Home उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में नवनीत ने रजत पदक जीता

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में नवनीत ने रजत पदक जीता

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में नवनीत ने रजत पदक जीता

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रजत पदक जीत कर नवनीत ने बढ़ाया जिलें का मान

राजापाकड़ (कुशीनगर) हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिलें में हुए राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में नवनीत ने रजत पदक जीतकर जिलें का मान बढ़ाया हैं। मिली जानकारी के मुताबिक जिलें के दुदही विकास खंड के गांव ब्रह्मपुर निवासी नवनीत यादव ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिलें में हिमाचल स्कूल स्पोर्ट एसोसिएशन के तरफ से आयोजित 3 से 6 नवम्बर तक राज्य स्तरीय अंडर 19 ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीत लिया हैं।

यह प्रतियोगिता 58 से 63 किलो भार वर्ग में हुई थी। तथा इस राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पुरे राज्य भर से कुल दस खिलाड़ियों ने भाग लिया था। गौरतलब हैं कि पहले यह प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश के ऊना जिलें में होना था। लेकिन कुछ परेशानी के चलते खेल शुरू होने से करीब एक हफ्ता पहले यह प्रतियोगिता राज्य के बिलासपुर जिलें में शिफ्ट कर दिया गया था।

जानकारी के लिए बताते चलें कि नवनीत ने बीते वर्ष पहले अगस्त में हुए जिला स्तरीय वह उसके बाद अक्टूबर में हुए राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। लेकिन इस साल जून में हुए नेशनल स्कूल गेम्स में नवनीत को हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद नवनीत ने अपना प्रयास जारी रखा और बीते अक्टूबर माह के पहले सप्ताह में हुए जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में नवनीत ने एक बार फिर से स्वर्ण पदक जीता था। उसके बाद 3 से 6 नवम्बर के बीच हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिलें में हुए राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में नवनीत ने रजत पदक जीत लिया हैं।

नवनीत ने वर्ष 2017 में ताइक्वांडो खेलना शुरू किया था। नवनीत अपने पिता रामकृपाल यादव के साथ हिमाचल प्रदेश में रहते हैं। नवनीत के पिता रामकृपाल यादव ठेकेदार हैं। नवनीत ने अपनी जीत का श्रेय अपने माता-पिता के साथ बड़े भाई सुमित को दिया हैं। नवनीत के राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर गांव के प्रधान प्रतिनिधि मनबोध प्रसाद, विजयपुर दक्षिण पट्टी के प्रधान अमावस यादव, पकड़ी गोसाईं के प्रधान विनोद यादव, प्रवासी भारतीय मदद समूह निस्वार्थ के संस्थापक अरविन्द कुमार सागर, बाबा ब्रह्मदेव यादव छोटे बाबा स्वामीनाथ यादव, रामनरेश यादव, सच्चिदानंद यादव एडवोकेट, चाचा रामध्यान यादव, धमेंद्र यादव, कर्मचंद यादव, प्रदीप यादव, अमित, सर्वेश, अंकित आदि ने बधाई दी।