घर में घुसा कबाड़ीवाला, लड़की को बेरहमी से पीटा, बेहोशी में की दरिंदगी; गाजियाबाद रेप केस की कहानी

Aug 30, 2024 - 07:58
घर में घुसा कबाड़ीवाला, लड़की को बेरहमी से पीटा, बेहोशी में की दरिंदगी; गाजियाबाद रेप केस की कहानी

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद बवाल मच गया। पीड़िता और उसके परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। घटना से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया। हिंदू संगठनों के लोगों ने भी विरोध प्रदर्शन किया। अचानक भीड़ हिंसक हो गई और तोड़फोड़ और आगजनी की। मामला हिंसक होता देख पुलिस को उपद्रवी भीड़ पर लाठीचार्ज करना पड़ा।

पुलिस अब इन उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई करने जा रही है। गाजियाबाद ट्रांस हिंडन डीसीपी निमिष पाटिल के मुताबिक गुरुवार शाम सूर्य नगर चौकी के पास कुछ उपद्रवियों ने अफवाह फैला दी कि यह सामूहिक दुष्कर्म का मामला है। अफवाह फैलते ही भीड़ हिंसक हो गई और कबाड़ की दुकान के साथ-साथ पास में खड़े रिक्शा में भी तोड़फोड़ शुरू कर दी। कई रिक्शा में आग लगा दी गई। हालात बिगड़ने पर भीड़ ने सड़क जाम कर दिया और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने फैलाई गैंगरेप की अफवाह

डीसीपी निमिष पाटिल के मुताबिक नाबालिग से रेप की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। आरोपी फैजान जो स्क्रैप डीलर है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि फैजान नाम के इस शख्स ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की, उसे नशीला पदार्थ सुंघाया और उसके साथ रेप किया। लेकिन इस मामले में शाम को गैंगरेप की अफवाह फैला दी गई, जिससे माहौल दंगे में बदल गया। पुलिस अब अफवाह फैलाने वालों की तलाश कर रही है।

स्क्रैप डीलर ने घर में घुसकर किया रेप

मामला लिंक रोड थाना क्षेत्र के ब्रज विहार का है। यहां पीड़ित लड़की घर में अकेली थी। फैजान उसके पड़ोस में स्क्रैप डीलर का काम करता है। मौका पाकर फैजान लड़की के घर में घुस गया। उसने लड़की के साथ मारपीट की और उसके साथ रेप किया। आरोप है कि लड़की के बेहोश होने के बाद फैजान ने रेप किया। घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की।

लड़की और परिजनों के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी फैजान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता और उसके परिजनों ने फैजान पर मारपीट और दुष्कर्म का आरोप लगाया था। उनकी शिकायत पर तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस कार्रवाई के बाद तोड़फोड़ और आगजनी

पुलिस कार्रवाई के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। भीड़ में शामिल लड़की की मौसी ने दुष्कर्म की घटना को सामूहिक दुष्कर्म बताया। हिंदू संगठनों ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस बीच प्रदर्शन हिंसक हो गया। भीड़ में शामिल उपद्रवियों ने एक कबाड़ की दुकान और वाहनों में तोड़फोड़ की। बाहर खड़ी ई-रिक्शा को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद भीड़ ने हाथों में पोस्टर लेकर सूर्यनगर थाने पर हंगामा करना शुरू कर दिया। वे आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने लाठीचार्ज कर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया।

न्यूज़ तरंग डेस्क न्यूज़ तरंग डेस्क: न्यूज तरंग एक भारतीय हिंदी न्यूज़ चैनल है, जो भारत के विभिन्न राज्यों में प्रसारित होता है। यह चैनल खबरों, वार्तालाप, साक्षात्कार, और विशेष कार्यक्रमों का प्रसारण करता है। न्यूज तरंग ने अपने उद्दीपकों और निष्कर्षों के लिए एक नाम बनाया है और वर्तमान समाचारों को सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। यह चैनल समाचार का एक व्यापक स्पेक्ट्रम कवर करता है और विभिन्न विषयों पर चर्चा करता है, जैसे कि राजनीति, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, साहित्य, और सामाजिक मुद्दे।