से कुशीनगर और आसपास का क्षेत्र अत्यंत समृद्ध है। यहां की भूमि भरपूर उर्वरा है। पर्याप्त जल संसाधन मौजूद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विकास के लिए इस क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी भी मिल गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे में यह कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय नागरिकों, अन्नदाता किसानों के लिए, औद्यानिक फसल उगाने वालों और गन्ना उपजाने वालों की समृद्धि के लिए मील का पत्थर साबित होगा। सीएम योगी ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी और महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में यह विश्वविद्यालय डबल इंजन सरकार की तरफ से अन्नदाता किसानों के लिए उपहार है। यह विश्वविद्यालय किसानों की समृद्धि का माध्यम बनेगा और नौजवानों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगा।
महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सांसद विजय कुमार दूबे और सभी विधायकगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि सहित कमिश्नर, डीआईजी, डीएम, एसपी आदि उपस्थित रहे।

ग्राम विकास अधिकारी का बचाव करने का आरोप , ग्रामीणों ने जांच टीम के खिलाफ की नारेबाजी
फाजिलनगर। विकास खंड फाजिलनगर के ग्राम सभा सुमही बुजुर्ग के ग्रामीणों ने ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ धन उगाही को लेकर डीपीआरओ को शिकायती पत्र दिया था। जिसको संज्ञान में लेते हुए डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत को जांच कर एक हफ्ते में रिपोर्ट देने को कहा। सोमवार को जांच करने पहुंची टीम से लोगों ने जब शिकायत करना शुरू किया और लोगों ने नारे बाजी शुरू किया तो जांच टीम को वहां से बहाना बनाकर भाग निकली।

उक्त ग्राम सभा निवासी व सुभासपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार राव ने ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र मिश्रा के खिलाफ 9 जनवरी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि यह कभी गांव में नहीं आते हैं तथा शौचालय और आवास के लिए लोगों से पैसे की मांग करते है। इस शिकायत को संज्ञान लेते हुए डीपीआरओ ने 3 फरवरी को एडीओ पंचायत को जांच कर एक हफ्ते में रिपोर्ट देने को कहा। लगभग बीस दिन बाद सोमवार को जांच करने एडीओ पंचायत अनिरुद्ध सिंह व कर्मचारी राजेश गुप्ता, धर्मेंद्र प्रसाद पहुंचे पहले से ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हुए थे जब लोगों ने ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार व धन उगाही का आरोप लगाना शुरू किया तो जाँच टीम बचाव में बात कर रही थी जिससे नाराज ग्रामीणों ने जांच टीम पर मिली जुली का आरोप लगाते हुए नारेबाजी व हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों की बढ़ती नाराजगी को देखते हुए जांच टीम बहाना बनाकर मौके से भाग निकली।

जांच टीम से ग्रामीण दीपक सिंह ने कहा कि परिवार रजिस्टर के नाम पर हमसे सेक्रेटरी ने पांच सौ रुपए मांग रहे हैं पैसा नहीं दिया तो वह अभी तक नकल नहीं दिए। लाल बाबू गुप्ता ने कहा कि मैं गरीब व विकलांग हूं लेकिन सेक्रेटरी आवास के लिए 20 हजार रुपए की मांग किए नहीं देने पर आवास को निरस्त कर दिया। उसी तरह निधु सिंह ने कहा कि मुझसे भी 20 हजार की मांग किए नहीं देने पर आवास निरस्त कर दिया।

इस दौरान बीरेंद्र सिंह, संतोष सिंह, अनुराग सिंह, रत्नेश प्रताप सिंह, प्रियांशु सिंह, जेपी प्रजापति, रमेश शर्मा, अर्जुन प्रसाद, गिरिजादेवी, पूर्व ग्रामप्रधान बशिष्ठ कन्नौजिया, केदार गुप्ता, प्रदीप शर्मा, गोधन गौड़, राजकिशोर, महबूब सहित सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष मौजूद रहे।

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई संपन्न!
जनपद में आगामी त्यौहार महा शिवरात्रि, रमजान माह,होलिका, होली व ईद उल फितर के दृष्टिगत आवश्यक बैठक जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा  की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न की गई।

उक्त बैठक में जिलाधिकारी द्वारा आगामी त्यौहार महा शिवरात्रि, होलिका दहन एवं होली के मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश सभी संबंधित को  दिए गए। उपरोक्त त्योहार के दृष्टिगत सर्वप्रथम आए हुए जन सामान्य /प्रबुद्ध गण से समस्या ,विवादित स्थानों,  तथा संवेदनशील स्थानों पर  उत्पन्न होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी एवं सुझाव लिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी त्यौहारों को परंपरागत तरीके से मनाई जाय, कोई नई परंपरा मान्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता एवं सुप्रीमकोर्ट के निर्देशानुसार लाउड स्पीकर की आवाज सीमित रखें, कार्यक्रम दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इस संबंध में आयोजक से वार्ता भी कर ली जाए, कार्यक्रम बड़ा है तो बैरिकेटिंग,सीसी टीवी कैमरा लगाई जाय,एप्रोच रोड पर भी साफ सफाई, लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए, पब्लिक टायलेट न होने की दशा में अस्थाई टायलेट की व्यवस्था संबंधित ईओ द्वारा कर ली जाए,।

त्यौहारों के अवसर पर होने वाले विवादो के क्रम में उन्होंने कहा कि पूर्व से चली आ रही आपसी विवाद भी कारण बन सकता है इस लिए विवादों का पता कर सुलह समझौता कराने का प्रयास किया जाय तथा उसकी जानकारी सभी संबंधित को भी दी जाए। उन्होंने कहा कि ईद की नमाज निर्धारित स्थल पर ही होगी,  इस संबंध में सूअर पालकों को आबादी से दूर रखे जाने का निर्देश संबंधित को दिए गए। किसी भी तरह का आपत्ति जनक पोस्टर/नारे कहीं भी ना दिखे, पुलिस विभाग सहित सभी संबंधित अधिकारी गण पूरी तरह से एलर्ट मोड में रहें, आयोजक कर्ता से वार्ता कर अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने उपरांत ही जुलूस आदि की अनुमति दी जाय, उन्होंने कहा कि कोई भी कार्यक्रम हो तो उसकी जानकारी सभी संबंधित को रहनी चाहिए इस संबंध में सभी एसडीएम, बीडीओ  थानाध्यक्ष सीओ आपस में वार्ता कर लें।

इसी प्रकार उन्होंने आबकारी विभाग, खाद्य पदार्थों की जांच, साफ सफाई हेतु डीपीआरओ, विद्युत विभाग  सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारियों को विभाग से संबंधित प्रभावी कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्यौहारों के बीच यदि कहीं विद्युत आपूर्ति बाधित होती है तो उसे तत्काल ठीक कराई जाए।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा द्वारा सोशल मीडिया द्वारा अफवाहों पर ध्यान न दिए जाने की बात कही गई तथा महा शिवरात्रि से होलिका दहन, होली एवं रमजान/ईद तक जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर किसी प्रकार की नई परम्परा की शुरुआत नही की जाएगी। सभी कार्यक्रमों हेतु पर्याप्त पुलिस की व्यवस्था चॉक चौबंद रहेगी।

उन्होंने त्यौहारों के दृष्टिगत सभी क्षेत्राधिकारियों, थानाध्यक्षों सहित सभी पुलिस विभाग के अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी व लगन के साथ किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी को त्योहार रजिस्टर का अध्ययन कर लेने, सभी कार्यक्रमों हेतु पूर्व से प्लान कर लेने सहित मौके पर जाकर रिहर्सल कर लिए जाने का निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रेम कुमार राय एवं अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार द्वारा भी उक्त त्यौहार के दृष्टिगत सभी को शांति, व आपसी सौहार्द से मनाने, अफवाहों पर ध्यान न देने, प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करने हेतु कहा गया।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण जगदीश त्रिपाठी,  समस्त उप जिलाधिकारीगण के साथ सीओ, व सभी संबंधित अधिकारी गण तथा  जन सामान्य मौजूद रहे।

डीएम की अध्यक्षता मे बोर्ड परीक्षा से सम्बंधित तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित
कुशीनगर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में माध्यमिक शिक्षा परिषद उ0प्र0 प्रयागराज द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को जनपद में सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुचितापूर्ण व नकलविहीन संपन्न कराए जाने के संबंध में जनपद मुख्यालय स्थित आरसेटी हॉल में तैयारियों से सम्बंधित समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बोर्ड परीक्षाओं को सुचारू, शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के दृष्टिगत की गयी तैयारियों एवं सम्बंधित अधिकारियों को दी गयी जिम्मेदारियों आदि के संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा वर्ष 2025 को सम्पन्न कराने हेतु कुल 152 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। जिसपर हाई स्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षार्थी सम्मिलित होगें। परीक्षा को नकलवीहिन एवं शांतिपूर्णढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु सभी केन्द्र व्यवस्थापक, वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक, 06जोनल मजिस्ट्रेट, 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 152 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, की डयूटी लगायी गयी है। उन्होंने बताया कि सुचारू मॉनिटरिंग हेतु सचल दल बनाये गये है। हाईस्कूल एवं इण्टरमीडियट की परीक्षा दिनांक 24 फरवरी 2025 से प्रारम्भ होकर दिनांक 12 मार्च 2025 को समाप्त होगी।

उन्होंने बताया कि परीक्षा प्रथम पाली में प्रातः 08 बजे से 11ः45 बजे तक एवं द्वितीय पाली में अपरान्ह 02 बजे से 05ः15 बजे तक संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा की उचित मॉनिटरिंग एवं किसी भी शिकायत के लिए कन्ट्रोल रूम भी बनाया गया है।

जिलाधिकारी ने बोर्ड परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु की गयी तैयारियों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए सभी जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटों व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों, केंद्र व्यवस्थापकों, वाहृय केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण एवं नकलबिहीन संपन्न कराना सभी का दायित्व है। उन्होंने प्रश्नपत्रों, उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रखने से लेकर परीक्षा केन्द्रों पर वितरण कराने, परीक्षा के दौरान सतत मॉनिटरिंग करने एवं अपनी डयूटी के अनुसार पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने आदि के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण परीक्षा प्रक्रिया के दौरान दिये गये निर्देशों का अक्षरः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। कही पर भी अनियमित्ता अथवा लापरवाही पाये जाने पर सम्बंधित के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

जिलाधिकारी ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा संचालित रहे, इसके अलावा शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, फर्नीचर, बाउंड्री वॉल बैठने की समुचित व्यवस्था कराया जाए। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट पूर्व में ही सभी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण अवश्य कर ले। सुरक्षा कर्मियों के अलावा शस्त्र केंद्रों पर अंदर ले जाना वर्जित है, परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर आदि कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूर्णतया प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा कि जो परीक्षा संपन्न कराने के लिए बोर्ड द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं उसी के अनुसार परीक्षा को सकुशल संपन्न कराना है।

अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा ने कहा कि हमे हर स्तर पर पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है किसी भी दशा में निर्धारित डयूटी अथवा नियमों के इतर कार्य नही करना है। उन्होंने कहा कि चूकि बोर्ड परीक्षा में स्थानीय लोगो के बच्चें ही परीक्षा में सम्मिलित होते है। अतः इस बात पर विशेष ध्यान देना है कि किसी भी स्तर पर परीक्षा की सुचिता संदिग्ध नही होनीा चाहिए। सभी को अपनी डयूटी का कड़ाई से निर्वहन करना है। उन्होंने बताया कि सभी केंद्र व्यवस्थापक, वाहृय केंद्र व्यवस्थापक एवं बोर्ड परीक्षा में लगे सभी अधिकारी गण बोर्ड द्वारा परीक्षा को संपन्न कराने के लिए जो निर्देशिका दी गई है उसमें‘क्या करें क्या ना करें ' उसका अच्छी तरह से अध्ययन अवश्य करें ताकि परीक्षा के दौरान कोई समस्या न हो।

अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार ने कहा कि परीक्षा को सुरक्षित सम्पन्न कराने एवं शासन की मंशा के अनुसार कानून व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था करायी गयी है। किसी भी दशा में कोई समस्या अथवा अराजक तत्वों के कारण कोई व्यवधान आने पर सख्ती से निपटने के लिए व्यवस्था की गयी है।

इस अवसर जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्त, विभागीय पर्यवेक्षक लालजी यादव सहित सभी केंद्र व्यवस्थापक,बाह्य व्यवस्थापक, समस्त जोनल/सेक्टर,स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित सचल दल प्रभारी आदि उपस्थित रहे।

जनपद की खराब रैंकिंग प्रदर्शित करने वाले विभागो व अधिकारियों की खैर नही: डीएम
कुशीनगर. जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कल देर सायंकाल मुख्यमंत्री डैश पर प्रदर्शित राजस्व विभाग के प्राथमिकता वाले बिंदुओं सहित कर -करेत्तर व राजस्व वसूली से संबंधित आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न की गई।

जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर खराब प्रदर्शित वाले विभागों की समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद की रैंकिंग में गिरावट कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, संबंधित अधिकारी गण अपने कार्यों में संवेदनशीलता लाते हुए अपनी रैंकिंग में सुधार लाएं।

खनन विभाग की समीक्षा दौरान अब तक कितने एफआईआर हुए, कितने की नोटिस दिया गया, कितना जुर्माना लगाया गया,आदि की जानकारी लेने पर संबंधित द्वारा संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अपर जिलाधिकारी को प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। बाट माप विभाग के अधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित नहीं रहने पर इनके वेतन रोके जाने का निर्देश दिए गए, बाट माप में आवग कम होने की जानकारी पर संबंधित द्वारा इस माह से बढ़ाए जाने का आश्वासन दिया गया, जिस पर लक्ष्य पूर्ति हेतु अपर जिलाधिकारी को देख लेने का निर्देश दिए गए। स्टार्ट अप अंतर्गत - 163 उद्यमियों द्वारा ओएमयू कराने वाले के संबंध में पुछ ताछ दौरान उद्यमी मित्र द्वारा लगातार प्रयास किए जाने की जानकारी दी गई।इसी क्रम में गन्ना भुगतान, पीएम आवास योजना शहरी, स्वामित्व योजना, आईजी स्टैंप, पट्टा आवंटन,भू लेख, सहित लोक शिकायत संबंधी मामलों की भी समीक्षा की गई।

कर -करेत्तर की समीक्षा अंतर्गत जीएसटी विभाग द्वारा जनवरी माह के अंत तक 1.2 करोड़ की वसूली बताई गई, विगत वर्ष में 1.17 करोड़ हुई, जो लगभग 17 प्रतिशत की कमी इस वर्ष की वसूली पाई गई, जिसके क्रम में सोमवार तक स्पष्टीकरण दिए जाने का निर्देश संबंधित को दिए गए। स्टांप रजिस्ट्रेशन की समीक्षा दौरान 250 करोड़ के सापेक्ष 196.3 करोड़ बताई गई। परिवहन विभाग की समीक्षा अंतर्गत सहायक संभागीय अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर शो काल नोटिस दिए जाने का निर्देश दिए गए। इसी प्रकार विद्युत विभाग की समीक्षा में 30 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष 32 करोड़ की वसूली पाई गई। इसके अतिरिक्त वन विभाग आदि की भी समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने सभी को लक्ष्य के सापेक्ष वसूली शत प्रतिशत पूर्ण कर लिए जाने का निर्देश दिए गए, तथा खराब प्रगति वाले विभागों को लक्ष्य पूर्ति हेतु लगातार मॉनिटरिंग किए जाने हेतु अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया।

बैठक में राजस्व परिषद,अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध की गई कार्यवाहियां, लंबित पेंशन,मृतक आश्रितों की नियुक्ति आदि प्रकरणों की भी समीक्षा की गई।

बैठक दौरान अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, डीपीआरओ,डीसीओ,डीएसओ,जिला कृषि अधिकारी,सहित समस्त संबंधित विभागों के अधिकारी/प्रतिनिधि, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

कुशीनगर में मदनी मस्जिद गिराने पहुंचा बाबा का बुलडोजर,पढ़ें पूरी खबर
प्रदेश के कुशीनगर जिले में स्थित मदनी मस्जिद को आज ध्वस्त किया जाएगा 25 साल पुरानी इस मस्जिद को गिराने के लिए प्रशासन ने बुलडोजर पहुंचा दिया है। यह मस्जिद हाटा नगर पालिका क्षेत्र में स्थित है और प्रशासन का दावा है कि यह सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाई गई थी।

इस कार्रवाई को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। भारी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

मदनी मस्जिद के मामले में 18 दिसंबर 2025 से जांच शुरू हुई थी।

लाइव वीडियो

प्रशासन ने इस दौरान तीन बार नोटिस जारी किया था, लेकिन मुस्लिम पक्ष की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद, प्रशासन ने विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए आज मस्जिद को गिराने का निर्णय लिया

इस फैसले को लेकर स्थानीय लोगों में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ लोग प्रशासन के इस कदम का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कुछ इसे धार्मिक स्थलों के खिलाफ कार्रवाई मान रहे हैं।

हालांकि, प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई किसी विशेष समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण हटाने के तहत की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी ताकि सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया जा सके।

अधिकारी गण माह मार्च का न करें इंतजार,बचत धनराशि का शीघ्र करें व्यय&डीएम
समस्त आहरण वितरण अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक हुई संपन्न

चालू वित्तीय वर्ष में प्राप्त बजट के सापेक्ष अब तक हुए व्यय व बचत धनराशि की हुई समीक्षा

कुशीनगर।। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में समस्त आहरण/वितरण अधिकारियों के साथ कल देर सायंकाल आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

बैठक दौरान समस्त विभागों को प्राप्त बजट के सापेक्ष अब तक हुए व्यय एवं अवशेष बचत धनराशि के व्यय किए जाने के संबंध में एक -एक कर विभागवार समीक्षा की गई। सर्वप्रथम स्वास्थ्य विभाग के प्राप्त बजट के सापेक्ष्य व्यय की धनराशि 65 प्रतिशत एवं बचत 35 प्रतिशत किए जाने की जानकारी सीएमओ द्वारा दिया गया, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा मदवार जानकारी लेने उपरांत अवशेष धनराशि का शीघ्र व्यय किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

ओसी बिल कलेक्ट्रेट की समीक्षा दौरान विभिन्न मदो में बचत धनराशि के संबंध में बताया गया कि 2 करोड़ 46 लाख आपदा निधि का है तथा 2करोड़ 66 लाख कृषक दुर्घटना बीमा का है जिसे मार्च तक व्यय कर लिए जाने का आश्वासन दिया गया। आयुर्वेद विभाग में प्राप्त बजट के सापेक्ष व्यय नहीं किए जाने पर पुछ ताछ की गई तथा निर्देशित किया गया कि जो भी कार्य हुए हैं उसका लग कर भुगतान कराएं।

समीक्षा दौरान कृषि विभाग, उद्यान विभाग, आई 0टी0आई0, समाज कल्याण,स्पोर्ट, रेशम विभाग, प्रांतीय खंड लोक निर्माण, सिंचाई, अर्थ एवं संख्या विभाग,वन विभाग,मत्स्य,पिछड़ा वर्ग, सहित समस्त विभागों में बजट के सापेक्ष व्यय की गई धनराशि तथा अवशेष बचत के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि अधिकारी गण माह मार्च का इंतजार न करें, जो भी बिल लंबित है उसका भुगतान समय से पूर्ण करें।
इस अवसर पर ओसी बिल कलेक्ट्रेट अनिल कुमार यादव,वरिष्ठ कोषाधिकारी सुनील कुमार यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेश पटरिया, उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन, सहित डीपीआरओ, अधि0अभि0 लो0नि0, उप कृषि निदेशक,प्रवेशन अधिकारी सहित समस्त विभागों के आहरण वितरण अधिकारी उपस्थित रहे।

पराली प्रबंधन जागरूकता प्रचार वाहन को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
परली जलाई तो होगी कार्यवाही, लगेगा जुर्माना

कुशीनगर : जनपद में किसानों को पराली ना जलाने के संबंध में जागरूक करने हेतु कृषि विभाग के प्रचार वाहनों को आज जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट परिसर  से रवाना किया गया। इन प्रचार वाहनों द्वारा जनपद के सभी विकासखंडों का भ्रमण करते हुए किसानों के बीच पराली प्रबंधन के संबंध में जागरूकता फैलाने का कार्य किया जाएगा।

उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने अवगत कराया की पराली जलने की घटना रोकने के लिए जिलाधिकारी महोदय के स्तर से तहसील एवं विकास खंड स्तरीय समितियां के गठन एवं पराली प्रबंधन के संबंध विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

पराली जलाने की घटनाओं की सूचना सेटेलाइट के माध्यम से अक्षांश व देशांतर सहित प्रतिदिन प्राप्त हो रही है जिसका सत्यापन लेखपाल एवं कृषि विभाग के कर्मचारियों द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है। पराली की घटना की पुष्टि होने पर किसानों को नोटिस देने एवं उन पर जुर्माना लगाने की कार्यवाही की जा रही है। पराली जलाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार के द्वारा जुर्माने की राशि अब दोगुनी कर दी गई है।

कृषि यंत्र हेतु चयन की प्रक्रिया ई लाटरी के माध्यम से,14 नवंबर को आयोजित
उप कृषि निदेशक ने बताया कि वर्ष 2024-25 सब मिशन आफ एग्रीकल्चर मैकेनाईजेशन / नेशनल फूड सिक्योरिटी मिशन / नेशनल मिशन आन एडीविल आयल योजनान्तर्गत लाभार्थियों का चयन ई लाटरी के माध्यम से किया जायेगा।

उन्होंने लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया के संबंध में बताया कि जनपद स्तर पर जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति के द्वारा दिनांक 14.11.2024 को प्रातः 11.00 बजे ई-लाटरी संपन्न करायी जायेगी।  ई-लाटरी विकास भवन सभागार में की जायेगी। ई-लाटरी में चयनित कृषकों को उनके मोबाइल नं० पर एस०एम०एस० के माध्यम से चयन एवं बिल अपलोड की तिथि की सूचना दी जायेगी। इसी प्रकार ई-लाटरी में प्रतीक्षा सूची में चयनित कृषकों को उनके मोबाइल नं० पर एस०एम०एस० के माध्यम से प्रतीक्षा सूची क्रमांक की सूचना दी जायेगी।

ई-लाटरी व्यवस्था में लक्ष्य के अनूरुप चयनित किये जाने वाले लाभार्थियों के संख्या के अतिरिक्त लक्ष्य का 50 प्रतिशत तक क्रमवार प्रतीक्षा सूची क्रमांक की सूचना दी जायेगी। लक्ष्य की सीमा तक चयनित लाभार्थियों के द्वारा निर्धारित समयावधि में यंत्र न क्रय करने की दशा में अवशेष लक्ष्यों के सापेक्ष ई-लाटरी द्वारा तैयार प्रतीक्षा सूची के क्रम में लाभार्थियों का चयन किया जायेगा। ई-लाटरी में चयनित होने वाले समस्त कृषकों की जमानत धनराशि वापस कर दी जायेगी। आवेदन के समय कृषक द्वारा जमा की गयी धनराशि को कृषक के विभागीय पोर्टल पर पंजीकृत बैंक खाते में वापस किया जायेगा।

उन्होंने अवगत कराया है कि जिन किसान भाइयों ने राब मिशन आफ एग्रीकल्चर मैकेनाईजेशन / नेशनल फूड सिक्योरिटी मिशन / नेशनल मिशन आन एडीबिल आयल योजना के अन्तर्गत बुकिंग की है, वे ई-लाटरी प्रक्रिया में प्रतिभाग करने का कष्ट करें।

प्लेज स्किम अंतर्गत 10 से 50 एकड़ की भूमि पर बनेगा पार्क
स्किम के तहत औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का है उद्देश्य

कुशीनगर:: उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने उ०प्र० शासन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम अनुभाग-2, द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में बताया कि प्रत्येक जनपद में औद्योगिक भूमि की आवश्यकता को सुनिश्चित कराने हेतु निजी औद्योगिक पार्कों के विकास की योजना PLEDGE (Promoting Leadership and Enterprise for development of Growth Engine) लागू की गयी है, जिससे निजी प्रवर्तक के द्वारा (Build, Own, Operate BOO) के आधार पर संचालित किया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि शासन ने प्लेज स्कीम के तहत जिले में 10 से 50 एकड़ की निजी जमीन पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का फैसला लिया है। इसके लिए इच्छुक एक व्यक्ति या इससे अधिक व्यक्ति समूह बनाकर जमीन दे सकेगें। शासन की ओर से बाउंड्री, पार्क, सड़क आदि निर्माण के लिए 50 लाख रूपये प्रति एकड़ का लोन छः साल के लिए एक प्रतिशत व्याज पर दिया जायेगा। योजनान्तर्गत निजी प्रवर्तको द्वारा विकसित किये गये औद्योगिक पार्कों में न्यूनतम प्रति एकड़ 01 इकाई को भूमि आवंटित किया जाना अनिवार्य होगा तथा कुल विकसित औद्योगिक प्रयोजन की भूमि से 75 प्रतिशत भूखण्ड सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम इकाईयों के लिए आरक्षित रखा जायेगा।

यदि 10 एकड़ क्षेत्रफल का औद्योगिक पार्क बनाया जाता है तो उसमें न्यूनतम 10 औद्योगिक इकाईयों होंगी। निजी प्रर्वतक द्वारा औद्योगिक पार्क हेतु प्रस्तावित की जा रही भूमि को राज्य सरकार के पक्ष में बंधक (Pledge) रखा जायेगा। इस योजना में विकसित किए जा रहे निजी औद्योगिक पार्क में भूखण्डों के आवंटन, संचालन तथा मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं के रख-रखाव का सम्पूर्ण दायित्व निजी प्रवर्तक का होगा। प्लेज पार्क के स्थापना के संबंध में निजी क्षेत्र के विकासकर्ता को निर्धारित प्रारूप पर आपना आवेदन पत्र कार्यालय उपायुक्त उद्योग को जमा करना होगा।

आवेदनकर्ता को जिलाधिकारी से प्रदत्त चरित्र प्रमाण-पत्र सहित परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट डी०पी०आर० चार प्रतियों में प्रस्तुत करना होगा। निजी विकासकर्ता को भूमि के स्वामित्व संबंधी विवरण / प्रस्तावित पार्क के ले-आउट प्लान आदि विकास प्राधिकरण/नगर पालिका से प्राप्त नोड्यूज जमा करना होगा। निजी विकासकर्ता को मुख्य मार्ग से कनेक्टीविटी व पावर लाइनों की सप्लाई की उपलब्धता के बारे में विवरण देना अनिवार्य होगा।

निजी विकासकर्ता को 10 एकड़ से 50 एकड़ की भूमि पर जिलाधिकारी द्वारा निर्धारित सर्किल रेट की 90 प्रतिशत धनराशि पार्क विकसित करने हेतु 01 प्रतिशत की दर से 03 वर्षों तक साधारण ब्याज पर दिया जायेगा। 3 वर्ष बाद से 06 प्रतिशत का साधारण ब्याज लिया जायेगा। ब्याज का निर्धारण कर उपायुक्त उद्योग द्वारा निदेशालय को सूचित करना होगा।

संस्तुति के उपरान्त एमएसएमई नीति-2022 के अन्तर्गत स्टाम्प शुल्क के साथ-साथ अन्य प्रदत्त सभी सुविधाएं प्रदान की जायेगी। निजी विकासकर्ता को भूमि खरीद पर लगने वाले स्टाम्प शुल्क पर 100 प्रतिशत की छूट एमएसएमई नीति 2022 के अन्तर्गत दी जायेगी। निवेशक का आवेदन व डी०पी०आर० प्राप्त होने के 07 कार्यदिवस में उपायुक्त उद्योग द्वारा जनपद स्तरीय गठित समिति से परीक्षण के माध्यम से परियोजना का तकनीकी व वित्तीय परीक्षण के उपरान्त स्वीकृत प्रदान की जायेगी।

हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं हेतु परीक्षा केंद्रों की सूची पोर्टल पर हुआ अपलोड
परीक्षा केंद्रों के संबंध में प्रबंधक/प्रधानाचार्य दर्ज करा सकते हैं शिकायत

जिला विद्यालय निरीक्षक रविन्द्र कुमार ने अवगत कराया है कि वर्ष 2025 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए परीक्षा केन्द्र निर्धारण हेतु निर्गत शासनादेश दिनांक 17 सितम्बर, 2024 एवं संशोधित शासनादेश दिनांक 04 नवम्बर, 2024 के आलोक में परिषद की वेबसाइट पर जिलाधिकारी द्वारा गठित तहसील स्तरीय समिति द्वारा प्रमाणित / अपडेट कराई गयी

विद्यालयों की आधारभूत सूचनाओं के आधार पर ऑनलाइन प्रविधि से चयनित परीक्षा केन्द्रों (विद्यालय छात्र आवंटन सहित) की सूची सार्वजनिक करते हुए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपदीय केन्द्र निर्धारण समिति के अवलोकनार्थ परीक्षण तथा अनुमोदन हेतु परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर जिला विद्यालय निरीक्षक के पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने उक्त के क्रम में  निर्देशित किया है कि परीक्षा केन्द्रों के सम्बन्ध में यदि कोई आपत्ति/शिकायत हो तो इस सम्बन्ध में संस्था के प्रधानाचार्य / प्रबन्धक युक्तियुक्त कारणो / साक्ष्यों सहित जनपदीय केन्द्र निर्धारण समिति के समक्ष परिषद द्वारा निर्धारित प्रारूप  में अपना प्रत्यावेदन ऑनलाइन माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल upmsp.edu.in पर दिनांक 14 नवम्बर, 2024 तक प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथि के बाद कोई प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं होगा।

टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में करे सहयोग ताकि जनपद हो टीबी मुक्त&डीएम
67 टी.बी. रोगियों को न्यूट्रिशन युक्त पोषण पोटली वितरित कर लिया गया गोद, की गई उन्नत स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य की कामना

गोद लिए गए टीबी रोगियों का रखे निरंतर ख्याल

चिकित्सा संवर्ग, प्रधान संवर्ग, कोटेदार संवर्ग के साथ साथ अधिकारीगण भी इसमें बढ़ चढ़ कर निभाए अपनी भूमिका:-डीएम

टीबी के लक्षण वाले व्यक्तियों को सरकारी अस्पताल अवश्य भेजे- सीएमओ

राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत तथा प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान के तहत आज जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) वैभव मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया समेत अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी गण, जनपद के सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों के चिकित्सक गण आई.एम.ए. के प्रेसिडेंट एवं सेक्रेटरी तथा कोटेदार संवर्ग, प्रधान संघ के प्रतिनिधियों ने 67 टी.बी. रोगियों को कलेक्ट्रेट सभागार में न्यूट्रिशन युक्त पोषण पोटली वितरित कर उन्हें गोद लिया गया। उन्हें निक्षय मित्र योजना के अंतर्गत पोषण पोटली प्रदान करते हुए न्यूट्रिशन से भरपूर सामग्रियां प्रदान की गई।

जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा न्यूट्रिशन युक्त पोषण पोटली प्रदान करते हुए समस्त टी बी रोगियों के उज्जवल भविष्य की कामना भी किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पोलियो की भांति टी.बी. को भी विस्तृत अभियान चलाकर प्रदेश सहित भारत को टी बी मुक्त बनाना है। यह तभी संभव होगा जब समाज के प्रत्येक वर्ग इस अभियान में जुड़कर अपना सहयोग प्रदान करेंगे। खासकर चिकित्सा संवर्ग, प्रधान संवर्ग, कोटेदार संवर्ग के साथ साथ अधिकारीगण भी इसमें बढ़ चढ़ कर अपनी भूमिका निभा सकते है। ग्राम प्रधान अपने क्षेत्र के व्यक्ति जिनमें टीबी के लक्षण दिखे उनकी जाँच एवं उपचार अपने नजदीकी सरकारी अस्पतालों में कराते रहे और प्रयास करे कि आप का ग्राम पंचायत टीबी मुक्त रहे। चिकित्सक खासकर ओ.पी.डी. के समय रोगियों के इलाज के दौरान टी बी लक्षण वाले मरीजों का चिन्हांकन करें और आवश्यतानुसार दवाएं उपलब्ध कराए, उनका सहयोग करें। उन्होंने ने कहा कि एक समय था जब टीबी एक गंभीर बीमारी हुआ करती थी लेकिन आज इसका इलाज संभव है।

उन्होंने कहा कि टीबी के जीवाणु लगभग सबके शरीर में विद्यमान होते है। जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कम होती है उन पर यह ज्यादा और त्वरित गति से प्रभाव दिखाते है। अतः अपने दैनिक खानपान का विशेष ध्यान रखे। पौष्टिक आहार भोज्य पदार्थों के रूप में ग्रहण करें। टीबी रोगियों को भारत सरकार द्वारा 6 महीने के उपचार के दौरान धनराशि सहित पौष्टिक आहार स्वस्थ्य बनाने हेतु दिया जा रहा है।उन्होंने ग्राम प्रधानों, कोटेदारों, चिकित्सकों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील किया कि जनपद में चलाये जा रहे टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में सहयोग दे ताकि जनपद सहित प्रदेश एवं देश को टीबी मुक्त बनाया जा सके।

सीएमओ डॉ सुरेश पटारिया ने कहा कि जनपद में चल रहे टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में कार्यरत सभी कर्मियों का सहयोग सराहनीय है। हवा के माध्यम से भी इस रोग का प्रसार होता है इसलिए मास्क का प्रयोग अवश्य करें। हम सब को आपस में मिलकर भारत को टीबी मुक्त बनाना है, इसके लिए आप सभी से अपेक्षित सहयोग की आवश्यकता है। कहा कि कोई भी टीबी के लक्षणों वाला व्यक्ति आपके आस पास देखे तो उसे तत्काल सरकारी अस्पताल तक पहुँचाने में सहयोग करे, उसका समुचित इलाज कराया जायेगा। उन्होंने अनुरोध किया कि आज इस अभियान के अंतर्गत जो भी अधिकारी, चिकित्सक टीबी रोगियों को गोद ले रहे हैं वह निरंतर उनका ख्याल रखें, दवाओं के साथ-साथ पौष्टिक आहार भी प्रदान करें, साथ ही उनका हाल-चाल भी समय-समय पर पूछते रहे।

जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ एस एन त्रिपाठी ने कहा कि  टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में सब के सहयोग से इस अभियान को सफल बना सकते है। इस बीमारी को लेकर ग्रामीण इलाकों में काफी भ्रांतियां है। जिन्हें हम जनजागरूकता के माध्यम से दूर करना है। जिला कार्यक्रम समन्वयक टीबी मुक्त अभियान की रूपरेखा को विस्तारपूर्वक बताया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ एस एन त्रिपाठी, आईएमए के प्रेसिडेंट जी पी राय, सेक्रेटरी वाई के मद्धेशिया, चिकिसकगण दिव्या शुक्ला, अजय शुक्ला, देवेंद्र मिश्रा सूरज मद्धेशिया के साथ-साथ चिकित्सा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कौन करेगा शादी , आप ही करवा दो…’, थाने में महिला कोचिंग टीचर क्यों करने लगी जिद
गोरखपुर में एक महिला कोचिंग टीचर अपनी सहेली के साथ एक दुकान पर कॉफी पी रही थी। तभी वहां कुछ युवक पहुंचे। उन्होंने दोनों पर झूठे आरोप लगाने शुरू कर दिए और उन्हें थाने ले गए। उन्होंने कहा कि दोनों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। क्योंकि ऐसे लोगों की वजह से गांव का माहौल खराब होता है। वहीं, लड़की ने भी जिद पकड़ ली। वह कहने लगी कि अब उसकी बदनामी हो ही चुकी है, इसलिए उसकी शादी उसकी सहेली से करा दी जाए। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में कुछ युवक एक महिला कोचिंग टीचर और उसकी सहेली के साथ पहुंचे।

उन्होंने कहा- ये दोनों साथ में कॉफी पी रहे थे। ऐसे लोगों की हरकतों से समाज का माहौल खराब हो रहा है। इसलिए इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। तब महिला कोचिंग टीचर ने कहा- वो सिर्फ मेरे दोस्त हैं। लेकिन इन लोगों ने मुझे और मेरी सहेली को बदनाम कर दिया है। अब कोई और मुझसे शादी नहीं करेगा। इसलिए आप मेरी शादी मेरे इस दोस्त से करा दीजिए।

महिला टीचर की बातें सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। पुलिसकर्मियों ने महिला टीचर को समझाने की कोशिश की। लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। उधर, महिला शिक्षिका और उसकी सहेली को थाने लाने वाले युवक चुपचाप वहां से खिसक लिए। थाने में घंटों हंगामा चलता रहा। महिला शिक्षिका के परिजन भी थाने पहुंच गए। बाद में तय हुआ कि महिला शिक्षिका की शादी उसकी सहेली से करा दी जाएगी। लेकिन फिलहाल महिला शिक्षिका के परिजनों ने इसके लिए समय मांगा है।

मामला गोरखपुर के खजनी इलाके का है। गांव की युवती कस्बे में ही बच्चों को कोचिंग पढ़ाती है। रविवार को वह कस्बे में ही एक दुकान पर सहेली के साथ बैठकर कॉफी पी रही थी। तभी उसके गांव के कुछ युवक वहां पहुंच गए। उन्होंने महिला शिक्षिका पर तरह-तरह के आरोप लगाने शुरू कर दिए। कहने लगे- तुम्हारे जैसे लोगों की हरकतों से गांव का माहौल खराब होता है। तभी युवकों ने उसके परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

युवती जिद पर अड़ी रही हंगामे की सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही गांव के युवक दोनों को लेकर थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस अपने साथ आए युवकों को कानून समझा ही रही थी कि तभी युवती ने अपनी बदनामी की दुहाई दी। उसने कहा कि अब वह बदनाम हो गई है, इसलिए उसकी शादी उसके दोस्त से करा दी जाए। चार घंटे की पंचायत के बाद उसे मनाया जा सका।

युवक मौके से फरार

इस बीच महिला शिक्षिका और उसकी सहेली को थाने लाने वाला युवक मौका पाकर फरार हो गया। थाने आने के बाद युवती ने पहले तो युवक से कहा कि वह उसका दोस्त है। लेकिन काफी लोगों के जुटने के बाद उसने खुद की बदनामी का हवाला देकर शादी की जिद की। युवक उससे शादी करने को राजी भी हो गया, लेकिन परिजनों के मना करने पर इस शादी के लिए समय दे दिया गया है।

पर्यावरण संतुलन व संरक्षण के लिए वृक्षारोपण :& त्यागी महाराज जी
➡️ एक वृक्ष दस पुत्र समान :- ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि

जोकवा बाजार,कुशीनगर ।महाराजा परिवार के मुखिया सन्त स्व रामदास यादव के तेरहवीं पर परिवार के सदस्यों ने स्मृति में जोकवा स्थित प्राचीन शिव मन्दिर व छठ घाट पर सर्वसमाज के लिए आम, कटहल, श्रीफल आदि के फलदार वृक्षो का वृक्षारोपण किया इस अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ।

सभा को सम्बोधित करते हुए सन्त राजाराम त्यागी महाराज जी ने कहा कि सन्त रामदास यादव ने हमेशा सभ्य समाज निमार्ण के सजग प्रहरी रहे है उनके याद में महाराजा परिवार द्वारा वृक्षारोपण किया जाना समाजहित में एवं मृतात्मा के शांति के लिए उतिम श्रद्धांजलि है क्यो की पर्यावरण संतुलन व संरक्षण के लिए वृक्षारोपण जरूरी है ।

विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश कुमार जायसवाल ने कहा कि एक वृक्ष दस पुत्र के समान है स्व रामदास यादव को यह सबसे अच्छी श्रद्धांजलि है ।

विशिष्ट अतिथि सेवा निवृत्त शिक्षक अशोक यादव व अध्यक्षता कर रहे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नागेन्द्र गुप्ता ने कहा कि जन्म दिन या श्रद्धांजलि में एक एक वृक्ष लगा कर नई परम्परा शुरू हुई है इसका लाभ पूरे क्षेत्र को मिलेगा तथा फिजूलखर्ची से राहत मिलेगी ।

श्रद्धांजलि को इंजीनियर यशवंत यादव,डॉक्टर मधुसूदन,बीडीसी श्रवण गुप्ता,सुनील कुमार गुप्ता,कृपाशंकर यादव,समाजसेवी मंगरु यादव,सुदामा प्रसाद,हरिन्दर गोंड़,काशी गोंड़ ने स्व रामदास यादव को श्रद्धांजलि अर्पित कर वृक्षारोपण किया ।

महाराजा परिवार के नन्दलाल यादव,ब्रह्मा कुमारी नीतू बहन,योगी अजितानन्द कृष्णा,नायब तहसीलदार के एम यादव,शिक्षक सूरज यादव,अधिवक्ता जगमोहन यादव,अनूप यादव,समाजसेवी अभिषेक कुमार यादव,जेई अंशुमान सिंह यादव उपस्थित रहे संचालन लड्डू महाराज ने किया ।

डीएम व विधायक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गो&पूजन
कुशीनगर। विधायक खड्डा विवेकानंद पांडेय एवं जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में आयोजित गोपूजन समारोह कार्यक्रम के अंतर्गत आज कोप जंगल खड्डा स्थित वृहद गो संरक्षण केंद्र में स्थित गौवंश का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना कर समस्त जनपदवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने गोवंशो को हरा चारा, गुड़ , केला आदि खिलाया। इस दौरान जिलाधिकारी ने भूसा की उपलब्धता, हरे चारे की व्यवस्था, स्वच्छ पेय जल की उपलब्धता तथा पशुओं के चिकित्सा संबंधित सुविधाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खड्डा ऋषभ पुंडीर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ रविंद्र, तहसीलदार खड्डा महेश कुमार, सहित खण्ड विकास अधिकारी खड्डा के साथ अन्य सभी संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का किया गया शुभारंभ
कुशीनगर ।। उत्तर प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों, उपलब्धियों एवं विकास कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के दृष्टिगत ब्लॉक हाटा में सूचना विभाग द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन /शुभारंभ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव और संयुक्त खंड विकास अधिकारी कमलेश कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया।

प्रदर्शनी में केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को चित्र के माध्यम से प्रदर्शनी को लोगों ने देखा। प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव ने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जनता लाभ उठा रही है बिना भेदभाव से पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,आवास, स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को रोजगार, गरीब परिवार की महिलाओं को गैस कनेक्शन सहित कई जनकल्याणकारी कार्यों योजनाओं को प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को बताया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सतीश गुप्ता, राधेश्याम ,सत्येंद्र पटेल रितेश सिंह,जनार्दन राय, रिया शर्मा, श्रेयांश राय ,विश्वजीत सिंह ,अजय प्रताप यादव, बृजेश राव , सुनील बेलदार,ब्रजेश कुमार,उपेंद्र कुमार जायसवाल,विनोद सिंह, विजय राय,अवनीश जायसवाल,विनय राय आदि उपस्थित रहे।

किसान के खेत मे गिरा सरकारी पेड़, फसल हुआ बर्बाद
फाजिलनगर। विकासखंड फाजिलनगर के जौरा बाजार निवासी एक व्यक्ति के गन्ने की फसल में महीनों पहले आई तेज हवा से सागौन का पेड़ गिर गया है।जिससे किसान के फसल को भारी नुकसान हुआ है।

गिरे पेड़ की नीलामी के लिए क्षेत्रीय लेखपाल को  कई बार  सूचना दिया गया पर आज तक न पेड़ की नीलामी हुई और न ही पेड़ हटा।  सिर्फ आश्वासन मिलता रहा।जिससे किसान के गन्ने का फसल रोज नुकसान हो रहा है।

ज्ञातव्य है कि जौरा बाजार निवासी किसान सुनील तिवारी के गन्ने की फसल में लगभग महीनों पहले तेज हवा और पानी के कारण एक सरकारी जमीन जो कीर्ता के बगीचा के नाम से जाना जाता है,में लगा बड़ा सागौन का पेड़ गन्ने के फसल में गिरा गया था।किसान ने इसकी जानकारी प्रधान प्रतिनिधि शंभू बरनवाल को दिया। प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि सागौन की लकड़ी की नीलामी होगी।

नीलामी क्षेत्रीय लेखपाल कराएंगे। मैं उनको शीघ्र ही इसकी सूचना देकर नीलामी कराकर पेड़ हटवाने के लिए कहूंगा। ताकि गन्ने का फसल बर्बाद होने से बचाया जाए। कई सप्ताह बीत जाने पर पीड़ित किसान ने कई बार क्षेत्रीय लेखपाल को फोन करके पेड़ की नीलामी  कर उसे हटाने की मांग की है। पर लेखपाल ने सिर्फ आश्वासन दिया इस पर कोई भी जिम्मेदारी पूर्ण कार्यवाही नहीं किया। जिसके वजह से खेत के आसपास के लोग सागौन की लड़कियां काटने के लिए गन्ने के खेत में जा रहे हैं ।जिसके वजह स किसान के गन्ने का फसल बर्बाद हो रहा है।

अभय प्रताप के नेतृत्व में चला सफाई अभियान
कुशीनगर।
महात्मा गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान के अवसर पर बीओसीडब्ल्यू बोर्ड श्रम मंत्रालय के सदस्य अभय प्रताप नारायण सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने साखोपार स्थित कोटेश्वरी माता के स्थान पर सुबह 6 बजे से दस बजे तक जमकर साफ सफाई किया।
इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा की सफाई को हमें अपने दिनचर्या में शामिल कर लेना चाहिए, घर और घर के आसपास सफाई रखने का लाभ मिलता है। उन्होंने कहा की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर पूरे देश में सफाई अभियान चल रहा है।
उक्त सफाई अभियान में श्री सिंह के अलावा अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह, ग्राम प्रधान शैलेश प्रताप सिंह, मणि कंचन चौबे, एडवोकेट कुशल प्रताप नारायण सिंह, राघव मद्धेशिया, त्रिपुरेश प्रताप सिंह, शशांक सिंह, असगर अली, रामवृक्ष गोड, राजेंद्र गोड, रामप्रसाद चौहान, सोमारी चौहान, प्रभु चौहान, गोरख शर्मा, अजय वर्मा, श्री प्रसाद, धर्मेंद्र चौहान, अक्षयलाल  मद्धेशिया आदि सैकड़ों ग्रामीण भाग लिए।

हर घर बीज नर्सरी योजना के तहत गन्ने की हुई बुवाई!
फाजिलनगर के विकासखंड जौरा बाजार में . ढाढ़ा बुजुर्ग चीनी मिल हाटा कुशीनगर द्वारा हर घर गन्ना बीज नर्सरी योजना के तहत विशुनपुरा,जौरा बाजार,सोनवर्षा,परसौनी सहित दर्जनों गांवों के किसानों को मानसूनी गन्ना बुआई कराने के लिए प्रोत्साहित कराया जा रहा है और मानसूनी गन्ना बुआई से होने वाले लाभ और अत्यधिक पैदावार के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

क्षेत्र के जागरुक किसान साधन सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष नथुनी उपाध्याय के खेत को तैयार कर आटोमेटिक केन प्लांटर से सीओ 15023बीज का .20एकड़ में मानसूनी बुवाई का विधिवत शुभारम्भ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शंभू बरनवाल ने कराते हुए कहा कि अब ऐसी तकनीकों को लाना चाहिए कि किसानों को कम लागत में अधिक उपार्जन हो।

हाटा चीनी मिल के अपर प्रबंधक रोहित कुमार सिंह ने किसानों को संदेश दिया की चीनी मिल द्वारा चलाई जा रही- 'हर-घर गन्ना बीज नर्सरी योजना' के अभियान से जुड़े। मानसूनी बुवाई करनें से किसानों को समय आने वाले समय में बीज की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा।इस समय बुवाई हो जानें समय गन्ने के खेती के समय बीज उपलब्ध रहेगा। उन्होंने किसानों को गन्ने के साथ अंतवर्ती में फूल गोभी, पत्ता गोभी, मूली इत्यादि फसल लेकर दोहरा लाभ लेने की जानकारी दी। क्षेत्रीय इंचार्ज दीपांकर यदुवंशी, नीलेश उपाध्याय,अरविन्द कुशवाहा ,किसान गोवर्धन सिंह, त्रिलोकी बर्नवाल, ऋषिकेश उपाध्याय, आनंद उपाध्याय, दिलीप यादव, सोनू, हीरालाल जायसवाल, रामानंद प्रसाद इत्यादि, कृषि तकनीकी सेवा प्रदाता भगवान सिंह कुशवाहा, गुरुदत्त उपाध्याय जी, मनोज तिवारी आदि मौजूद रहे।

राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त सुनील त्रिपाठी को पत्रकारों ने किया सम्मानित
शिक्षक व पत्रकार सुनील सुमन पर हमें गर्व है: अजय सिंह

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा सामिति द्वारा आयोजित हुआ सम्मान समारोह

कसया, कुशीनगर। प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2023 -, 24 के लिये राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सुनील कुमार सुमन को जिले के पत्रकारों ने सम्मानित किया।

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा सामिति (एबीपीएसएस) की जिला इकाई द्वारा रविवार को कसया तहसील क्षेत्र के ग्राम साखोपार स्थित कैम्प कार्यालय पर आयोजित सम्मान समारोह में फाजिलनगर क्षेत्र के महासोन निवासी सुनील कुमार सुमन को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह के नेतृत्व में माल्यार्पण किया गया और अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

शिक्षक सुमन जो रुदवलिया में संचालित जनपदीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय (संविलियन) में वर्तमान में शिक्षक पद पर वर्ष 2009 से कार्यरत हैं। प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह, प्रदेश सचिव विनय कुमार उपाध्याय, विनय कांत मिश्रा, क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार राव, मंडल अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, मण्डल महासचिव व प्रवक्ता असफाक अंसारी ने कहा कि शिक्षक रहते हुए सुमन त्रिपाठी ने कवि व पत्रकार के रूप में अपनी ख्याति प्राप्त की है और अपने शैक्षणिक कर्तव्यों का बखूबी निर्वाह करते हुए बेसिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की मेधा क्षमता में गुणवत्ता पूर्ण वृद्धि के लिए बहरीन कार्य किये।

श्री सुमन को राज्य पुरस्कार मिलना पूर्वांचल के लिए गर्व की बात है। अपने सम्मान से भावुक श्री सुमन ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है। हम सब मिलकर प्रेम, सहयोग के साथ शिक्षा, समाज मे अपना योगदान देकर औरों को प्रेरित कर सकते हैं।

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हृदया नन्द शर्मा ने किया। अंत में एक दैनिक समाचार पत्र स्पष्ट आवाज के संस्थापक स्व. एस एल सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन रख उन्हें भावभिनी श्रद्धांजलि दी गयी। इस दौरान जिला महामंत्री विनोद कुमार तिवारी, जिला सचिव सुधाकर उपाध्याय, जिला सूचना मंत्री ज्ञानेश्वर बरनवाल, तहसील पड़रौना अध्यक्ष आदित्य कुमार दीक्षित, मोहन राव, विवेकानंद सिंह, उमर फारूक, सरताज आलम, सिरजेश यादव, आर के भट्ट, कार्यालय प्रभारी मस्तराज शर्मा, राजन कुमार सिंह, रवि प्रकाश पाण्डेय, धनन्जय पाण्डेय, मिंटू लारी, मंतोष्ट जायसवाल, जगदीश सिंह, अयोध्या सिंह, विजय बहादुर राय सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

विद्युत विभाग के अधिकारी जनता की समस्याओं को त्वरित गति से करें निस्तारण : डीएम
सभी अधिकारी संवेदनशील होकर विद्युत संबंधी फॉल्ट, ट्रांसफॉर्मर बदलने, मीटर रीडिंग, कनेक्शन देने, आदि कार्यों को करें संपादित:-डीएम

डीएम ने किया आगाह, समस्त एसडीओ, ए.ई. जेई , संविदा कर्मी सतर्क एवं सक्रिय होकर करें कार्य

कुशीनगर।। आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा बिल जेनरेशन, बिल डिस्ट्रीब्यूशन, मीटर रीडिंग, बिल जमा करना, कनेक्शन काटने , रिवाइज्ड बिल आदि के संबंध में पूछताछ की गई। जिसके क्रम अधीक्षण अभियंता विद्युत द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। जिलाधिकारी द्वारा प्रतिदिन विद्युत संबंधी शिकायतों यथा विद्युत की सप्लाई में कटौती, ट्रासफॉर्मर खराब होने पर बदलने में हो रही विलंब या देरी , मीटर रीडिंग में बिल अधिक आने की शिकायतों को सभी एक्स ईएन , एसडीओ और जेई को आगाह करते हुए निर्देशित किया कि शीघ्रता से जनता की समस्याओं को निस्तारित करें, उन्हे सुविधकृत कृत दृढ़ संकल्पित होकर करें। उन्होंने कहा विद्युत से संबंधित फॉल्ट ट्रांसफार्मर जल जाने एवं बिल रीडिंग की शिकायतों का उच्च अधिकारी तत्काल संज्ञान लें।

मीटर की रीडिंग में अगर गलती होती है तो शीघ्रता से उसे ठीक कराएं। इस पूरी प्रक्रिया में 0.5% से अगर बिल रिवाइज्ड होता है तो विभागीय अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मीटर रीडिंग करने वाले व्यक्ति सक्रिय एवं सतर्क होकर अपना कार्य संपादित करें। ऑनलाइन व ऑफलाइन शिकायतें प्राप्त होने पर संवेदनशीलता के आधार पर जनता की समस्याओं का निस्तारण करें। बिल कनेक्शन हेतु किए गए किसानों के समस्त आवेदनों को शीघ्रता से निपटाएं। जनता की समस्याओं के निस्तारण हेतु प्रतिदिन कार्यालय में बैठे एवं उन्हें सुविधाकृत करें, गंभीर प्रकरणों के मामलों को उच्च अधिकारी स्वतः संज्ञान लें तथा तत्काल रेस्पॉन्ड करें। अगर कहीं फॉल्ट होता है तो जनप्रतिनिधियों सहित क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को अवगत कराए। ग्रामीण, सुदूर रिमोट क्षेत्रों और शहरी क्षेत्र में जहां ट्रांसपोर्टेशन की दिक्कत है उसे तत्काल प्लान तैयार कर समस्त कारवाइयां सुनिश्चित करें। उन्होंने एई को निर्देशित किया कि स्टोर एवं स्पेयर में ट्रांसफार्मर की कमी नहीं रहनी चाहिए। सम्यांतर्गत ट्रांसफार्मर बदलें।

सभी एसडीओ, एई शटडाउन के मामलों को कंट्रोल एवं समीक्षा करें।हम सभी जनता को सुविधाकृत करने के लिए है, इसलिए जनता की विद्युत संबंधित शिकायतों का तत्काल संज्ञान ले। *सभी अधिकारी कर्मचारी अपना फोन अवश्य उठाएं*। सब स्टेशन पर विद्युत फॉल्ट का रजिस्टर बनाएं तथा सब स्टेशन लेवल पर रजिस्टर का निरीक्षण एसडीओ अपने स्तर पर करें। सभी एसडीओ और जेई अपने संविदा कर्मियों तथा अधीनस्थ कर्मचारियों को सतर्क एवं सक्रिय करें, जिससे कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में आने वाली शिकायतों का शीघ्र गति से निस्तारण किया जा सके। बैठक कर पूरी प्लान तैयार करे व कार्य योजना बनाए एवं सभी कार्यों को कार्ययोजना के अनुरूप संपादित करें।

बैठक दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि रिवैंप्ड योजना के अंतर्गत जो भी कार्य जनपद में हुए हैं सभी एसडीओ एवं जेई उसका निरीक्षण कर लें तथा अधीक्षण अभियंता कार्यालय के माध्यम से आख्या प्रस्तुत करें। गुणवत्ता की कमी होने पर निरीक्षण आख्या में अवश्य दर्शाएं अन्यथा संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

बैठक दौरान मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अधीक्षण अभियंता एसपी सिंह , अधिशासी अभियंता विद्युत हाटा पडरौना कुशीनगर तथा समस्त एसडीओ एवं ए ई, जे ई के उपस्थित रहे।

दीवानी न्यायालय परिसर में किया विधिक जागरूकता शिविर का अयोजन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के तत्वाधान में आज अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी ने दीवानी न्यायालय के परिसर में आये हुये वादकारियों के बीच विधिक जागरूकता शिविर का अयोजन किया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य हर व्यक्ति तक न्याय पहुँचाना है। श्री त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि यह तभी सम्भव है जब लोगों को अपने अधिकारों की पूर्ण जानकारी होगी। इसी क्रम में आगे बताया गया कि जनता को कानून से सम्बन्धित सामान्य बातों से परिचित कराकर उनका सशक्तीकरण करना है।

विधिक जागरूकता से विधिक संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। विधिक निरक्षर व्यक्ति कानून से भय खाता है और उससे दूर भागता है। विधिक निरक्षर व्यक्ति अनजाने में कानून के विपरीत आचरण कर सकता है या कानून से सहायता प्राप्त करने में अक्षम होता है। इसलिये समाज के हर एक व्यक्ति को विधिक जागरूकता को जानना चाहिये।

शासन के मंशानुरूप प्रार्थना पत्रों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं ससमय करें।:&डीएम
डीएम की अध्यक्षता में तहसील हाटा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल की उपस्थिति में तहसील हाटा के सभगार कक्ष में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा आए हुए फरियादियों की समस्याओं को बारी -बारी से गम्भीरता के साथ सुनने के उपरान्त विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही उनका निस्तारण किया गया तथा अवशेष प्रार्थना पत्रों यथा आबादी, बैनामा, धारा 24 , राशन कार्ड में नाम त्रुटि एवं नए आवेदन , वृद्धा पेंशन, अवैध कब्जा , अन्य प्रकरणों के सम्बन्ध में संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सुपुर्द कर दिये।उन्होंने कहा कि जिन शिकायतों का निस्तारण आज नहीं हो सका है उनका एक सप्ताह के अंदर शासन की मंशानुसार गुणवत्ता पूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण शत प्रतिशत निस्तारण हो जाना चाहिए ।

उन्होंने कहा कि समाधान दिवस के उपरांत सभी अधिकारी प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु आज ही फील्ड में जाकर निस्तारण करने का प्रयास करें। प्रोएक्टिव होकर जनता की समस्याओं का निस्तारण करें । उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी आम जनमानस को राहत की आवश्यकता है तुरंत बचाव एवं राहत कार्य करें। आइजीआरएस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण में गंभीरता लाएं तथा सभी वरिष्ठ अधिकारी अपने अधीनस्थों के द्वारा निस्तारित किए गए प्रार्थना पत्रों को आवश्यक जांच करें। अगर किसी प्रकार की समस्या आती है तो तत्काल अवगत कराए।

सभी प्रार्थना पत्रों का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करें, अगर नियमों के अंतर्गत उन्हें संतुष्ट नहीं कर सकते हैं तो तत्काल प्रार्थी को अवगत अवश्य कराएं ।सभी अधिकारी नियुक्ति स्थल पर ही निवास करें तथा सभी विभाग के अध्यक्ष प्रतिदिन 10:00 बजे से रोज जनता दर्शन पर बैठे और जनता को सुने व प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करें।

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने पुलिस विभाग से जुडे मामलों की सुनवायी की व पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं थानाध्यक्षो को प्राप्त सभी सन्दर्भाे का निस्तारण प्राथमिकता एवं गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया।

आज आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 80 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 8 का निस्तारण तत्काल एवं अवशेष 72 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग को गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश के साथ सौंपा गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटरिया, उप जिलाधिकारी हाटा प्रभाकर सिंह, तहसीलदार हाटा नरेंद्र राम, नायब तहसीलदार डीसीमनरेगा राकेश ,डीएसओ दिलीप कुमार , कृषि उप निदेशक आशीष कुमार, बीएसए आर जे मौर्य, डीआईओएस रविंद्र प्रसाद डीपीओ विनय कुमार, सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी खंड विकास अधिकारी एवं थानाध्यक्ष गण उपस्थित रहे।

डीएम ने की अपील :आम जनमानस एक पेड़ लगाए व बच्चो की तरह करे देखभाल
जनप्रतिनिधिगण, मंडलायुक्त  व अपर आयुक्त सहित डीएम, सीडीओ ने किया पौधरोपण

मियावाकी पद्धति से कुश वन, मित्र वन, आद्रभूमि वन , आयुष व औषधि वन विकसित के डीएम ने दिए निर्देश!

आइए हम सब मिलकर कुशीनगर को हरा भरा बनाएं एवं एक -एक पेड़ अवश्य लगाएं :-डीएम

वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम अन्तर्गत नगर पंचायत-मथौली के अन्तर्गत सिरसिया वार्ड नं0 6 महाराणा प्रताप नगर में मनरेगा पार्क के पीछे अन्त्येष्ठी स्थल के पास आज वृक्षारोपण का कार्य जिला प्रशासन, वन विभाग समाजिक वानिकी प्रभाग एवं नगर पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से कराया गया एवं राजा कुश के नाम पर कुश वन मियावाकी पद्धति से स्थापित किया गया।

उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ  सांसद कुशीनगर विजय दुबे, मा विधायक खड्डा विवेकानंद पांडेय, रामकोला विनय गौड़ , हाटा मोहन वर्मा, एमएलसी रतनपाल सिंह, जनपद के नोडल अधिकारी आयुक्त गोरखपुर मण्डल अनिल ढींगरा एवं अपर आयुक्त कुंवर बहादुर सिंह को एक एक पौध भेंट कर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा , मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी द्वारा किया गया। साथ में नगर पंचायत मथौली अध्यक्ष नवरंग सिंह द्वारा सभी को स्मृति चिन्ह भेट कर स्वागत व सम्मानित किया गया।

सांसद विजय दुबे ने कहा कि सांसों और वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना तक नहीं की जा सकती है। पेड़ जीवन पर्यंत जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते रहता है। पहले इतना तापमान नहीं बढ़ता था गर्मी कम पड़ती थी, लेकिन आज ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। वृक्षों के महत्व को गंभीरता से हमें लेने की आवश्यकता है। वातावरण को संतुलित करने के लिए, पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वृक्षों की महत्ता बहुत अधिक है। 10 वर्षों के कार्यकाल में यशस्वी प्रधानमंत्री  के कुशल नेतृत्व में सभी विभागों के द्वारा निरंतर वृक्षारोपण अभियान प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जा रहा है जिसके अंतर्गत पौधरोपण किया जा रहा है। एक पेड़ मां के नाम अभियान को सफल बनाएं इसके लिए हम सब पौधारोपण करें तथा यह संकल्प ले की उसके विकसित होने तक उसे संरक्षित भी करेंगे।

दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री यूपी बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने कहा कि एक पेड़ का महत्व हमारे जीवन में इतना अधिक है इसे समझने की हम सबको आवश्यकता है।  इसकी रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है ।आप सभी लोग एक पेड़ अवश्य लगाएं तथा उसकी सुरक्षा भी वृद्धि होने तक अवश्य करें।

भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहां की पेड़ों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत लगाएं। यह एक सामाजिक अभियान है जो आप सबके सहयोग से ही संभव है। आप सभी लोग एक पेड़ लगाते हुए उसे सोशल मीडिया पर प्रचारित व प्रसारित करें , उसका संरक्षण एवं संवर्धन भी करें ताकि भविष्य में वही पेड़ हमारा संरक्षण कर सके।

मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने कहा कि जनपद कुशीनगर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत पौधरोपण किया जाएगा तथा जियो टैगिंग भी की जाएगी। एक पेड़ मां के नाम थीम पर आधारित मंडल के समस्त जनपदों में स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ पर्यावरण सृजित करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण किया जा रहा है,  लोगों को पेड़ों की महत्ता के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने समस्त जनपदवासियों से अपील की बढ़ चढ़ कर अपनी सहभागिता निभाए और इस प्रकृति के उपहार रूपी पेड़ों को अवश्य लगाएं।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि मानवता की रक्षा के लिए,  ग्लोबल वार्मिंग के हानिकारक प्रभावों को कम करने के लिए, प्रकृति को हरा भरा रखने, पर्यावरण को संतुलित रखने हेतु पेड़ों का महत्व बहुत है। यह वह विश्वविख्यात धरती है जिसका इतिहास महात्मा बुद्ध और राजा कुश के सारगर्भित पन्नो से भरा पड़ा है इसका ऐतिहासिक व पौराणिक महत्त्व है ।

राजा कुश के नाम पर आज यहां कुश वन की स्थापना की जा रही है ताकि आने वाली पीढ़ी अपने इतिहास को जाने और नि:रोग रहकर आगे बढ़े , स्वस्थ व्यक्ति की स्वास्थ्य की रक्षा करना भी हमारा लक्ष्य है। पृथ्वी व प्रकृति को संरक्षित व संवर्धित करने के उद्देश्य से आप सभी आम जनमानस से अपील है कि एक एक पेड़ वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत लगाएं तथा इसका बच्चे की भांति संरक्षण व संवर्धन भी करें। सभी विकास खंड में पांच पांच ग्राम को चयनित करते हुए अपने पूर्वजों की याद में उनकी स्मृति में स्मृति वन का निर्माण कराया जा रहा है।

आप सभी लोगों से अपील है कि अपने पूर्वजों की स्मृति में पेड़ लगाए और स्मृति वन का निर्माण करें । आज जो पेड़ लगाए जा रहे हैं उनकी जियो टैगिंग भी की जाएगी तथा 3 महीने बाद फिर से उनका फोटो मंगाया जाएगा अगर कोई पौधा खराब होता है तो उसे रिप्लेस कर नया पौधा लगाया जाएगा।

आइए हम सब मिलकर कुशीनगर को हरा भरा बनाएं एवं एक -एक पेड़ अवश्य लगाएं।

प्रभागीय अधिकारी ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए वृक्षारोपण ही एकमात्र विकल्प है। यह महत्वपूर्ण अभियान आप लोगों के सहयोग से ही संभव है , अतः एक पेड़ मां के नाम अभियान  के अंतर्गत घर के आगे अवश्य लगाएं तथा उसे विकसित होने तक सुरक्षा भी प्रदान करें। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार सामाजिक वानिकी प्रभाग वन विभाग द्वारा कुश वन के साथ-साथ मित्र वन, स्मृति वन,  आर्द्र भूमि वन, रक्षा वन,  आयुष व औषधीय वन  तैयार कराये जा रहे हैं। वन विभाग द्वार अकेले 10,76,152 तथा लगभग 28 लाख से अधिक अन्य विभाग द्वारा पौधरोपण इस वर्ष कराया जा रहा है। इस प्रकार कुल लक्ष्य के अनुरूप 39,12,591 पौध रोपण इस वर्ष सभी विभागों द्वारा कराया जाएगा।

इस अवसर पर एमएलसी रतन पाल सिंह, विधायक खड्डा विवेकानंद पांडे, विधायक हाटा मोहन वर्मा, विधायक रामकोला विनय प्रकाश गौड़, उपाध्यक्ष बीज विकास निगम राजेश्वर सिंह, मंडलायुक्त गोरखपुर अनिल ढींगरा, अपर आयुक्त गोरखपुर मंडल कुंवर बहादुर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, जॉइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन, प्रभागीय वन अधिकारी वरुण सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय , परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, डी सी मनरेगा राकेश, जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र प्रसाद, नगर पंचायत मथौली अध्यक्ष नौरंग सिंह, वन विभाग एवं नगर पंचायत अधिकारी/ कार्मिक स्काउट गाइड, एनसीसी के छात्र छात्राएं सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राएं , आंगनवाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रहे।

जलवायु परिवर्तन और उसका श्रमिकों पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने पर आयोजित हुआ प्रशिक्षण
जलवायु संरक्षण में हम सबकी भूमिका है, सबको अपनी भूमिका निभानी होगी: रामवृक्ष गिरि

पडरौना नगर स्थित एक होटल सभागार में एक्शन एड एसोसिएशन द्वारा संचालित श्रमिक सुविधा केंद्र कुशीनगर के तत्वावधान में असंगठित क्षेत्र के श्रमिक प्रतिनिधियों के साथ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जलवायु परिवर्तन और उसका श्रमिकों पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के विषय पर हुआ।

प्रशिक्षण में जलवायु परिवर्तन से श्रमिकों के जीवन के विविन्न पहलुओं पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने में सरकार, समुदाय और श्रमिकों की भूमिका पर प्रशिक्षक मनीष द्वारा अपने कार्य, अपने स्वभाव और अपने आदतों में परिवर्तन करके जलवायु संरक्षण करने के विभिन्न पहलुओं को विस्तार पूर्वक बताए। प्रशिक्षण में 35 महिला श्रमिक और 25 पुरुष श्रमिक प्रतिभाग किए।

रामवृक्ष गिरि समन्वयक श्रमिक सुविधा केंद्र, एक्शन एड कुशीनगर ने कहा कि जलवायु संरक्षण में हम सबकी भूमिका है, सबको अपनी भूमिका निभानी होगी तभी इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है।

इस अवसर पर रामबहल सिंह, दिनेश प्रसाद, राजू प्रसाद, चंद्रावती देवी, जालंधर प्रसाद, दुर्गा देवी, अंशु कुशवाहा, मीना राव, सिकेंद्र प्रसाद, भोलानाथ निषाद, पुनीता कुमारी, हरेंद्र प्रसाद, संगीता देवी दहारी प्रसाद, उपेंद्र प्रसाद, आनंद खरवार, रिंकू देवी, कुशुम देवी, सुनीता देवी, गुड़िया देवी, जालंधर प्रसाद, मानावती देवी, घरबरन प्रसाद, राजेश प्रसाद और निर्मला देवी आदि पांच दर्जन श्रमिक उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय पशुरोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका मुंहपका रोग नियंत्रण अभियान
जिलाधिकारी द्वारा टीकाकरण हेतु गठित टीमों के सचल वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर अभियान का किया गया शुभारम्भ, 45 दिन तक अनवरत रूप से चलेगा अभियान

पशुपालन विभाग की ओर से दुधारू पशुओं के लिए एक के बाद एक लगातार टीकाकरण अभियान चलाये जा रहे है। इसी कम में सोमवार दिनांक 15.07.2024 से खुरपका, मुंहपका रोगो के बचाव के लिए टीकाकरण शुरू हो गया है। इसके लिए जनपद के विकास खण्ड स्तर पर टीकाकरण टीम का गठन कर लिया गया है, जो घर-घर पहुंचकर पशुपालको की मौजूदगी में उनके मवेशीयों को निःशुल्क टीकाकरण करेगी।

यह अभियान 45 दिन तक अनवरत रूप से चलेगा। जनपद में 20वी पशुगणना के अनुसार 165224 गोवंश एवं 170194 महिषवंशीय कुल 335418 पशु है। जिनका टीकाकरण किया जाना है। जिसके लिए विभाग से 301900 डोज वैक्सिीन प्राप्त हुआ है।

डा० रवीन्द्र प्रसाद, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कुशीनगर ने बताया कि टीकाकरण के लिए उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी / पशुचिकित्साधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी एवं क्रियाशील पशुमित्रों को टीम के रूप में लगाया गया है। जिसकें द्वारा टीकाकरण के बाद पोर्टल पर अपलोड करना होगा, जिन पशुपालकों ने पशुओं का पंजीकरण नहीं कराया है उनके पशुओं को कान में छल्ला लगाकर विभाग द्वारा पंजीकरण कराया जायेगा।

पशुपालक के मोबाईल नम्बर से ओ०टी०पी० पश्चात् ही पंजीयन पूर्ण माना जायेगा। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी ने सभी पशुपालको से हर हाल में अपने पशुओं के कान में छल्ला एवं टीकाकरण कराने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि विकास खण्ड कप्तानगंज-के ग्राम खैरातेवा एवं विकास खण्ड तमकुहीराज के ग्राम डिवनी वजंरवा में गाय भैस के   सैम्पल भी लिए जायेंगे। पशुओ को लगाये जाने वाले वाली वैक्सीन की गुणवत्ता जाचने हेतु उपरोक्त ग्रामीण क्षेत्रों के 13,13 सीरम सैंपल  (खुन के नमुने) टीकाकरण  से पहले तथा एक माह बाद (टीकाकरण) के बाद उन्ही पशुओं से सीरम सैम्पल (खून के नमुने) लिये जायेगे। जिनको जाच के लिए अनुसंधान केन्द्र वेटेरिनरी कालेज मथुरा की लैब में भेजा जायेगा जिससे वैक्सीन की गुणवत्ता का पता चल सके।

डीएम की अध्यक्षता में तहसील पडरौना (सदर) में सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन
कृषि, पशुपालन, खाद्य आपूर्ति, पुलिस, बाढ़ खंड, सिंचाई तथा राजस्व विभाग के अधिकारी अलर्ट मोड

कुशीनगर: जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल की उपस्थिति में तहसील सदर (पडरौना)के सभगार कक्ष में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा आए हुए फरियादियों की समस्याओं को बारी -बारी से गम्भीरता के साथ सुनने के उपरान्त विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही उनका निस्तारण किया गया तथा अवशेष प्रार्थना पत्रों यथा आबादी, बैनामा, अवैध कब्जा , अन्य प्रकरणों के सम्बन्ध में संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सुपुर्द कर दिये।उन्होंने कहा कि जिन शिकायतों का निस्तारण आज नहीं हो सका है उनका एक सप्ताह के अंदर शासन की मंशानुसार गुणवत्ता पूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण शत प्रतिशत निस्तारण हो जाना चाहिए ।

उन्होंने कहा कि समाधान दिवस के उपरांत सभी अधिकारी प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु आज ही फील्ड में जाकर निस्तारण करने का प्रयास करें। कहा कि आजकल बरसात का मौसम है वॉटर लॉगिंग, बंधा, नहर आदि कटने की समस्या जहां कहीं भी हो उसे तत्काल निस्तारित करें। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन विद्यालयों में पानी भर गया हो या जमा हो गया हो उसे बंद करवाये तथा अधिशासी अभियंता विद्युत पडरौना को निर्देशित किया कि शॉर्ट सर्किट, ट्रांसफार्मर, लाइन फॉल्ट आदि समस्याओं का तत्काल निस्तारण करें तथा आम जनमानस को निर्बाध विद्युत आपूर्ति करें। सभी अधिकारी अटैंटिव (सतर्क, चौकन्ना) तथा सक्रिय होकर कार्य करें तथा प्रोएक्टिव होकर जनता की समस्याओं का निस्तारण करें । उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी आम जनमानस को राहत की आवश्यकता है तुरंत बचाव एवं राहत कार्य करें।

किसी का घर गिरने वाला हो तो तुरंत खाली कराए, आइजीआरएस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण में गंभीरता लाएं तथा सभी वरिष्ठ अधिकारी अपने अधीनस्थों के द्वारा निस्तारित किए गए प्रार्थना पत्रों को आवश्यक जांच करें। अगर किसी प्रकार की समस्या आती है तो तत्काल अवगत कराए। कृषि, पशुपालन, खाद्य आपूर्ति, पुलिस, बाढ़ खंड, सिंचाई तथा राजस्व विभाग के अधिकारी अलर्ट मोड में रहे।

सभी प्रार्थना पत्रों का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करें, अगर नियमों के अंतर्गत उन्हें संतुष्ट नहीं कर सकते हैं तो तत्काल प्रार्थी को अवगत अवश्य कराएं ।सभी अधिकारी नियुक्ति स्थल पर ही निवास करें तथा सभी विभाग के अध्यक्ष प्रतिदिन 10:00 बजे से रोज जनता दर्शन पर बैठे और जनता को सुने व प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करें।

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने पुलिस विभाग से जुडे मामलों की सुनवायी की व पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं थानाध्यक्षो को प्राप्त सभी सन्दर्भाे का निस्तारण प्राथमिकता एवं गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया।

आज आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 67 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से राजस्व विभाग के 34 में से 12 को तत्काल निस्तारित कराया गया एवं पुलिस विभाग के 14 , विकास विभाग के 11 , अन्य विभाग के 08 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, अवशेष 55 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग को गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश के साथ सौंपा गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटरिया, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी पडरौना व्यास नारायण उमराव, नायब तहसीलदार पडरौना विशाल त्रिपाठी, डीसीमनरेगा राकेश ,डीएसओ दिलीप कुमार ,डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी , कृषि उप निदेशक आशीष कुमार, बीएसए आर जे मौर्य, जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार, डीपीओ विनय कुमार, सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी खंड विकास अधिकारी एवं थानाध्यक्ष गण उपस्थित रहे।

वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने किया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
शुक्रवार को अर्जुनहां स्थित जिला वनाधिकारी कार्यालय कुशीनगर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अरुण कुमार सक्सेना जी ने रोटरी क्लब के सदस्यों से वार्ता की।

इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उत्तर प्रदेश के रोटरी क्लब के समस्त अध्यक्ष सचिव एवं पदाधिकारी, विभिन्न सामाजिक संगठन तथा साथ मे समस्त जनपदों के जिला वनाधिकारी जुड़े हुए थे। पर्यावरण को हरा-भरा करने के लिए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने रोटरी से भी पौधारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि पेड़ लगाने के साथ-साथ उसे बचाने के लिए भी कारगर उपाय करना होगा।

इस अवसर पर जिला वनाधिकारी कुशीनगर श्री वरुण कुमार सिंह जी के साथ रोटरी क्लब कुशीनगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विजय गुप्ता एवं उपाध्यक्ष श्री दिनेश कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।

डीएम स्वयं उतरे 3 से 4 फीट गहरे पानी में कटे बंधे का स्थलीय सत्यापन करने
आज प्रातः 8.30 बजे शुभम कुमार उपाध्याय निवासी भड़सर नारायण द्वारा दूरभाष पर जिलाधिकारी को यह अवगत कराया गया की ग्राम सभा भड़सर खास के पास स्थित मौन नाला का बंधा कट गया है, जिससे पूरा गांव और कृषकों के खेत जलमग्न हो गया है ।

दूरभाष पर मिली सूचना व शिकायतकर्ता की शिकायत का जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया। उसका स्थलीय सत्यापन व अवलोकन करने स्वयं जिलाधिकारी भड़सर खास ग्राम में पहुंचे। वहां पर अधिशासी अभियंता तथा सहायक अभियंता बाढ़खंड एवं सिंचाई खंड कुशीनगर एवं महाराजगंज से यथास्थिति की जानकारी ली,  जिस पर उनके द्वारा बताया गया की नहर कटी नहीं है ,अपितु पानी ओवरफ्लो होकर गांव में प्रवेश कर रहा है।

जिस पर जिलाधिकारी ने लगभग 3 से 4 फीट गहरे पानी में स्वयं उतरकर कर लगभग 01 किलोमीटर पैदल चलते हुए मौन नाला के पास तक स्थलीय सत्यापन एवं निरीक्षण किया। पानी में घुसकर मौन नाला व नहर के कटे हुए बंधे के पास पहुंचे जहां पर पहले से ग्राम वासी नहर के कटे हुए बंधे को बांधने की कोशिश कर रहे थे। मौके पर पहुंचकर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता के बाढ़ खंड एवं सिंचाई खंड को गलत सूचना देने पर कड़ी फटकार लगाई और उनके द्वारा एक्स एन एवं सहायक अभियंता के कार्यों पर कड़ी नाराजगी प्रकट की गई।

उन्होंने कहा कि आपके द्वारा पहले से अगर ध्यान दिया गया होता तो पानी इतना नहीं बढ़ता। अविलंब यहां कटे हुए भाग/ बंधे को ठीक कराए एवं जब तक ठीक न हों यही पर रहकर सभी का सहयोग करें जिससे की पूरे ग्राम वासियों को जल्द ही राहत मिल सकें। उनके खेत एवं फसल को नुकसान से बचाया जा सके। पूरी टीम और ग्राम वासियों के सहयोग से कटान के पास बालू और मिट्टी कार्य कराते हुए दुरुस्त कराएं और तत्काल ठीक होने पर मुझे अवगत कराए।

तटबंध के निर्माण में बिलकुल भी देरी न करें। अपनी पूरी टीम इसमें लगा दें।  मैं पुनः इसकी जांच करूंगा इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने उपस्थित सभी ग्राम वासियों को आश्वस्त भी किया इसे शीघ्र ठीक करा दिया जायेगा।

डीएम स्वयं उतरे 3 से 4 फीट गहरे पानी में कटे बंधे का स्थलीय सत्यापन करने
आज प्रातः 8.30 बजे शुभम कुमार उपाध्याय निवासी भड़सर नारायण द्वारा दूरभाष पर जिलाधिकारी को यह अवगत कराया गया की ग्राम सभा भड़सर खास के पास स्थित मौन नाला का बंधा कट गया है, जिससे पूरा गांव और कृषकों के खेत जलमग्न हो गया है ।

दूरभाष पर मिली सूचना व शिकायतकर्ता की शिकायत का जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया। उसका स्थलीय सत्यापन व अवलोकन करने स्वयं जिलाधिकारी भड़सर खास ग्राम में पहुंचे। वहां पर अधिशासी अभियंता तथा सहायक अभियंता बाढ़खंड एवं सिंचाई खंड कुशीनगर एवं महाराजगंज से यथास्थिति की जानकारी ली,  जिस पर उनके द्वारा बताया गया की नहर कटी नहीं है ,अपितु पानी ओवरफ्लो होकर गांव में प्रवेश कर रहा है।

जिस पर जिलाधिकारी ने लगभग 3 से 4 फीट गहरे पानी में स्वयं उतरकर कर लगभग 01 किलोमीटर पैदल चलते हुए मौन नाला के पास तक स्थलीय सत्यापन एवं निरीक्षण किया। पानी में घुसकर मौन नाला व नहर के कटे हुए बंधे के पास पहुंचे जहां पर पहले से ग्राम वासी नहर के कटे हुए बंधे को बांधने की कोशिश कर रहे थे। मौके पर पहुंचकर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता के बाढ़ खंड एवं सिंचाई खंड को गलत सूचना देने पर कड़ी फटकार लगाई और उनके द्वारा एक्स एन एवं सहायक अभियंता के कार्यों पर कड़ी नाराजगी प्रकट की गई।

उन्होंने कहा कि आपके द्वारा पहले से अगर ध्यान दिया गया होता तो पानी इतना नहीं बढ़ता। अविलंब यहां कटे हुए भाग/ बंधे को ठीक कराए एवं जब तक ठीक न हों यही पर रहकर सभी का सहयोग करें जिससे की पूरे ग्राम वासियों को जल्द ही राहत मिल सकें। उनके खेत एवं फसल को नुकसान से बचाया जा सके। पूरी टीम और ग्राम वासियों के सहयोग से कटान के पास बालू और मिट्टी कार्य कराते हुए दुरुस्त कराएं और तत्काल ठीक होने पर मुझे अवगत कराए।

तटबंध के निर्माण में बिलकुल भी देरी न करें। अपनी पूरी टीम इसमें लगा दें।  मैं पुनः इसकी जांच करूंगा इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने उपस्थित सभी ग्राम वासियों को आश्वस्त भी किया इसे शीघ्र ठीक करा दिया जायेगा।

पडरौना ब्लाक सभागार में विधानसभा स्तरीय गोष्ठी आयोजन
देश में लगे आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर भरतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को पडरौना ब्लाक सभागार में विधानसभा स्तरीय गोष्ठी आयोजित किया गया जिसमें वक्ताओं ने कांग्रेस पर जमकर वार किया। और आपातकाल के समय जेल में यातनाएं झेलने वाले लोकतंत्र रक्षक सेनानीयों  को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि आपातकाल लगाकर देश के लोकतंत्र में कालिख पोतने वाली कांग्रेस पार्टी के मुंह से संविधान की रक्षा की बात अच्छी नहीं लगती। संविधान बदलने जैसे नारे लगाकर कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में जनता को गुमराह किया, जबकि हकीकत यह है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने संविधान को ही कैद कर अपनी तानाशाही हुकूमत चलाने के लिए संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए आपातकाल लागू कर  दिया था। लोकतंत्र एवं संविधान खतरे में है ऐसी बातें करनेवालों को आपातकाल का वह काला दौर याद करना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि  25 जून 1975 को लोकतांत्रिक भारत में पहली बार इमरजेंसी का घृणित अध्याय जोड़ा गया। इस दौरान न सिर्फ राजनैतिक दलों, समाजिक संगठनों और वैचारिक समूहों को अपना शिकार बनाया, बल्कि भारतीय लोकतंत्र के आधारस्तंभ मानी जाने वाली मीडिया को भी सरकार ने नहीं बख्शा।

लोकतंत्र रक्षक सेनानी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला संघचालक उमाशंकर सोनी ने कहा कि आपातकाल का दौर भारतीय इतिहास का निर्मम और निरंकुश काल रहा और इस दौरान स्वतंत्र भारत में क्रूरतम यातनाएं दिखीं। वह दौर हमें याद दिलाता है कि एक तानाशाह बेहद डरपोक होता है जो हल्की सी आलोचना से भी सिहर जाता है। उसे हर तरफ षड्यंत्र दिखता है, हर कोई दुश्मन नजर आता है। ऐसे में वो पूरी दुनिया में सिर्फ अपनी आवाज सुनाना चाहता है, सिर्फ अपनी तस्वीर दिखाना चाहता है।

गोष्ठी को हरिशंकर राय, बंका सिंह, इंजिनियर मनोज सिंह, विवेकानंद शुक्ल, एडवोकेट किशोर यादव ने भी सम्बोधित किया। संचालन जिला महामंत्री सुदर्शन पाल ने किया। इस अवसर पर डॉ पीएन राय, विश्वरंजन कुमार आनन्द, नमो नारायण मौर्य, रमेश मिश्र,भुवनेश्वर त्रिपाठी, रामजीत चौहान, राधेश्याम गुप्ता, महेश रौनियार, बिपिन बिहारी मिश्र, विकास दीक्षित, विजय कुमार सोनी सहित दर्जनों लोकतंत्र रक्षक सेनानी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आकांक्षात्मक ब्लॉक विशुनपुरा में संम्पूर्णता अभियान का शुभारंभ
आकांक्षात्मक ब्लॉक विशुनपुरा में संम्पूर्णता अभियान का सीडीओ गुंजन द्विवेदी और ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव की उपस्थिति में शुभारंभ हुआ। विकास खंड विशुनपुरा के ग्राम सभाओं में भी इस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ ।

सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने बताया कि सम्पूर्णता अभियान का मुख्य उद्देश्य चिन्हित 4 विभागों के 6 इंडिकेटर जिनमें प्रथम तिमाही में गर्भवती महिलाओं की जांच, 30 वर्ष के ऊपर के प्रत्येक व्यक्ति का बीपी व सुगर की जांच, राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत समूहों को फण्ड, प्रत्येक गर्भवती महिला को सम्पूर्ण पोषण तथा मृदा हेल्थ कार्ड को 30 सितम्बर तक संतृप्ति करना है

।उन्होंने बताया हमारे बीच नीति आयोग के भी प्रतिनिधि उपस्थित हैं यहां पर वह भी अपना एक्सपर्टीज शेयर करेंगे जो ऑब्जर्व कर रहे हैं फील्ड पर जाकर देख रहे हैं उनकी जो इनपुट्स होंगे उसको हम लोग डेफिनेटली अपनी जो कार्य योजना है उसमें सम्मिलित करेंगे ।विशेष रूप से 3 महीना पर ध्यान देंगे और पूरा प्रयास करेंगे एक-दो बिंदु ऐसे हैं जिसमें हम ऑलरेडी शब्द अचीवमेंट कर चुके हैं

अब ये शत प्रतिशत हम 6 इंडिकेटर पर विशेष रूप से फोकस करते हुए बाकी सभी जो इंडिकेटर हैं उसमें भी लक्ष्य हासिल करने का पूरा प्रयास करेंगे। मैं आपको आमंत्रित करती हूं कि आप मेरे कार्यालय में आए आपका कोई बेहतर सुझाव हो तो मैडम इस तरीके से अप्रोच के साथ करेंगे तो यहां के लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगे तो मैं आपको आमंत्रित करती हूं आशा आंगनबाड़ी को भी मैं इनवाइट करती हूं ।

आप सभी जान रहे हैं साफ-सफाई के लिए जो स्वच्छ भारत मिशन है एक तरफ उसका भौतिक पूरा परिणाम जा रहे हैं शौचालय बन रहा है हमारी सारी ग्राम पंचायत जो है ओडीएफ डिक्लेयर हो चुकी है।ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव ने बताया कि व्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन ला रहे हैं ।

हमारे विकासखंड के लिए बहुत ही अच्छी बात और प्रेरणादाई होगी हमारे विकासखंड में लगभग 30 से अधिक जगहों पर शुद्ध पानी की सप्लाई के लिए मशीन लगी हुई है उन मशीनों को हम लोग समूह को देने के लिए कोशिश कर रहे हैं । जिसमें वह पानी रखकर बाटेंगे या पानी का घर घर आपूर्ति किया जाना बाकी है गंभीरिया बुजुर्ग और अन्य जगहों पर भी हम लोग इस काम की शुरुआत कर रहे हैं ।

जिला विकास अधिकारी द्वारा पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए ब्लाक परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया ।इस मौके पर जिले के स्वास्थ्य विभाग की टीम व आंगन बड़ी कार्यकर्ती के साथ जिला कृषि अधिकारी मेनका सिंह ,पडरौना रेंजर सत्येन्द्र सिंह,वन दारोगा रामध्यान पाण्डेय ,आकाश त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार सिंह, डीसी मनरेगा राकेश कुमार,ग्राम प्रधान बबलु कुशवाहा, ग्राम प्रधान मोहन कुशवाहा,प्रधान प्रतिनिधि अरविंद चौधरी इत्यादि लोग मौजूद रहे ।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव द्वारा जून माह में 07 मामले निपटाए गए
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के अपर जिला जज / सचिव शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि विभिन्न न्यायालयों से सुलह-समझौता हेतु प्राप्त पत्रावली में मध्यस्थता की कार्यवाही कर पति-पत्नी के कुल 07 मामलों का सफल निस्तारण किया गया।

उन्होंने नियुक्त सभी 26 मध्यस्थतों से कहा कि वे अधिक से अधिक पत्रावलियों में पक्षकारों से बात कर मामले को निस्तारित कर मुकदमें को कम करें। मध्यस्थता एवं सुलह समझौता केन्द्र में पारिवारिक मामले व अन्य मामले में पक्षकारो के मध्य संयुक्त व पृथक-पृथक वार्ता कर उनको समझाया जाता है और उनके पूर्ण संतुष्टि होने के उपरान्त ही मामले का निपटारा किया जाता है।

श्री त्रिपाठी ने बताया कि जिन लोगों के पास न्यायालय जाकर अपनी कानूनी समस्या को रखने के लिये धन नहीं हो, उन्हें बिना पैसे लिये कानूनी सहायता दिया जाता है। आगे उन्होनें बताया कि ऐसे मामले जो न्यायालय में विचाराधीन हैं, उन्हें भी न्यायालय में एक प्रार्थना पत्र देकर मध्यस्थता के माध्यम से निपटाया जा सकता है।

13 जुलाई को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का अयोजन
कुशीनगर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी द्वारा आज बताया गया कि दिनांक 13.07.2024 को दीवानी न्यायालय कुशीनगर व वाह्य न्यायालय कसया के प्रांगण में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

श्री त्रिपाठी ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर निस्तारित किया जाना है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में पारिवारिक वाद, चेक बाउन्स से सम्बन्धित बाद, उत्तराधिकार वाद, मोटर दुर्घटना से सम्बन्धित वाद, बैंक से सम्बन्धित वाद, बिजली से सम्बन्धित वाद, बी०एस०एन०एल० बिल से सम्बन्धित वाद, छोटे-मोटे आपराधिक वाद व अन्य कई तरह के वादों का निस्तारण किया जाता है।

उन्होंने समस्त जनपदवासियों को अवगत कराया है कि वे दिनांक 13.07.2024 से पहले सम्बन्धित कोर्ट में जाकर अपने मुकदमों को राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटान किये जाने हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करें।

थाना विशुनपुरा में डीएम व एसपी की उपस्थिति में आयोजित हुआ समाधान दिवस
प्रार्थना पत्रों को विश्वनीय, पारदर्शिता के साथ गुणवत्तापूर्ण करें निस्तारण:-डीएम

समाधान दिवस में 6 प्रार्थना पत्रों में से 2 का निस्तारण हुआ तत्काल

कुशीनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल की उपस्थिति में थाना विशुनपुरा में आयोजित समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं का एक-एक कर गम्भीरता पूर्वक सुना गया, व राजस्व व पुलिस विभाग को निर्धारित समयावधि के भीतर निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा की प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में संवेदनशील रहे। प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में किसी भी स्तर की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, इसलिए सभी अधिकारी और कर्मचारी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें।जो आपके क्षेत्राधिकार के बाहर हो तत्काल प्रार्थी को अवगत कराए।

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को राजस्व टीम बनाकर पुलिस बल की सहायता से मौके पर जाकर प्रार्थना पत्रों व शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। आज के समाधान दिवस में कुल 6 प्रार्थना पत्र आए जो पुलिस एवं राजस्व विभाग से संबंधित था जिसमे से 2 का निस्तारण तत्काल किया गया, जिसमे से 1 पुलिस तथा 1 राजस्व से संबंधित तथा अवशेष 4 आवेदन पत्रों को सम्बन्धित को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण तथा शीघ्र निष्पक्ष निस्तारण हेतु सौंप दिए गए।

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।

इस अवसर पर थाना प्रभारी विशुनपुरा इंस्पेक्टर राम सहाय चौहान सहित राजस्व विभागों के कानूनगो व  लेखपाल एवं अन्य पुलिसकर्मी आदि उपस्थित रहें।

दीवानी न्यायालय परिसर में अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हुआ योग का आयोजन
अपर जिला जज शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि आज मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेशानुसार दीवानी न्यायालय कुशीनगर पड़रौना के परिसर में योग शिविर का अयोजन किया गया। योग शिविर का आयोजन प्रभारी जिला जज मोहम्मद रिजवान अहमद की अध्यक्षता में किया गया।

योग शिविर का संचालन न्यायिक मजिस्ट्रेट शान्तनु तंवर द्वारा किया गया। योग प्रशिक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार ने न्यायालय परिसर में उपस्थित अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को योग कराया। योग प्रशिक्षक ने योग के माध्यम से बताया कि हम सब को नियमित रूप से योग को अपने दिनचर्या में शामिल करना चाहिये। योग प्रशिक्षक ने योगासन के क्रम में कपालभाति, अनुलोम-विलोम, प्रणायाम, तारासन, वक्रत्रियासन आदि योग का अभ्यास कराया गया।

इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश /विशेष न्यायाधीश पाक्सो ज्योत्सना सिंह, अपर जिला जज/सचिव शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफ०टी०सी० द्घितीय सत्यपाल सिंह प्रेमी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कविता सिंह, सिविल जज (सी०डि०)/एफ०टी०सी० श्री रामेश्वर दयाल, किशोर न्याया बोर्ड के प्रधान मजिस्ट्रेट सुनन्दन गोयल, बार एशोसियेशन के अध्यक्ष महन्थ गोपाल जी दास, डिप्टी नाजिर श्री अमित कुमार मिश्रा, वाह्य न्यायालय कसया के डिप्टी नाजिर नन्दकिशोर शर्मा, संदीप गोविन्द राव, कुलदीप गुप्ता, शैलेन्द्र सैनी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी राजकुमार वर्मा, प्रदीप कुमार झा, अमरनाथ यादव, रविन्द्रनाथ, पी०एल०वी० अमिताभ कुमार श्रीवास्तव, अनिल चौहान, सुधीर यादव, इकबाल अंसारी  व न्यायालय के अन्य सभी कर्मचारी उपस्थित रहे व योग का अभ्यास किया।

सबके प्रयास से तमकुही राज का विकास मेरा लक्ष्य & शशांक मणि
कुशीनगर : गुरुवार, देवरिया लोकसभा के  सांसद शशांक मणि ने आज जनसंवाद यात्रा के तहत तमकुहीराज के तरयासुजान मंडल के हरिहरपुर, गाजीपुर, डूभा, परसौनी बाजार और बनवरिया गांव में जनता से संवाद किया।

सांसद ने इस संवाद यात्रा के माध्यम से तमकुहीराज में विकास के लिए सुझाव भी मांगे। इससे पहले आज सुबह अपने आवास बरपार में लोगों की समस्याएं सुनी उसके बाद तमकुहीराज में संवाद यात्रा की। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने नव निर्वाचित सांसद का स्वागत किया और सांसद ने भी सभी का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि आप सभी के इस प्यार और स्नेह से अभिभूत हूं, आप सबके सहयोग से देवरिया लोकसभा का चौमुखी विकास करने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने मुझे अपना प्रतिनिधि चुनकर मुझे जो ताकत दी है उसका मैं आभारी हूं और आपकी आवाज को सदन तक पहुंचाने का कार्य मैं करूंगा।

जनसंवाद यात्रा में मण्डल अध्यक्ष आनंद मिश्रा , केशव पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा ,अभिषेक शुक्ला जिला मंत्री भजयुमो, राजेश सिंह मण्डल महामंत्री रामजी कशेरा, नीरज पांडेय अंकित धीरज त्रिपाठी विजय राय ब्लॉक प्रमुख सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शिक्षक व समाजसेवी दिनेश सिंह बने नगर पंचायत के ब्रांड एंबेसडर
फाजिलनगर,कुशीनगर : नगर पंचायत के सभागार में आयोजित इस सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए नगर पंचायत शत्रुमर्दन शाही ने कहा कि भगवान बुद्ध के अंतिम भोजन स्थली तथा भगवान महावीर के परिनिर्वाण स्थली पावानगर फाजिलनगर को स्वच्छ और सुंदर बनाना हम सभी का दायित्व है इसके लिए हम सभी को इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ अपनी जिम्मेदारी तय करना होगा तभी हम फाजिलनगर को प्रदेश का पहला स्वच्छ नगर पंचायत बनाने में सफल होगे।

तमकुही  ब्लॉक के प्रमुख प्रतिनिधि वशिष्ठ राय उर्फ गुड्डू राय ने कहा कि स्वच्छता अभियान तभी पूर्ण माना जाएगा जब स्वच्छता के प्रति जागरूक होकर इधर-उधर कूड़ा कचरा फेखने के बजाय अपने-अपने घर का पूरा कचरा डस्टबिन में डालकर  गांव मोहल्ले को साफ रखेंगे।ईओ अमित सिंह ने कहा कि नगर पंचायत को स्वच्छ और साफ रखने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा नगर पंचायत के सफाई का ब्रांड एंबेसडर के रुप में चयनित व्यक्ति की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।

कार्यक्रम को प्रधान संघ जिला उपाध्यक्ष कृपा शंकर सिंह, लिपिक शुभम मिश्रा लोकेश राय,गुड्डू चौहान आदि ने संबोधित किया। इसके बाद सभी सफाई कर्मियों को अंगबस्त्र देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान सभासद कमलेश वर्मा, रमेश पासी, राहुल सिंह, आनंद सिंह, श्यामू प्रसाद, जेपी सिंह, खालिद अंसारी, विवेक सिंह उर्फ गोलू, बैरिस्टर गुप्ता, शमसाद आलम, रामसेवक सिंह, मोहमद नसीम, मोनू इराकी, संतोष यादव, आलम, अलाउद्दीन, राकेश, आदि लोग मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने बाढ़ से पूर्व तैयारियों एवं सुरक्षात्मक उपायों के दृष्टिगत किया निरीक्षण
जिलाधिकारी ने  नारायणी नदी के छितौनी तटबंध के ठोकर(स्पर) व बंधे का निरीक्षण कर संवेदनशील क्षेत्र में सतर्कता दृष्टि बनाए रखने तथा बाढ़ बचाव से निपटने से पूर्व तैयारियां करने हेतु बाढ़ खण्ड के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने तटबंधों पर बने लॉन्चिंग अप्रॉन के साथ साथ जल स्तर, बोल्डर ,पेंचिंग आदि की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने पूर्व में प्रस्तावित एवं मरम्मत कराए जाने वाले ठोकरों की भी जानकारी ली। ठोकरों जिलाधिकारी ने निरीक्षण दौरान बाढ़ से बचाव व बंधे की सुरक्षा के लिए लगाए गए परकोपाइन का निरीक्षण भी किया । जल स्तर बढ़ जाने पर बाढ़ बचाव हेतु अपनाए जाने सुरक्षात्मक उपायों का भी निरीक्षण किया।

दौरान उन्होंने सभी सुरक्षात्मक पहलुओं पर चर्चा करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।  जिलाधिकारी ने पूर्व वर्षों में गंडक नदी के कटान से प्रभावित ग्रामों के बारे में तथा जल स्तर बढ़ जाने या बाढ़ आने पर उनके लिए किए जाने वाले सुरक्षात्मक उपायों, बाढ़ बचाव के उपाय एवं सुविधाओं की भी जानकारी तहसीलदार खड्डा एवं अधि0अभि0 बाढ़ खंड से लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को तटबंधों की सुरक्षा सहित लोगों की सुरक्षा आदि के सभी जरूरी कदम उठाए जाने के दृष्टिगत तैयारी करने के निर्देश दिये।

अंत में बाढ़ बचाव एवं कराए गए निर्माण कार्यों व बाढ़ बचाव हेतु अपनाए जाने वाले सुरक्षात्मक उपायों के दृष्टिगत अधि0 अभि0 बाढ़ खंड, बीडीओ समेत तहसीलदार के साथ समीक्षा बैठक करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार खड्डा श्री महेश कुमार, नायब तहसीलदार खड्डा अभिषेक कुमार, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड कुशीनगर महेश कुमार सिंह , बीडीओ विनीत कुमार, सहित अन्य सभी सम्बन्धित अधिकारी, आदि मौजूद रहे।

दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 के क्रियान्वयन हेतु दिए गए निर्देश
दहेज प्रतिषेध नियमावली, 1999 की धारा 10 में उल्लेख है कि विवाह में पक्षकारों द्वारा उपहारों की सूची को प्रस्तुत करना किसी विवाह में पक्षकारों या माता-पिता में से कोई या उनमें से किसी के द्वारा दहेज प्रतिषेध अधिकारी को विवाह के दिनांक के एक माह के भीतर दहेज प्रतिषेध (वर वधू भेंट सूची) नियम, 1985 (डावरी प्राहिबिशन, मेन्टेनेंस आफ लिस्ट्स (प्रजेंट टू दी ब्राइड एण्ड ब्राइडयूम)) रूल्स, 1985 के अनुसार की गयी उपहारों की सूचना प्रस्तुत की जाएगी। जनपद में होने वाले समस्त विवाहों (पंजीकृत व अपंजीकृत) मे दोनो पक्षों की ओर से हस्ताक्षरित सूची जिला प्रोबेशन कार्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा।

जनपद के जनमानस को दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 के प्राविधानों से जागरूक किये जाने हेतु जनपद के जनमानस के मैरिज हाल/गेस्ट हाउस के बाहर एक बोर्ड स्थापित किया जायेगा, जिसमे दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 से सम्बन्धित आवश्यक जानकारी के साथ-साथ जिला प्रोबेशन अधिकारी/जिला दहेज प्रतिषेध अधिकारी का  विवरण अंकित होगा-जो इस प्रकार होगा।
नाम पदनाम विनय कुमार जिला प्रोबेशन अधिकारी/जिला दहेज प्रतिषेध अधिकारी मोबाइल - 6386810850/05564297026

उन्होंने बताया की दहेज से पीड़ित महिलाओं द्वारा वन स्टाप सेन्टर पर सम्पर्क किया जा सकता है तथा उक्त के अतिरिक्त 181 Women Helpline के माध्यम से भी दहेज से सम्बन्धित शिकायत दर्ज करायी जा सकती है।

भगवान राम जैसा आदर्श चरित्र दुनिया में कहीं नहीं मिल सकता: पंडित वीरेंद्र तिवारी
कुशीनगर ,फाजिलनगर। मान-सम्मान उन्हीं का होता है, जो त्याग करते हैं। हनुमान इसके प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन अपने प्रभु श्रीराम को समर्पित कर दिया। भगवान राम जैसा आदर्श चरित्र दुनिया में कहीं नहीं मिल सकता। उसी तरह हनुमानजी जैसा भक्त भी विश्व में कहीं नहीं मिलेगा।

ऊक्त बातें क्षेत्र के जौरा बाजार स्थित श्री राम जानकी मंदिर पर श्री विष्णु महायज्ञ के दौरान हनुमत कथा का रसपान कराते हुए भोजपुरी में राम कथा के मर्मज्ञ पंडित वीरेंद्र तिवारी व्यास ने संगीतमयी कथा करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि रामचरित मानस में हनुमानजी का प्रवेश होते ही प्रत्येक प्रसंग प्रेम, वात्सल्य, करुणा और स्नेह की रसधारा से भरपूर नजर आता है। हनुमानजी ही इसके वास्तविक सूत्रधार है। कलियुग में राम नाम के साथ हनुमान की भक्ति को सर्वोपरि माना गया है।

इससे पूर्व व्यास पीठ का पूजन करके गोरखपुर विश्वविद्यालय के कार्य परिषद के सदस्य एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर विजय प्रताप उपाध्याय, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी, खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्थान सपहां के मंत्री पंकज पांडेय व समाजसेवी अनिल जायसवाल ने कथा का शुभारंभ कराया।

इस दौरान अतिथियों को अंग्वस्त्र भेंट कर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं मुख्य यजमान शंभू बरनवाल राकेश तिवारी,राघवेंद्र उपाध्याय, नागेंद्र चौरसिया अरविंद मिश्रा आदि ने सम्मानित किया। इस दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी बाबा बलराम दास, नथुनी उपाध्याय, रामएकबाल दूबे, नंदलाल विद्रोही,रमाकांत राव,सीताराम मिश्र,योगेंद्र गौड़, सुरेश चौरसिया,सुबाष चौरसिया,आशुतोष चौबे,मदन यादव, उपेंद्र यादव, कृष्णा साहनी, राधेश्याम यादव आदि मौजूद रहे।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग, व्यापार एवं श्रम बंधु की बैठक हुई संपन्न
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आज जिला उद्योग बन्धु / श्रम बन्धु/व्यापार बन्धु की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। साथ में मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी भी उपस्थित रही।

बैठक में पूर्व की कार्यवाहियों के बारे में सभी को अवगत कराया गया तथा जिलाधिकारी द्वारा जनपद के उद्यमियों व्यापारियों / श्रमिकों की समस्याओं व प्रमुख सुझाओ पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया तथा उनके त्वरित निराकरण हेतु बैठक में उपस्थित सम्बन्धित विभागो के अधिकारियो को आवश्यक निर्देश दिया गया।

राजकीय औद्योगिक आस्थान पडरौना के पार्क की भूमि के सौंदर्यीकरण का प्रकरण उद्यमी संगठन के अध्यक्ष द्वारा उठाया गया, जिस पर समिति में चर्चा के दौरान उपायुक्त उद्योग द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि उद्योग निदेशालय से वार्ता पर ज्ञात हुआ हैं कि उक्त कार्य कि स्वीकृति शीघ्र प्राप्त होने की संभावना हैं।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा उद्योग विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगारपरक योजनाओं प्रधानमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं ओ०डी० ओ०पी० योजना की प्रगति समीक्षा की गई। उक्त योजनाओं में धीमी प्रगति पर अग्रणी जिला प्रबंधक एवं बैकर्स के साथ-साथ उपायुक्त उद्योग को त्वरित रूप से कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा इन्वेस्टर समिट के निवेशको की समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए उनके निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गये। बैठक में उपायुक्त उद्योग द्वारा ओ.डी.ओ.पी. टूलकिट प्रशिक्षण योजना में अभ्यर्थियों को वितरित किए जाने वाले टूलकिट के टूल्स चरखा व धागा लपेटन के स्थान पर वर्तमान समय में उपयोगी रेशा बुनाई मशीन को शामिल किये जाने का प्रस्ताव ओडीओपी प्रमुख उद्यमी व उद्यमी संगठन के अध्यक्ष द्वारा समिति के सदस्य उठाया गया, जिस पर चर्चा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा चरखा व धागा लपेटन की प्रांसगिकता व व्यवहार्यता न होने के कारण उद्यमियों की मांग पर नवीन रेशा बुनाई मशीन को शामिल किए जाने की स्वीकृति की गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, उद्यमियों, व्यापारियों के अतिरिक्त जिला प्रबन्धक उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन सुमन व सहायक श्रमायुक्त विजय यादव, सहायक पर्यटन अधिकारी प्राण रंजन, व उपायुक्त व्यापार अधिकारी सहित अन्य जनपद स्तरीय उपस्थित रहें।

विष्णु महायज्ञ के छठवें दिन कथा वाचक विरेंद्र तिवारी के प्रबचन सुन श्रोताओं ने लगाया गोता
कुशीनगर ।। फाजिलनगर विकासखंड क्षेत्र के जौरा बाजार स्थित राम जानकी मंदिर के परिसर में चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ यज्ञ के छठवें दिन राजा हरिश्चंद्र और तारा मति का कथा सुनकर शोताओं के आखों में पानी आ गया। कथा का सूरा शुभारंभ पूर्व प्रधान मनीष तिवारी ने पूजन अर्चन कर किया।

कथा व्यास वीरेंद्र तिवारी ने कहा की सत्य की चर्चा जब भी की जाती है, राजा हरिश्चन्द्र का नाम जरूर लिया जाता है। राजा हरिश्चंद्र सच बोलने और वचनपालन के लिए प्रसिद्ध थे। ऋषि विश्वामित्र ने राजा हरिश्चंद्र की प्रसिद्धि सुनी। वे स्वयं इसकी परीक्षा लेना चाहते थे। राजा हरिश्चंद्र हर हालत में केवल सत्य का ही दामन थामते थे।

एक बार राजा हरिश्चन्द्र ने सपना देखा कि उन्होंने अपना सारा राजपाट महर्षि विश्वामित्र जी को दान में दे दिया है। अगले दिन जब विश्वामित्र उनके महल में आए तो उन्होंने विश्वामित्र को अपना राज्यसौंप दिया। जाते-जाते विश्वामित्र ने राजा हरिश्चंद्र से स्वर्ण मुद्राएं दान में मांगी। विश्वामित्र ने राजा को याद दिलाया कि राजपाट के साथ राज्य का कोष भी वे दान कर चुके हैं और दान की हुई वस्तु को दोबारा दान नहीं किया जाता। तब राजा ने अपनी पत्नी और पुत्र को बेचकर स्वर्ण मुद्राएं हासिल की, लेकिन वो भी पूरी नहीं हो पाईं। राजा हरिश्चंद्र ने खुद को शमशान के चांडाल से बिक कर सोने की सभी मुद्राएं विश्वामित्र को दान दे दी।

एक दिन सर्पदंश से इनके पुत्र की मृत्यु हो गयी तो पत्नी तारा अपने पुत्र को शमशान में अन्तिम क्रिया के लिए कर मांगा के रानी तारा ने अपनी साडी को फाड़कर कर चुकाना चाहा, तभी आसमान में बिजली चमकी तो उस बिजली की रोशनी में हरिश्चंद्र को उस अबला स्त्री का चेहरा नजर आया, वह स्त्री उनकी पत्नी तारामती थी और उसके हाथ में उनके पुत्र रोहित का शव था। अपनी पत्नी की यह दशा और पुत्र के शव को देखकर हरिश्चंद्र बेहद भावुक हो उठे। उस दिन उनका एकादशी का व्रत भी था और परिवार की इस हालत ने उन्हें हिलाकर रख दिया।

उनकी आंखों में आंसू भरे थे लेकिन फिर भी वह अपने कर्तव्य की रक्षा के लिए आतुर थे। भारी मन से उन्होंने अपनी पत्नी से कहा कि जिस सत्य की रक्षा के लिए उन्होंने अपना महल, राजपाट तक त्याग दिया, स्वयं और अपने परिवार को बेच दिया, आज यह उसी सत्य की रक्षा की घड़ी है। उसी समय आकाशवाणी हुई और स्वयं प्रभू प्रकट हुए और उन्होंने राजा से कहा “हरिश्चन्द्र! तुमने सत्य को जीवन में धारण करने का उच्चतम आदर्श स्थापित किया है। तुम्हारी कर्त्तव्यनिष्ठा महान है, तुम इतिहास में अमर रहोगे।

इस दौरान नंदलाल विद्रोही,राकेश साहनी,प्रमोद भंडारी,रीना मिश्रा,बंदना, अमृता तिवारी,नीलम तिवारी,रीता यादव, सुनीता देवी,रेखा राजनंदनी,अवधेश सिंह,आलोक पाण्डेय,उपेंद्र यादव,मिंटू सिंह, पप्पू पांडे,प्रमोद भंडारी,सोनू शर्मा,प्रिंस चौहान,मदन यादव,बबलू गुप्ता,राधेश्याम यादव,काशी सिं, गुड्डू यादव,चंद्रदेव चौरसिया,आदि लोग रहे।

वाटर पार्क में शराबियों का जमावड़ा देख भड़के लोग, जमकर हुआ हंगामा
कुशीनगर।। हाटा कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत सुकरौली स्थित चकनिलकंठ में बने ब्लू लोगोन वाटर पार्क में रविवार को घण्टों तक जमकर हुआ हंगामा।

परिवार के साथ आये लोगों ने अंदर शराबियों की भरमार और गंदगी की अंबार होने का आरोप लगाया। टिकट का पैसा वापस मांगने पर पार्क के कर्मचारियों से जमकर हुई कहासुनी।

सुकरौली कस्बे से सटे ब्लू लोगोंन वाटर पार्क संचालित होता है। यह पार्क दो शिप्ट में चलता है।शाम को परिवार के लिए 4 बजे से संचालित होता है। सूत्रों की मानें तो इस वाटर पार्क में आए दिन छोटी मोटी विवाद की घटनाए होती रहती हैं। रविवार को अपने परिवार के साथ गए कुछ लोगों ने शराबियों को देखकर आपत्ति जताई। लोगों ने आरोप लगाया कि वाटर पार्क के अंदर शराबियों का जमावड़ा है। हर तरफ गन्दगी का अंबार लगा हुआ है। इस पर परिवार सहित नहाने आये कई लोगों ने जमकर हंगामा किया और टिकट का पैसा वापस लेकर जाने की बात कहा। इस पर वाटर पार्क कर्मीयो से काफी देर तक कहासुनी हुई।

मौज-मस्ती के नाम पर चलाए जा रहे वाटर पार्क लोगों की मौत का कारण बन रहे हैं। यहां नियम कायदों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जिला प्रशासन, नगर के जिम्मेदार और पुलिस भी इस ओर से आंखें बंद किए बैठे हैं। पूल की गहराई, स्लाइड्स का आकार, लोगों की अधिकतम (भीड़) संख्या को लेकर भी कहीं नियमों का पालन नहीं किया जा रहा। कमाई के लिए धड़ाधड़ बुकिंग करने में पार्क संचालकों का विश्वास होता है, लेकिन न ही वाटर ट्रीटमेंट पर किसी का ध्यान है और न ही पूल के मेंटेनेंस पर। कई हादसे पूल की गहराई कम होने के कारण भी हो रहे हैं, जिसमें तैराक स्लाइडिंग या स्विमिंग के दौरान तले में टकरा जाते हैं और स्पाइनल कॉर्ड में चोट लग जाती है। उक्त वाटर पार्क के गेट का बनावट अन्य वाटर पार्क के मानकों से अलग है। समय रहते प्रशासन ने इस वाटर पार्क की मानक विरुद्ध संचालन की ओर ध्यान नहीं दिया तो आम आदमी किसी बड़े हादसे का शिकार हो सकते हैं।

डीएम की अध्यक्षता में तहसील खड्डा सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन
प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में सुचिता और पारदर्शिता बरतें अधिकारी।- डीएम

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल की उपस्थिति में तहसील खड्डा के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सभागार में आए हुए जनता/ फरियादियों की समस्याओं व शिकायतों को बारी -बारी से गम्भीरता के साथ सुनने के उपरान्त विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही उनका निस्तारण किया गया तथा अवशेष प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में संबंधित अधिकारियों को त्वरित, समयबद्ध,गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सुपुर्द कर दिये।

जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस के प्रार्थना पत्रों को ग्राम पंचायतों में जाकर प्रार्थना पत्रों का अधिकारी/ कर्मचारी स्वयं संज्ञान लेते हुए निस्तारण करें तथा ऐसे मामले जिनके निस्तारण में व्यवधान हो उनके सम्बन्ध में अपने उच्च अधिकारियों को अवश्य अवगत कराएं तथा राजस्व टीम प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के समय सर्वप्रथम आवेदक को सहमति के आधार पर समस्या का निस्तारण करने का प्रयास करें अगर नियमों के अंतर्गत प्रार्थना पत्रों का निस्तारण संभव नहीं है तो तत्काल उच्च अधिकारी को अवगत कराए तथा निस्तारण करने का फोटो एवं वीडियो अवश्य बनाकर रखें। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास करें। *प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में संवेदनशील रहे। प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में लापरवाही क्षम्य नही होगी इसलिए *सभी अधिकारी एवं कर्मचारी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे।

30 मई रात्रि को आए तेज आंधी तूफान में किसानों के खेतों में लगे केले के फसलों की क्षति का  सर्वे कार्यों में शिथिलता एवं लापरवाही बरतने के कारण लेखपाल कृष्ण प्रसाद को निलंबित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी खड्डा को दिए। किसानों के क्षति हुए फसलों के सर्वे कार्यों में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। राजस्व विभाग से प्राप्त शिकायतों के क्रम में उन्होंने कहा की कोई भी कानूनगो और लेखपाल अपने हल्के में उच्च अधिकारियों के बिना आदेश के कदापि पैमाईश न करें। विवादों को निस्तारित करने के प्रयास करें न कि उसे और विवादास्पद करें।

ज्यादातर मामले राजस्व में पैमाईश से संबंधित होते है इसलिए राजस्व वादों के निस्तारण में सभी अधिकारी/ कर्मचारी सजगता व संवेदनशीलता बरतें और गुणवत्तापूर्ण निस्तारित करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जिन शिकायतों का निस्तारण आज नहीं हो सका है उनका समय के अंतर्गत शासन की मंशानुसार सुचिता एवं पारदर्शिता के साथ गुणवत्ता पूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण शत प्रतिशत निस्तारण हो जाना चाहिए।

लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 में बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया एवं उनका उत्साहवर्धन भी किया। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने पुलिस विभाग से जुडे मामलों की सुनवायी की व पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं थानाध्यक्षो को प्राप्त सभी सन्दर्भाे का निस्तारण राजस्व विभाग की सहायता से प्राथमिकता एवं गुणवत्ता के साथ शत प्रतिशत सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिये।

आज आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 71 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से राजस्व विभाग के 22 में से 04 को तत्काल निस्तारित कराया गया ,राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित 06,, पुलिस विभाग से 16, विकास विभाग से संबंधित 08, स्वास्थ्य विभाग के 02 तथा अन्य विभाग के 17 प्रार्थना पत्र में से तत्काल 3 का निस्तारण हुआ। इस प्रकार कुल 71 में से 07 प्रार्थना पत्र का निस्तारण तत्काल एवं अवशेष 64 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग को समयंतर्गत निस्तारण के निर्देश के साथ सौंपा गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेश पटारिया, बीएसए राम जियावन मौर्य, डीएसओ दिलीप कुमार, उप जिलाधिकारी खड्डा ऋषभ पुंडीर , क्षेत्राधिकारी उमेश भट्ट, तहसीलदार खड्डा महेश, नायब तहसीलदार खड्डा, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी,बीडीओ, एक्स एक्स विद्युत आदि सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी एवं संबंधित थानाध्यक्ष गण, कानूनगो व लेखपाल उपस्थित रहे।

आगामी त्यौहार को देखते हुए डीएम और एसपी कुशीनगर ने किया पीस कमेटी का बैठक
Publish On: 06/14/2024 7:16:21 PM

बिजली, पानी एवं साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के डीएम ने दिए निर्देश।

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही। एसपी

कुशीनगर. I आगामी त्यौहार गंगा दशहरा, ईदुज्जुहा (बकरीद) के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांन्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों, विभिन्न सम्प्रदाय के धर्मगुरूओं एवं जनपद के प्रतिष्ठित नागरिकों के साथ बैठक किया।

बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायतों को नगरीय क्षेत्रों तथा जिला पंचायतराज अधिकारी समस्त विकास खंड अधिकारियों को घाटों पर, ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में तथा ईदगाहों/मस्जिदों के आस पास साफ-सफाई एवं जलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पर्व को लेकर एक विशेष सफाई अभियान संचालित करने के भी निर्देश दिए। सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चौराहों तथा निर्धारित स्थलों पर कूड़ा ट्राली, घाटों पर बडे डस्टबिन रखने, घाटों पर रस्सी लगाने, बांस से घेरने के निर्देश दिए तथा कुर्बानी दिये जाने वाले पशुओ के अवशेष को डिस्पोजल करने के लिए समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिए, उन्होने कहा कि ऐसे स्थानो को अवश्य चिन्हित कर ले जहां पर मन्दिर तथा मस्जिद पास पास में है।

ऐसे स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को विद्युत सप्लाई की व्यवस्था सुचारू रूप से निर्बाध आपूर्ति करने के निर्देश दिए। उपस्थित लोगों से कहा कि अपने आस-पास के लोगों को जागरूक करें कि सोशल मीडिया पर कुर्बानी से संबंधित अफवाहों संबंधी चलचित्र का प्रेषण न किया जाये। उन्होने सभी एसडीएम व सीओ को निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के कडे़ इन्तजाम किये जाये। कानून एवं शान्ति व्यवस्था हर हाल में कायम रहनी चाहिए। समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी पुलिस व थाना अध्यक्ष सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में किसी भी प्रकार की समस्या न हो जिसके लिए पहले से ही तैयारी पूर्ण कर लें।

जनपद के सभी निकाय क्षेत्रों, ग्राम पंचायतों में साफ सफाई, विद्युत तथा जलापूर्ति पर विशेष रूप से फोकस किया जाये। उन्होंने अधिशासी अभियन्ता विद्युत को शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप विद्युत की सप्लाई सुचारू रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रतिबन्धित पशुओं की कुर्बानी किसी भी दशा में नहीं दी जानी चाहिए इसके अलावा यह भी सुनिश्चित करें कि सार्वजनिक स्थलों पर तथा रास्तों पर किसी भी पशु की कुर्बानी नहीं दी जायेगी। कहा कि नमाज केवल ईदगाहों/मस्जिदों में ही पढ़ी जाये। भीड़ ज्यादा है तो दो शिफ्ट में नमाज अदा कर ली जाए। सार्वजनिक स्थलों/सड़कों पर नमाज न पढ़ी जाये। बकरीद पर विशेष ऐहतियात बरतें साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि नमाज के समय कोई व्यवधान उत्पन्न न हो आने-जाने वाले मार्ग किसी भी दशा में बाधित नहीं होने चाहिए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ईदुलजुहा बकरीद तथा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस और प्रशासन की ओर से समस्त व्यवस्थाओं को ससमय सुनिश्चित कर लिया जायेगा। सोशल मीडिया पर विशेष रूप से नजर रखी जाये। अनावश्यक एवं भड़काऊ पोस्ट शेयर करने वालों को चिन्हित कर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। आज कल प्रायः ऐसी हरकते कम उम्र के युवकों / लड़कों के द्वारा अनभिज्ञता में किया जा रहा है, पोस्ट और शेयर करने के दुष्परिणामों से उन्हें अवगत कराए।

उन्होंनें उपस्थित सभी लोगों से कहा कि शासन के दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन करना होगा। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। प्रतिबन्धित पशुओं की कुर्बानी जनपद में किसी भी दशा में नही होगी।

बैठक के दौरान मुस्लिम समुदाय के प्रबुद्धजनों, धर्मगुरूओं ने जिले में अनेकता में एकता, अमन-चैन एवं आपसी सौहार्द कायम रखने पर अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किए। सभी ने एक स्वर से आश्वासन दिया कि वे शांति व्यवस्था बनाये रखने में प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील भी की कि जनपद में प्यार और भाईचारा बनाये रखें। उन्होंने प्रशासन को आश्वस्त किया कि जिले में अमन-चैन सदैव बरकरार रहेगा।

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन, उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह, ऋषभ पुंडीर,समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी गण, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित विभिन्न संप्रदाय के धर्मगुरु मौजूद रहे।

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला संयुक्त चिकित्सालय में हुआ ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन।
रक्तदान है महादान! बचाई जा सकती है कईयों की इससे जान

Publish On: 06/14/2024  3:38:39 PM

रक्तदान है प्राणी पूजा! इसके जैसा दान न दूजा!!

कुशीनगर : विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय जिला संयुक्त चिकित्सालय में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया।  जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप/ रक्तदान शिविर  का रिबन काटकर शुभारंभ किया।

रक्तदाताओं को रक्तदान करने के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया, साथ ही साथ जिलाधिकारी ने आयोजित रक्तदान शिविर में ब्लड डोनेशन/ रक्तदान के लाभकारी गुणों के बारे में बताते हुए उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारियों सहित रक्तदाताओं को इसके फायदों से अवगत कराया।

रक्तदान है महादान इससे विषम परिस्थियों में कई व्यक्तियों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान के फायदे के अंतर्गत उन्होंने बताते हुए कहा कि रक्तदान करने से हार्ट से संबंधित बीमारियों में कमी आती है, लिवर स्वस्थ रहता है तथा मुफ्त में सारी जांचे भी हो जाती है।

आयोजित रक्तदान शिविर में मारवाड़ी युवा मंच की कार्यकत्रियों ने रक्तदान में सहयोग करने तथा इसका वृहत स्तर पर ग्राम, मुहल्लों तथा नगर निकायों में प्रचार प्रसार करने हेतु आश्वस्त भी किया।

इस अवसर पर रक्तदान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर एस एन त्रिपाठी एवं उनकी पत्नी ने किया। तत्पश्चात उपस्थित सभी रक्तदाताओं को रक्तदान करने के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र भीं वितरण किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया,  मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एच एस राय, चिकित्सक गण, स्टाफ नर्स आदि जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला कारागार देवरिया का संयुक्त रूप से किया गया निरीक्षण
निरीक्षण दौरान जिला जज के साथ डीएम/एसपी/ प्रभारी सीजेएम रहे उपस्थित

Publish On: 06/13/2024 05:50:37

कुशीनगर : जनपद न्यायाधीश कुशीनगर अशोक कुमार सिंह,  जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, प्रभारी चीफ ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट विजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के द्वारा आज देवरिया जेल का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।

जेल परिसर के विभिन्न बैरक में जाकर सभी उच्चाधिकारियों ने जनपद कुशीनगर के कैदियों से मुलाकात की तथा उनसे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी, उनकी स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस क्रम में कैदियों के लिए खान पान की उचित व्यवस्था एवं चिकित्सीय व्यवस्था की गुणवत्ता का भी निरीक्षण उच्चाधिकारियों द्वारा किया गया तथा कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना गया एवं तत्काल समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित भी किया गया। निरीक्षण दौरान स्वास्थ्य सुविधाएं , जमानत की  स्थिति, सहित निरुद्ध कैदियों से वकील होने /ना होने की जानकारी भी ली गई।

सभी उच्चाधिकारियों ने देवरिया जेल में कुशीनगर के कैदियों से मुलाकात कर उनके मामले के  विधिक पहलुओं व समस्याओं के बारे में पूछताछ की ,उनके जमानत के संदर्भ में जानकारी ली तथा उनका समाधान भी बताया। जिन कैदियों को अपने मामले में वकील की जरूरत थी, उन्हें नोट करने के निर्देश दिए।

उच्चाधिकारी गणों द्वारा कैदियों के लिए चिकित्सकिय व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया तथा मरीजों से वार्ता कर चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए व अन्य सुविधाओं की उपलब्धता के संदर्भ में जेल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए। इसी क्रम में वैसे कैदी जिनके कोई रिश्तेदार नहीं है उनके जमानत की पैरवी के संदर्भ में सरकारी वकील की व्यवस्था के बारे में भी बताया गया।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक प्रेम सागर शुक्ल, जेलर राजकुमार, उप जेलर श्रीमती वंदना, शिवनाथ पांडे, चिकित्सक डा आनंद मणि त्रिपाठी, डा0 आरिफ आदि अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी द्वारा कोप जंगल स्थित गौ संरक्षण केंद्र का किया गया निरीक्ष
Publish On: 06/12/2024 19:28:56

निरीक्षण दौरान गौ वंशों को गर्मी से तत्काल राहत दिलाए जाने का दिए गए निर्देश

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा आज कोप जंगल खड्डा स्थित गो संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान जिलाधिकारी ने गो वंशो की उपलब्धता, भूसा, हरा चारा, छाए की व्यवस्था,पेय जल की उपलब्धता तथा पशुओं के चिकित्सा संबंधित सुविधाओं का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण दौरान सर्वप्रथम विगत दिवसों में आए आंधी तूफान में उखड़े/टूटे टीन शेड को मरम्मत किए जाने सहित 4 - 5 शेड अलग से बनवाए जाने हेतु खण्ड विकास अधिकारी खड्डा को निर्देशित किए, साथ ही उन्होंने बजट मांग पत्र शासन को प्रेषित किए जाने का भी निर्देश दिया।
गो वंशो हेतु भूसे की पर्याप्त उपलब्धता हेतु ग्राम प्रधान व जन प्रतिनिधियों से भूसा दान हेतु अपील तथा अन्य ग्रामवासियों के द्वारा भी गो संरक्षण केंद्रों में भूसा दान तथा गो संरक्षण केंद्रों से लोगो के आत्मीय जुड़ाव हेतु लोगों को प्रेरित किए जाने हेतु ग्राम प्रधान को निर्देशित किया गया।
उन्होंने ने भीषण गर्मी के दृष्टिगत गो वंशो की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की गई, इस संबंध में पशु आश्रय स्थल के चारो तरफ पौधे लगवाने व छायादार वृक्ष जैसे पाकड़, पीपल, नीम के पौधे बीच में लगाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त आने वाले वर्षा मौसम के दृष्टिगत सभी सुविधाएं शीघ्र पूर्ण कर लिए जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। मौके पर उपस्थित पशु चिकित्साधिकारी को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही संज्ञान में आने पर रोष व्यक्त करते हुए कड़ी फटकार लगाई तथा अपने कार्यों में सुधार लाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी संबंधित को आगाह करते हुए कहा की बेजुबान पशुओं के खाने पीने में कभी भी कोई कमी न होने पाए। उन्होंने मौके पर उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि गर्मी से पशुओं को तत्काल राहत दिलाने सहित 4- 5 शेड का निर्माण कार्य व मरम्मत का कार्य अपनी देख रेख में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें तथा पूर्व  में हुए निर्माण कार्यों के संबंध में कार्यदायी संस्था से भी जवाब तलब किया जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन दिवेदी, उप जिलाधिकारी खड्डा ऋषभ पुंडीर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित खण्ड विकास अधिकारी खड्डा के साथ अन्य सभी संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री के शपथग्रहण को लाइव प्रसारण देखते भाजपा के कार्यकर्ता
कुशीनगर।। नरेन्द्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री का शपथ लेने पर कुशीनगर जिला के सभी मण्डलों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने विजय मार्च, मिष्ठान वितरण, शपथग्रहण समारोह का लाइव प्रसारण कर विजयोत्सव मनाया गया।

इसी क्रम में फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के दुबौली बाजार में भाजपा जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल और जिला पंचायत सदस्य व चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक डॉ गणेश पाण्डेय के नेतृत्व में सुबह से ही मुफ्त मोदी चाय स्टॉल लगाकर लोगों को चाय और बिस्कुट खिलाया गया तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथग्रहण समारोह का लाइव प्रसारण कर मिठाई बांटी गई।इस अवसर पर सोनू पाण्डेय राष्ट्रवादी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दिपराज खरवार , परशुराम कुशवाहा , जगदम्बा मिश्र, अनिरुद्ध कुशवाहा शक्ति केंद्र संयोजक, मनोज चौहान, देवानंद कुशवाहा, सोनू गौड़ , विपिन कुमार, परमानंद गौड़, राजेश तिवारी, अखिलेश मिश्र,पूर्व प्रधान सुभाष चन्द्र कुशवाहा,बुनेला गुप्ता सहित दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अमृतसर के रोटरी सदस्यों संग की बैठक
कुशीनगर :  दो अलग-अलग प्रांतों पंजाब के रोटरी क्लब अमृतसर, डिस्ट्रिक्ट  3070 एवं उत्तर प्रदेश के रोटरी क्लब कुशीनगर, डिस्ट्रिक्ट 3120 ने 'इंटर डिस्ट्रिक्ट-इंटर क्लब मीटिंग' का आयोजन शनिवार 8 जून को रोटरी क्लब अमृतसर के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह गाँधी के आवास पर किया गया।

इस बैठक का उद्देश्य रोटरी सदस्यों के बीच आपसी मेलजोल एवं सामाजिक कार्यों में नए विचार, योजनाओं एवं उपलब्धि के विषय में चर्चा करना था। रोटरी क्लब अमृतसर के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह गांधी ने बताया कि अमृतसर में रोटरी की पहली बैठक 22 फरवरी 1933 को हुई थी जिसकी अध्यक्षता फील्ड मार्शल जमशेदजी मानेकशॉ के पिता हॉरमुसजी मानेकशॉ ने की थी।

दोनों क्लबों ने अपने रोटरी द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों का विस्तार पूर्वक उल्लेख किया तदुपरांत रोटरी फ्लैग का आदान प्रदान भी किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब अमृतसर के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गाँधी, रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष वाहिद अली, पूर्व सह-सचिव अरुण कुमार वर्मा उपस्थित रहे।

थाना कोतवाली पडरौना में डीएम व एसपी की उपस्थिति में आयोजित हुआ समाधान दिवस
शासन के मंशानुरूप प्रार्थना पत्रों का सूचित,पारदर्शिता के साथ गुणवत्तापूर्ण करें निस्तारण।डीएम

समाधान दिवस में 16 प्रार्थना पत्रों में से 4 का निस्तारण हुआ तत्काल

कुशीनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल की उपस्थिति में थाना कोतवाली पडरौना में आयोजित समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं का एक-एक कर गम्भीरता पूर्वक सुना गया, व राजस्व व पुलिस विभाग को निर्धारित समयावधि के भीतर निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा की प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में संवेदनशील रहे। प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में किसी भी स्तर की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, इसलिए सभी अधिकारी और कर्मचारी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें।जो आपके क्षेत्राधिकार के बाहर हो तत्काल प्रार्थी को अवगत कराए।

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को राजस्व टीम बनाकर पुलिस बल की सहायता से मौके पर जाकर प्रार्थना पत्रों व शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। आज के समाधान दिवस में कुल 16 प्रार्थना पत्र आए जिसमे से 4 का निस्तारण तत्काल किया गया तथा अवशेष 12 आवेदन पत्रों को सम्बन्धित को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण तथा शीघ्र निष्पक्ष निस्तारण हेतु सौंप दिए गए।

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी पडरौना (सदर) व्यास उमराव सीओ सदर अभिषेक प्रताप, थाना प्रभारी पडरौना सहित राजस्व विभागों के कानूनगो व  लेखपाल आदि उपस्थित रहें।

गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 15 हजार के इनामिया को पुलिस ने दबोचा
राजापाकड़। कुशीनगर  पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को थानाध्यक्ष पटहेरवा राकेश रोशन सिंह द्वारा मय पुलिस टीम के मु0अ0सं0 278/2023 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 15,000/- रूपये के इनामिया अभियुक्त सिद्दू कुरैशी उर्फ वासिद पुत्र खलील कुरैशी निवासी मुहल्ला कुरैशीयन बघरा थाना तिताबी जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में राकेश रोशन सिंह थानाध्यक्ष पटहेरवा,    का0 अर्जुन खरवार,का0 अभिलाष यादव,म0का0 मनीषा सिंह आदि शामिल है।