दीदी ने इस बार भी ब्रेक नहीं मारा,पेट्रोल पम्प पर खड़े व्यक्ति में मारा टक्कर

Jun 18, 2024 - 09:53
Jun 18, 2024 - 10:01
दीदी ने इस बार भी ब्रेक नहीं मारा,पेट्रोल पम्प पर खड़े व्यक्ति में मारा टक्कर

सोशल मीडिया पर एक बेहद मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें स्कूटी सवार एक लड़की ने पेट्रोल पंप पर खड़े कर्मचारी को टक्कर मार दी। वीडियो देखने के बाद लोग उस लड़की का मजाक उड़ा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर अक्सर लड़कियों की ड्राइविंग स्किल्स को लेकर मजाक बनाया जाता है। कोई न कोई वीडियो जरूर वायरल होता है, जिसकी वजह से लोग लड़कियों की ड्राइविंग स्किल्स पर तरह-तरह के कमेंट करने लगते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि दीदी ने हर बार की तरह इस बार भी ब्रेक नहीं लगाए।

"हमेशा की तरह इस बार भी दीदी ने ब्रेक नहीं लगाए", लड़की ने स्कूटी से शख्स को टक्कर मारी, वीडियो देखकर लोगों ने लिए मजे सोशल मीडिया पर एक बेहद मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें स्कूटी सवार एक लड़की ने पेट्रोल पंप पर खड़े कर्मचारी को टक्कर मार दी। वीडियो देखने के बाद लोग उस लड़की का मजाक उड़ा रहे हैं।

लड़की ने पेट्रोल पंप कर्मचारी को स्कूटी से टक्कर मारी

सोशल मीडिया पर अक्सर लड़कियों की ड्राइविंग स्किल्स को लेकर मजाक बनाया जाता है। कोई न कोई ऐसा वीडियो जरूर वायरल होता है, जिसकी वजह से लोग लड़कियों की ड्राइविंग स्किल्स पर तरह-तरह के कमेंट करने लगते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि दीदी ने हर बार की तरह इस बार भी ब्रेक नहीं लगाया।

लड़की ने पेट्रोल भरवा रहे शख्स को टक्कर मारी
इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि पेट्रोल पंप पर कुछ गाड़ियां तेल भरने के लिए खड़ी हैं। पेट्रोल पंप कर्मचारी एक महिला की स्कूटी में पेट्रोल भर रहा है। पीछे एक और महिला अपनी स्कूटी लेकर खड़ी है। पेट्रोल भरवाकर जैसे ही कर्मचारी स्कूटी से दूर जाता है, अचानक पीछे अपनी स्कूटी लेकर खड़ी महिला कर्मचारी को टक्कर मार देती है। दरअसल, महिला के हाथ से स्कूटी का एक्सीलेटर इस तरह घूमता है कि स्कूटी उसके कंट्रोल से बाहर हो जाती है और वह सीधे कर्मचारी को टक्कर मार देती है। वहीं, पहले से गाड़ी में पेट्रोल भरवा रही महिला भी अपनी स्कूटी समेत गिर जाती है।

लोगों ने वीडियो पर मजेदार कमेंट किए

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। वीडियो को रितेश पाल नाम के यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 लाख व्यूज और 2 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, कई लोगों ने वीडियो देखने के बाद काफी मजेदार कमेंट किए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसमें दीदी की गलती नहीं है, इसमें स्कूटर बनाने वाली कंपनी की गलती है। दूसरे ने लिखा- मैंने थोड़ा धक्का दिया तो कहा कि जल्दी से ईंधन भरवाओ। तीसरे ने लिखा- पता नहीं लड़कियों को ब्रेक से क्या दुश्मनी है।

Dinesh Singh हिन्दी न्यूज तरंग पत्रिका (एडिटर इन चीफ)