युवराज हत्याकांड में बसपा नेता को गिरफ्तार,30 नामजद व 150 अज्ञात पर केस दर्ज

Jun 12, 2024 - 13:49
युवराज हत्याकांड में बसपा नेता को गिरफ्तार,30 नामजद व 150 अज्ञात पर केस दर्ज

Publish On: 06/12/2024  16:18:48

हरदोई के पाली थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया कि इस्माइलपुर निवासी युवराज सिंह की 30 मई को बिरहाना में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 

कुछ लोगों ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की योजना बनाई थी। इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश के हरदोई में युवराज सिंह हत्याकांड को लेकर मंगलवार को पाली इलाके में खूब बवाल हुआ। उपद्रवियों ने बवाल करते हुए पुलिस पर पथराव भी किया।

बवाल के बाद पुलिस ने बसपा नेता समेत 30 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने तीन बाइक, एक वॉकी-टॉकी, मोबाइल और नकली पिस्टल भी बरामद की है। नकली पिस्टल बसपा नेता के बाउंसर से बरामद हुई है।

हरदोई के पाली थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया कि इस्माइलपुर निवासी युवराज सिंह की 30 मई को बिरहाना में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लेकिन क्षत्रिय समाज, करणी सेना और बसपा नेता राजवर्धन राजू के कुछ लोगों ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की योजना बनाई थी। इसे देखते हुए पुलिस ने भारी फोर्स के साथ पाली में मोर्चा संभाल लिया था। लेकिन उपद्रवियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

पुलिस पर पथराव
थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार के मुताबिक, जब आरोपियों को हंगामा करने से रोका गया तो उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस दौरान पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। बसपा नेता राजवर्धन राजू और उसके 5 साथियों को हिरासत में लिया गया है।

बसपा नेता के बाउंसर से मिली नकली पिस्टल
बीएसपी नेता राजवर्धन राजू मंगलवार को हरदोई के पाली में युवराज हत्याकांड को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। उसी समय करणी सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी पाली पहुंचने का ऐलान किया था। इसको लेकर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। हरदोई के पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी ने बताया कि 30 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 149, 332, 353, 323, 504, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है

न्यूज़ तरंग डेस्क न्यूज़ तरंग डेस्क: न्यूज तरंग एक भारतीय हिंदी न्यूज़ चैनल है, जो भारत के विभिन्न राज्यों में प्रसारित होता है। यह चैनल खबरों, वार्तालाप, साक्षात्कार, और विशेष कार्यक्रमों का प्रसारण करता है। न्यूज तरंग ने अपने उद्दीपकों और निष्कर्षों के लिए एक नाम बनाया है और वर्तमान समाचारों को सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। यह चैनल समाचार का एक व्यापक स्पेक्ट्रम कवर करता है और विभिन्न विषयों पर चर्चा करता है, जैसे कि राजनीति, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, साहित्य, और सामाजिक मुद्दे।