ग्लोबल बुद्धिस्ट फोरम की पहली बैठक, उद्भव त्रिपाठी ने बतौर सदस्य की सहभागिता

Dec 17, 2025 - 17:35
ग्लोबल बुद्धिस्ट फोरम की पहली बैठक, उद्भव त्रिपाठी ने बतौर सदस्य की सहभागिता

नई दिल्ली | 16 दिसंबर

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री तरुण चुग जी के नई दिल्ली स्थित निवास पर कल 16 दिसंबर को ग्लोबल बुद्धिस्ट फोरम की पहली बैठक का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में श्री उद्भव त्रिपाठी जी ने बतौर सदस्य सहभागिता की।

बैठक में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. अनिर्बान गांगुली, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री तरुण चुग जी सहित देश-विदेश से आए सम्मानित बौद्ध भिक्षु एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान वैश्विक स्तर पर बौद्ध दर्शन, शांति, करुणा एवं सांस्कृतिक संवाद को बढ़ावा देने, बौद्ध विरासत के संरक्षण तथा भारत की प्राचीन बौद्ध परंपरा को विश्व पटल पर और अधिक सशक्त रूप से प्रस्तुत करने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सभी वक्ताओं ने बुद्ध के संदेशों को आज के वैश्विक परिप्रेक्ष्य में प्रासंगिक बताते हुए भारत को बौद्ध सांस्कृतिक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में ग्लोबल बुद्धिस्ट फोरम की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और भविष्य में इस मंच के माध्यम से व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति बनी।

Ajay Singh (एडिटर) (हिन्दी न्यूज तरंग मासिक पत्रिका) न्यूज तरंग एक भारतीय हिंदी न्यूज़ चैनल है, जो भारत के विभिन्न राज्यों में प्रसारित होता है।