स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच के लिए मार्च माह में चलेगा सघन अभियान

Mar 7, 2026 - 16:20
स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच के लिए मार्च माह में चलेगा सघन अभियान
स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच के लिए मार्च माह में चलेगा सघन अभियान

कुशीनगरस:: हायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी मु0 अजीम ने बताया कि पूर्व में आयोजित जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी, द्वारा जिला सड़क सुरक्षा समिति, दौरान दिए गए निर्देशों के क्रम में शैक्षणिक वर्ष के प्रारम्भ होने के दृष्टिगत परिवहन विभाग, कुशीनगर द्वारा जनपद में पंजीकृत स्कूली वाहनों की फिटनेस की वैधता सुनिश्चित कराने के लिए मार्च माह में स्कूली वाहनों की सघन जांच एवं प्रवर्तन कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

उक्त जांच अभियान में इस तथ्य का विशेष परीक्षण किया जाएगा कि ऐसे विद्यालय जो बारंबार नोटिस प्रेषण के बावजूद अपने संस्थान के वाहनों का फिटनेस नहीं करा रहे हैं, उनके कारणों का परीक्षण अनिवार्य रूप से किया जाएगा। इस क्रम में थानावार स्कूली वाहनों की सूची शिक्षा विभाग एवं पुलिस विभाग को भी उपलब्ध करायी जाएगी। 

जनपद के ऐसे समस्त विद्यालय जिनमें स्कूली वाहनों से बच्चों को लाया-ले जाया जाता है, उनके प्रबन्धक/प्रधानाचार्य इस आशय का प्रमाण पत्र देंगे कि उनके स्कूल में कोई भी अनफिट स्कूली वाहन संचालित नहीं है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि फिटनेस समाप्त स्कूली वाहनों का संचालन किसी भी दशा में न हो।

उक्त अभियान में प्रवर्तन कार्यवाही के दृष्टिगत ऐसे स्कूली वाहनों की जांच पर विशेष जोर दिया जाएगा जो अपनी 15 वर्ष की आयु सीमा पूर्ण कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त ऐसे निजी वाहनों की भी जांच की जाएगी जिनका उपयोग स्कूली विद्यार्थियों को ढोने के लिए विद्यालय प्रबन्धन द्वारा किया जाता है। जनपद में संचालित स्कूली वाहनों में सीटिंग क्षमता से अधिक संख्या में बच्चों को बैठाने की भी सख्ती से जांच की जाएगी।

परिवहन विभाग जनपद के समस्त अभिभावकों से अपील करता है कि कम उम्र के विद्यार्थियों को दो पहिया वाहन चलाने की अनुमति न प्रदान करें तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Ajay Singh (एडिटर) (हिन्दी न्यूज तरंग मासिक पत्रिका) न्यूज तरंग एक भारतीय हिंदी न्यूज़ चैनल है, जो भारत के विभिन्न राज्यों में प्रसारित होता है।