Home राज्य बिहार अमेया में हेडमास्टर की खोज पूरी विगत 15 वर्षो से हेडमास्टर विहिन था विद्यालय,

अमेया में हेडमास्टर की खोज पूरी विगत 15 वर्षो से हेडमास्टर विहिन था विद्यालय,

अमेया में हेडमास्टर की खोज पूरी विगत 15 वर्षो से हेडमास्टर विहिन था विद्यालय,

राजापाकड़ कुशीनगर। कटेया प्रखंड स्थित उमवि अमेया पश्चिमी की चीर प्रतिक्षित प्रधानाध्यापक की खोज कन्फर्म हेडमास्टर के योगदान करते ही समाप्त हो गयी।उमवि अमेया विगत 15 वर्षो से एक अदद कन्फर्म प्रधानाध्यापक की राह देख रहा था।

शुक्रवार के पूर्वाह्न में प्रखंड के उमवि ऊर्दू सुकसेनवा से स्थानान्तरित होकर आये कन्फर्म हेडमास्टर अजय कुमार सिंह ने उमवि अमेया पश्चिमी में अपना योगदान किया।प्रभारी प्रधानाध्यापक सुधीर कुशवाहा ने विद्यालय में योगदान कराया।इस प्रकार प्रभारी राजकिशोरी देवी की देखरेख में 2008 में वर्तमान अस्तित्व में आये इस विद्यालय को 2023 में कन्फर्म प्रधानाध्यापक मिला।योगदान के उपरान्त श्री सिंह ने अपने सहयोगियों की प्रशंसा करते हुए आश्वासन दिया कि विद्यालय के कुशल संचालन में उनकी हर तरह से मदद होगी।

योगदान के उपलक्ष्य में सहयोगियों के बीच मिष्ठान वितरण हुआ।श्री सिंह के योगदान से उप प्रमुख विकास तिवारी,सती हीरमती रानी के पुजारी प्रमोद तिवारी,समाजसेवी हरेन्द्र तिवारी,विद्यालय के अध्यक्ष संतोष तिवारी,सचिव विद्यावती देवी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।इस अवसर पर सहायक शिक्षक अरूण कुमार तिवारी,रंजना तिवारी,सतीश कुमार मिश्र,अंजलि मिश्रा,राजेश राम,जयप्रकाश प्रसाद,कन्हैया कुमार राव,वशिष्ठ राम मौजूद रहे।