Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar , Crime News, Breaking News in Hindi, & : खेल&कूद

WI vs ENG T20 World Cup : सॉल्ट के तूफान में उड़ा वेस्टइंडीज, 18वें ओवर में जीत गया इंग्लैंड
नई दिल्ली। आईसीसी टी-20 विश्व कप के सुपर-8 चरण में इंग्लैंड ने शानदार शुरुआत की है। उसने गुरुवार को सुपर-8 के पहले मैच में वेस्टइंडीज को आसानी से हरा दिया। वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 181 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे उसने 15 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। दिन का दूसरा मैच भारत और अफगानिस्तान के बीच रात 8 बजे से खेला जाएगा।

सुपर-8 के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने अमेरिका को 18 रनों से हराया था। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीमें सुपर-8 के ग्रुप-2 में हैं। एक दिन पहले इसी ग्रुप में दक्षिण अफ्रीका ने अमेरिका को 18 रनों से हराया था। प्रत्येक ग्रुप में 4 टीमें हैं। प्रत्येक टीम ग्रुप में 3 मैच खेलेगी। ग्रुप की शीर्ष-2 टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। 10 ओवर में 82 रन बनाए इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 के अपने पहले मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि कप्तान जोस बटलर का यह फैसला शुरुआत में गलत साबित होता नजर आया। जब वेस्टइंडीज ने पहले 10 ओवर में बिना विकेट खोए 82 रन बनाए।

वेस्टइंडीज की पारी 180 पर रुकी
वेस्टइंडीज ने जिस तरह की शुरुआत की, उससे लग रहा था कि वे 200 के पार पहुंच जाएंगे। हालांकि, खेल के दूसरे हाफ में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने कैरेबियाई बल्लेबाजों पर कुछ लगाम लगाई। इसके चलते वेस्टइंडीज की पारी निर्धारित 20 ओवर के बाद 4 विकेट पर 180 रन पर रुकी।

चार्ल्स ने बनाए सबसे ज्यादा रन

वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा रन जॉनसन चार्ल्स ने बनाए। उन्होंने 34 गेंदों पर 38 रनों की पारी खेली। निकोलस पूरन ने 32 गेंदों पर 36 रन बनाए। चार्ल्स और निकोलस की धीमी बल्लेबाजी के बाद रोवमैन पॉवेल और शेरफन रदरफोर्ड ने तेजी से रन बनाए। रोवमैन पॉवेल ने 17 गेंदों पर 36 रन बनाए। रदरफोर्ड 15 गेंदों पर 28 रन बनाकर नाबाद रहे। सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग 13 गेंदों पर 23 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए।

इंग्लैंड ने दिया दमदार जवाब

181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने अच्छी शुरुआत की है। पहले 5 ओवर में बिना विकेट खोए 44 रन बना लिए हैं।

10 ओवर में 83 रन

इंग्लैंड ने 10 ओवर के बाद एक विकेट पर 83 रन बना लिए हैं। कप्तान जोस बटलर 22 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें रोस्टन चेज ने पवेलियन भेजा।

जॉनी बेयरस्टो ने बदला गियर

इंग्लैंड ने 11वें ओवर की पहली गेंद पर दूसरा विकेट गंवा दिया। मोईन अली आउट होने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे। इस तरह इंग्लैंड का स्कोर 2 विकेट पर 84 रन हो गया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए जॉनी बेयरस्टो ने मैदान पर तूफान ला दिया। उन्होंने 15 गेंदों में 31 रन बनाए। दूसरे छोर पर फिल साल्ट उनका अच्छा साथ दे रहे हैं।

फिल साल्ट का अर्धशतक

फिल साल्ट ने सुपर-8 के मुकाबले में इंग्लैंड को जीत की राह पर पहुंचा दिया है। ओपनर फिल साल्ट ने कप्तान जोस बटलर (25) के साथ 67 रनों की बेहतरीन ओपनिंग साझेदारी की। इसके बाद मोईन अली (13) के साथ मिलकर उन्होंने अपनी टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। फिल साल्ट ने इस दौरान 38 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

फिल साल्ट का तूफान

अपना अर्धशतक पूरा करते ही फिल साल्ट के बल्ले से तूफान देखने को मिला। इस तूफान का शिकार बने रोमारियो रदरफोर्ड। फिल साल्ट ने रोमारियो शेफर्ड के एक ओवर में 30 रन ठोक दिए। इसमें 3 छक्के और 3 चौके शामिल थे। इस तरह उन्होंने एक झटके में इंग्लैंड को जीत के करीब पहुंचा दिया।

T20 वर्ल्ड कप 2024 में समाप्त ,चार टीमो से 2 टीम होंगी बहार 10 टीमों का सफर ख़त्म
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 10 टीमें सुपर-8 की दौड़ से बाहर हो गई हैं। वहीं, 6 टीमें सुपर-8 राउंड के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। चार टीमें अभी भी क्वालीफाई करने की दौड़ में हैं। इनमें से केवल दो ही क्वालीफाई कर पाएंगी।

ICC T20 वर्ल्ड कप 2024 सुपर-8: इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस वजह से वर्ल्ड कप में हर दिन नए रिकॉर्ड बन रहे हैं और टूट रहे हैं। फैंस को रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज लगभग खत्म होने वाला है। अब तक 6 टीमें सुपर-8 राउंड के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। इन टीमों में भारत, अमेरिका, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलियाई टीमें शामिल हैं। वहीं, 10 टीमें सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही हैं।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन बेहद खराब रहा

बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तानी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। टीम अपने पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ सुपर ओवर में हार गई थी। इसके बाद भारतीय टीम ने उसे 6 रन से हराया था। इन मैचों में मिली हार के बाद पाकिस्तानी टीम उबर नहीं पाई। वहीं, आयरलैंड और अमेरिका के बीच मैच बारिश के कारण रद्द होने के कारण पाकिस्तानी टीम सुपर-8 में भी नहीं पहुंच पाई।

न्यूजीलैंड की टीम ने मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 3 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम सिर्फ एक में जीत दर्ज करने में सफल रही। न्यूजीलैंड को अफगानिस्तान के खिलाफ 84 रन और वेस्टइंडीज के खिलाफ 13 रन से हार का सामना करना पड़ा था। लगातार दो मैच हारने के बाद न्यूजीलैंड की टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 राउंड में जगह नहीं बना पाई। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के अलावा कनाडा, आयरलैंड, नामीबिया, ओमान, युगांडा और पापुआ न्यू गिनी, नेपाल और श्रीलंका की टीमें भी सुपर-8 में जगह नहीं बना पाई हैं।

इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में से सिर्फ एक टीम ही क्वालिफाई करेगी

ग्रुप-बी से सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई टीम ही सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर पाई है। इस ग्रुप से स्कॉटलैंड और इंग्लैंड की टीमें सुपर-8 की रेस में बनी हुई हैं। स्कॉटलैंड को अपना आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। अगर स्कॉटलैंड यह मैच जीत जाता है तो वह सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर जाएगा। इंग्लैंड को सुपर-8 में पहुंचने के लिए अपना आखिरी मैच जीतना होगा। साथ ही उसे यह भी दुआ करनी होगी कि स्कॉटलैंड अपना मैच हार जाए। ऐसे में इस ग्रुप से सिर्फ एक टीम स्कॉटलैंड और इंग्लैंड ही सुपर-8 राउंड में पहुंच सकती है।

ग्रुप-डी से अभी तक सिर्फ साउथ अफ्रीका ने ही सुपर-8 के लिए क्वालिफाई किया है। इस ग्रुप से बांग्लादेश और नीदरलैंड सुपर-8 में पहुंचने के बड़े दावेदार हैं। बांग्लादेश अपना आखिरी मैच नेपाल के खिलाफ खेलेगा। इस मैच को जीतकर बांग्लादेश आसानी से सुपर-8 में पहुंच सकता है। नीदरलैंड को अगले दौर में पहुंचने के लिए श्रीलंका के खिलाफ अपना मैच बड़े अंतर से जीतना होगा। साथ ही, उसे यह भी प्रार्थना करनी होगी कि बांग्लादेश यह मैच हार जाए। ऐसे में नीदरलैंड और बांग्लादेश में से कोई एक टीम ही सुपर-8 दौर में पहुंच सकती है।

नेपाल के बल्लेबाज की बड़ी गलती आई सामने, सिर्फ एक गलती ने टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी
नेपाल क्रिकेट टीम: नेपाल की टीम को आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक रन से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में नेपाल के एक स्टार खिलाड़ी ने बड़ी गलती कर दी। नेपाल बनाम साउथ अफ्रीका ICC T20 वर्ल्ड कप 2024: नेपाल की टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक रन से हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अफ्रीकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल को 116 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में नेपाल 114 रन ही बना सका।

नेपाल के बल्लेबाज मैच के आखिरी ओवरों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और टीम को हार का सामना करना पड़ा। गुलशन झा ने आखिरी ओवर में की गलती नेपाल की टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 8 रन चाहिए थे। तब नेपाल की तरफ से सोमपाल कामी और गुलशन झा बल्लेबाजी कर रहे थे।

अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी की जिम्मेदारी ओटनील बार्टमैन ने संभाली। बार्टमैन की पहली और दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। इसके बाद तीसरी गेंद पर गुलशन झा ने चौका लगाया। फिर चौथी गेंद पर दो रन आए। इस तरह मैच रोमांचक हो गया। पांचवीं गेंद पर भी कोई रन नहीं बना। इस तरह नेपाल को आखिरी गेंद पर दो रन चाहिए थे। तभी गुलशन ने आखिरी गेंद पर अपर कट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के हाथों में जा गिरी। फिर भी गुलशन रन लेने के लिए दौड़ पड़े। ताकि मैच ड्रॉ हो सके। तभी डी कॉक ने गेंद फेंकी, जो गुलशन को लगी।

इसके बाद गेंद कवर पर फील्डिंग कर रहे हेनरिक क्लासेन के पास गई। उन्होंने गेंद को स्टंप पर मारा, जिसकी वजह से गुलशन रन आउट हो गए और अफ्रीकी टीम ने एक रन से मैच जीत लिया। क्विंटन डी कॉक द्वारा फेंकी गई गेंद जब गुलशन को लगी, तो उन्होंने अपनी गति धीमी कर दी। साथ ही उन्होंने यह भी देखा कि गेंद कहां गई, जिसकी वजह से उन्हें अपना रन पूरा करने में देरी हो गई। जबकि उन्हें पहले रन पूरा करना चाहिए था। यह गलती नेपाल की टीम के लिए महंगी साबित हुई।

अगर वह बिना विचलित हुए रन पूरा कर लेते, तो मैच का नतीजा सुपर ओवर में तय हो सकता था। दक्षिण अफ्रीका ने मैच जीता
नेपाल के लिए मैच में गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। टीम के लिए कुशल भुर्टेल ने चार विकेट लिए। दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 3 विकेट लिए। नेपाल के लिए आसिफ शेख ने 42 रनों की पारी जरूर खेली, लेकिन उनके अलावा कोई और खिलाड़ी लगातार बल्लेबाजी नहीं कर सका।

अनिल कुमार ने टीम के लिए 27 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए तबरेज शम्सी ने 4 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट लिए। उनकी बदौलत ही अफ्रीकी टीम मैच जीतने में सफल रही। शम्सी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

T20 World Cup 2024: बारिश होगी या भारत&कनाडा मैच, जानें फ्लोरिडा में कैसा है मौसम?
Publish On : 06/15/2024  11:48:26 AM

भारत-कनाडा मैच से पहले फ्लोरिडा का मौसम एक बड़ा सवाल बन गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां खराब मौसम के कारण पहले दो मैच धुल चुके हैं। पाकिस्तान की उम्मीदें धराशायी हो गई हैं।

अब डर है कि कनाडा के खिलाफ टीम इंडिया का मैच भी रद्द हो सकता है। टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपना आखिरी ग्रुप मैच खेलने जा रही है, जहां उसका सामना कनाडा से होगा। लेकिन, बड़ा सवाल यह है कि क्या भारत और कनाडा के बीच यह मैच हो पाएगा? इस सवाल की वजह फ्लोरिडा का मौसम है, जो पिछले कुछ दिनों से खराब चल रहा है और भारत-कनाडा मैच के दौरान भी इसके अच्छे होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं।

फ्लोरिडा के खराब मौसम और उसकी वजह से हुई बारिश ने श्रीलंका बनाम नेपाल के बाद यूएसए और आयरलैंड के बीच होने वाले मैच को भी रद्द करवा दिया है। अब यही डर भारत बनाम कनाडा के मैच पर भी हावी हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस बात की पूरी संभावना है कि 15 जून को फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेले जाने वाले भारत-कनाडा मैच में बारिश बाधा बन सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि दोपहर से शाम तक मौसम खराब रहने की संभावना है। इसका मतलब है कि बारिश से मैच में खलल पड़ना तय है।

बारिश होगी या मैच, क्या कहता है मौसम?

मौसम की जानकारी देने वाली वेबसाइट weather.com के मुताबिक फ्लोरिडा में दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना प्रबल रहेगी और दिनभर तेज हवाएं चल सकती हैं। फ्लोरिडा के लॉडरहिल में दिन में बारिश की संभावना 57 फीसदी और रात में 24 फीसदी है। सुबह में नमी 78 फीसदी और रात में 84 फीसदी रह सकती है। इतनी नमी में बारिश की पूरी संभावना है, जिसका असर मैच पर पड़ सकता है।

अगर बारिश की वजह से मैच रद्द होता है तो टीम इंडिया पर क्या असर पड़ेगा?

जब फ्लोरिडा के लॉडरहिल में यूएसए और आयरलैंड के बीच मैच धुल गया तो पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा, क्योंकि उसकी बची हुई उम्मीदें इसी मैच पर टिकी थीं। लेकिन, अगर कनाडा के साथ मैच बारिश की वजह से रद्द होता है तो इसका टीम इंडिया पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सिवाय इसके कि उसे कनाडा के साथ अंक बांटने होंगे। हालांकि, अंक बांटने के बाद भी भारतीय टीम ग्रुप ए में शीर्ष पर बनी रहेगी क्योंकि उसके 7 अंक होंगे। ग्रुप ए से टीम इंडिया और कनाडा दो टीमें हैं जो सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।

बांग्लादेश की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पहुंचा दूसरे नंबर पर
Publish On: 06/14/2024 11:08:33 AM

टी20 विश्व कप 2024: बांग्ला देश की टीम ने टी20 विश्व कप 2024 में नीदरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच को 25 रनों से जीत लिया। इस मैच में बांग्लादेश के अनुभवी खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया।

टी20 विश्व कप 2024 में नीदरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में 25 रनों की जीत के साथ बांग्लादेश की टीम सुपर 8 में पहुंचने की दौड़ में बनी हुई है। इस मैच में बांग्लादेश की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला जिसमें उसने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 159 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से शाकिब अल हसन ने बल्ले से अहम भूमिका निभाई जिसमें उन्होंने 46 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौकों की मदद से 64 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी के दम पर शाकिब अर्धशतक लगाते ही विराट कोहली के साथ एक खास लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनका अर्धशतक कई सालों के बाद टी20 विश्व कप के इतिहास में देखने को मिला।

शाकिब ने खत्म किया 8 साल का लंबा इंतजार

विश्व क्रिकेट में शाकिब अल हसन को टी20 फॉर्मेट के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। हालांकि टी20 विश्व कप में उन्होंने आखिरी बार अर्धशतक इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले साल 2016 में खेले गए संस्करण में लगाया था। शाकिब का अर्धशतक पाकिस्तान के खिलाफ मैच में आया था। वहीं, साल 2021 और 2022 में खेले गए टी20 विश्व कप में शाकिब अल हसन बल्ले से कोई कमाल नहीं दिखा पाए। वहीं, जब शाकिब ने इस बार टी20 विश्व कप में नीदरलैंड के खिलाफ मैच में अपना अर्धशतक लगाया तो वह 8 साल 2 महीने और 27 दिन का लंबा इंतजार भी खत्म करने में कामयाब रहे।

विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने
नीदरलैंड के खिलाफ मैच में शाकिब अल हसन ने अर्धशतकीय पारी खेलकर विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। शाकिब अब वनडे विश्व कप और टी20 विश्व कप में संयुक्त रूप से बतौर नॉन ओपनिंग बल्लेबाज सबसे ज्यादा बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाने के मामले में कोहली के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। शाकिब ने अब तक 17 बार यह कारनामा किया है, जबकि इस लिस्ट में सबसे ऊपर मौजूद विराट कोहली 31 बार ऐसा करने में सफल रहे हैं।

टीम इंडिया से हारने के बाद भी कम नहीं हुई पाकिस्तान की मुश्किलें, अब होगी बड़ी सर्जरी
पाकिस्तान को अब सर्जरी की नहीं, बल्कि बड़ी सर्जरी की जरूरत है। यह कहना है पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी का। टीम इंडिया से मिली हार के बाद यह सज्जन काफी आहत हैं। वैसे, उन्होंने यूएसए के खिलाफ टीम के पहले मैच में हारने के बाद छोटी सर्जरी करवाई है। ऐसे में अब बड़ी सर्जरी का क्या मतलब है, यह तो वही बता सकते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप की पिच पर एक और मैच और उसमें टीम इंडिया की एक और जीत। मतलब, पाकिस्तान एक बार फिर जीत नहीं सका। एक बार फिर भारत को हराने की उसकी ख्वाहिश अधूरी रह गई। इसके साथ ही टी20 वर्ल्ड कप में 8 भिड़ंत के बाद नतीजा 7-1 हो गया है। मतलब, भारत पाकिस्तान पर हावी है।

न्यूयॉर्क में पहली बार भारत और पाकिस्तान आमने-सामने थे। भारत की पारी 119 रन पर समेटने के बाद सभी को पाकिस्तान की दमदार जीत की उम्मीद थी, लेकिन बाबर आजम की टीम दुनिया की इस उम्मीद पर खरी नहीं उतर सकी। भारत से मिली हार से जहां पाकिस्तानी प्रशंसक नाराज हैं, वहीं पीसीबी एक्शन के मूड में है। उसने कहा है कि अब इस टीम पर बड़ी सर्जरी करनी पड़ेगी।

अमेरिका से मिली हार का जख्म भारत से हार के बाद और गहरा गया

न्यूयॉर्क में खेले गए मैच में पाकिस्तान ने टी20 क्रिकेट में पहली बार टीम इंडिया को ऑलआउट किया था। उसके सामने सिर्फ 120 रन का लक्ष्य था। मतलब, जीतने के लिए उसे 6 रन प्रति ओवर बनाने थे। मैच में यही वो समय था जब ज्यादातर लोगों को लगा कि पाकिस्तान की जीत पक्की है। लेकिन, भारतीय गेंदबाजों की ताकत और जीत के भारी दबाव के आगे पाकिस्तान की टीम 20 ओवर खेलने के बाद 7 विकेट पर सिर्फ 113 रन ही बना सकी और 6 रन से मैच हार गई। मतलब, अमेरिका से मिली हार ने पाकिस्तानी प्रशंसकों को जो जख्म दिया था, वो भारत की हार के बाद और गहरा गया।

पाकिस्तानी टीम की होगी बड़ी 'सर्जरी'

अब जब न्यूयॉर्क के मैदान पर इतना गहरा झटका लगा तो इसका असर तो दिखना ही था। भारत से हारने के बाद पीसीबी ने पाकिस्तानी टीम की सर्जरी करने की बात कही है। पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा कि हमें टीम इंडिया से हार का दुख है। पाकिस्तान को ये मैच जीतना चाहिए था। इसके बाद उन्होंने सर्जरी की बात कही। मोहसिन नकवी ने कहा कि पहले हमें लगा था कि पाकिस्तानी टीम की एक छोटी सी सर्जरी से काम चल जाएगा। सब ठीक हो जाएगा। लेकिन, भारत से मिली हार के बाद ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एक बड़ी सर्जरी की जरूरत है।

बड़ी सर्जरी का मतलब यह नहीं है!

जब पीसीबी चेयरमैन यहां पाकिस्तानी टीम की बड़ी सर्जरी की बात करते हैं तो उनका मतलब उसमें बड़े बदलाव करने से होता है। अमेरिका से मिली हार के बाद पाकिस्तानी टीम में कुछ बदलाव किए गए थे, जिसमें आजम खान को टीम से बाहर कर दिया गया था। लेकिन, हो सकता है कि भारत से मिली हार से आहत मोहसिन नकवी अब टीम में कुछ बड़े बदलाव कर दें। मतलब टीम के कुछ बड़े चेहरों पर गाज भी गिरती नजर आ सकती है।

अमेरिका और टीम इंडिया से लगातार मैच हारने के बाद पाकिस्तान की टीम पर टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर होने का खतरा भी मंडराने लगा है। पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी के गुस्से की एक बड़ी वजह यह भी है।