Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar , Crime News, Breaking News in Hindi, & : देवरिया

मौत पर राजनीतिक माहौल , मंत्री के पहूचते मामला गरमाया मौके पर पहुचे DM व SP
रुद्रपुर देवरिया : रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम विट्ठलपुर में एक सप्ताह पूर्व हुई दीपू निषाद की मौत में राजनीतिक माहौल वनने लगा है जहां आज उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद पीड़ित के घर पहुंचने पर माहौल गर्म हो गया जहां समर्थक आरोपी के घर पहुंच कर जमकर बवाल काटते हुए तोड़फोड़ भी किया सूचना मिलते ही जिले के  जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पहुंच गए

बताते चले की एक सप्ताह पूर्व विट्ठलपुर निवासी दीपू  निषाद का शव पिपरा कछार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पाया गया परिजन रुद्रपुर कोतवाली में तहरीर देकर गांव के प्रधान सहित उनके परिजनों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया पुलिस ने मृतक के माता के तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है दो दिन पूर्व चौरी चौरा के विधायक सरवन निषाद पीड़ित के घर पहुंचे और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाते हुए पुलिस को दो दिन के अंदर नामजद अपराधियों को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम भी दिया था

आज शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री निषाद समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद अपने  दर्जनों पदाधिकारी /कार्यकर्ता लाव लश्कर के साथ मृतक दीपू निषाद के घर पहुंचे और उनके परिजनों से मिलकर नौकरी, घर बनवाने तथा आरोपी पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया जहां समर्थक और बढ़ती भीड  के समक्ष एस डी एम रत्नेश तिवारी से वार्तालाप भी हुआ जहां मंत्री ने कहां की मेरी सरकार है पीड़ित को न्याय नही मिलेगा

आपसे न्याय मिलने पर ही मुझे पीड़ित के घर  आना पड़ा तत्पश्चात उत्तेजित भीड़ व समर्थक पुलिस के खिलाफ नारा लगाते हुए आरोपियों के घर पहुंच कर हमला बोल दिया ओर तोड़फोड़ भी किया जिसमें लान में पड़ी मोटरसाइकिल और कुर्सियां टूट गई  मौके पर तत्काल क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ पहुंचकर स्थिति को संभाले वही मंत्री जी आनंद आनन फानन   मे चल दिये अपर पुलिस अधीक्षक ने किया कैंप मौके पर चार थानों की पहुंची फोर्स मंत्री के आगमन में माहौल गर्म होने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र चौधरी मौके पर पहुंच गए जहां जहां दोनों परिजनों से घटना की जानकारी प्राप्त की इस दौरान रुद्रपुर मदनपुर गौरी बाजार सुरौली थाना की फोर्स लगी थी

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह व पुलिस  अधीक्षक संकल्प शर्मा घटना स्थल पहुंचे जहां कैंप कर रहे अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र चौधरी एसडीएम रत्नेश तिवारी क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव से घटना की विधवत जानकारी प्राप्त की

योग अपनाएं, अपना जीवन स्वस्थ बनाए&विजयलक्ष्मी
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 के 15 से 21 जून तक आयोजित योग सप्ताह अंतर्गत हनुमान मंदिर/रविदास मंदिर के परिसर देवरिया में योग सप्ताह के चतुर्थ दिन प्रातः काल समय में आयुष प्रोटोकॉल के अनुसार ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने योगाभ्यास किया।

योग वेलनेस सेंटर द्वारा योगाभ्यास कराया गया, जिसमें सौ से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा क‍ि भारत में "योग” युगों से शरीर, मन और आत्मा को साध कर एक स्वस्थ जीवन जीने का मार्ग दिखा रहा है। यशस्वी प्रधानमंत्री जी के अथक प्रयासों से आज योग सम्पूर्ण विश्व को भी निरोगी जीवन जीने के लिए प्रेरित कर रहा है। भारतीय संस्कृति की इस अनमोल धरोहर पर न सिर्फ हमको गौरवान्वित होना चाहिए बल्कि इसे हमें अपने नित जीवन में सम्मिलित कर एक स्वस्थ जीवन का आधार रखना चाहिए।

योगाभ्यास कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि 15 जून से चल रहे योगाभ्यास का यह साप्ताहिक कार्यक्रम 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सम्पन्न होगा । उन्होंने बताया कि भाजपा योग दिवस को जिले के हर मंडलों में व्यापक रूप से मनाएगी । इस अवसर पर क्षेत्रीय आर्युवेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा.विशाल चौधरी,राजेश सिंह के अलावा अधिवक्तागण आदि मौजूद रहकर योगाभ्यास किये।