पापा लाये दूसरी दुल्हन , बेटे ने किया सीना चाकू से छल्ली ,नही आया तरस

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बेटे ने अपने पिता पर चाकू से कई बार वार किया। जब मां बीच-बचाव करने आई तो उसने उस पर भी हमला कर दिया। घायल पिता को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। यहां उसका इलाज किया गया। लेकिन दो दिन बाद घायल पिता की मौत हो गई। बेटे ने अपने ही पिता को इतनी बेरहमी से क्यों मारा, आइए जानते हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक खौफनाक वारदात देखने को मिली। बेटे ने अपने ही पिता पर चाकू से 13 बार हमला किया। इससे वह चीखने लगा। पति की चीख सुनकर मां भी वहां पहुंच गई। बेटा इतना गुस्से में था कि उसने मां पर भी हमला कर दिया। घायल पिता को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दो दिन बाद उसकी मौत हो गई।
घटना गुरुवार रात राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के कुंदन नगर में हुई। यहां 47 वर्षीय कमल गोडाने अपने परिवार के साथ रहते थे। उनकी पत्नी आशा की चार साल पहले मौत हो गई थी। उन्होंने अपनी दो बेटियों (सुजाता-नेहा) और दो बेटों (अमन-राहुल) की शादी कर दी थी। लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों और खान-पान में दिक्कतों के चलते कमल ने डेढ़ साल पहले अपने से 14 साल छोटी निशा नाम की लड़की से शादी कर ली।
दोनों बेटियों और बेटे राहुल को इस शादी से कोई दिक्कत नहीं थी। लेकिन दूसरा बेटा अमन इस शादी से खफा था। वह लगभग हर दिन अपने पिता और सौतेली मां से झगड़ा करता था। आरोप है कि अमन की पत्नी वंशिका भी ससुर कमल और सौतेली सास निशा को पसंद नहीं करती थी। गुरुवार को भी अमन और उसकी पत्नी का कमल और निशा से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद बेटी नेहा और दामाद को घर बुलाया। दोनों ने किसी तरह मामला शांत कराया।
सोते हुए पिता पर चाकू से 13 बार किया हमला
इसके बाद सभी सोने चले गए। लेकिन तभी अमन अपने पिता के कमरे में आ गया। उस समय वह सो रहे थे। इसके बाद अमन बाहर वाले कमरे में चला गया। वहां उसने टीवी ऑन कर उसकी आवाज बढ़ा दी। वह फिर से अपने पिता के कमरे में गया और उन पर चाकू से वार कर दिया। कमल की चीख-पुकार सुनकर निशा भी वहां पहुंच गई। अमन ने निशा पर भी हमला किया।
इसी बीच कमल की बेटी, दामाद और दूसरा बेटा राहुल भी वहां पहुंच गए। उन्होंने अमन को पकड़ लिया। उससे चाकू छीनकर फेंक दिया। फिर आनन-फानन में कमल और निशा को एमवाय अस्पताल ले जाया गया। दो दिन के इलाज के बाद रविवार को कमल की मौत हो गई। निशा का इलाज अभी भी जारी है। अमन ने कमल पर 13 बार चाकू से हमला किया था। पुलिस ने अमन को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।