विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला संयुक्त चिकित्सालय में हुआ ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन।

Jun 14, 2024 - 07:38
Jun 14, 2024 - 07:47
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला संयुक्त चिकित्सालय में हुआ ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन।
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला संयुक्त चिकित्सालय में हुआ ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन।

रक्तदान है महादान! बचाई जा सकती है कईयों की इससे जान

Publish On: 06/14/2024  3:38:39 PM

रक्तदान है प्राणी पूजा! इसके जैसा दान न दूजा!!

कुशीनगर : विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय जिला संयुक्त चिकित्सालय में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया।  जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप/ रक्तदान शिविर  का रिबन काटकर शुभारंभ किया।

रक्तदाताओं को रक्तदान करने के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया, साथ ही साथ जिलाधिकारी ने आयोजित रक्तदान शिविर में ब्लड डोनेशन/ रक्तदान के लाभकारी गुणों के बारे में बताते हुए उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारियों सहित रक्तदाताओं को इसके फायदों से अवगत कराया।

रक्तदान है महादान इससे विषम परिस्थियों में कई व्यक्तियों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान के फायदे के अंतर्गत उन्होंने बताते हुए कहा कि रक्तदान करने से हार्ट से संबंधित बीमारियों में कमी आती है, लिवर स्वस्थ रहता है तथा मुफ्त में सारी जांचे भी हो जाती है।

आयोजित रक्तदान शिविर में मारवाड़ी युवा मंच की कार्यकत्रियों ने रक्तदान में सहयोग करने तथा इसका वृहत स्तर पर ग्राम, मुहल्लों तथा नगर निकायों में प्रचार प्रसार करने हेतु आश्वस्त भी किया।

इस अवसर पर रक्तदान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर एस एन त्रिपाठी एवं उनकी पत्नी ने किया। तत्पश्चात उपस्थित सभी रक्तदाताओं को रक्तदान करने के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र भीं वितरण किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया,  मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एच एस राय, चिकित्सक गण, स्टाफ नर्स आदि जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ajay Singh (एडिटर) (हिन्दी न्यूज तरंग मासिक पत्रिका) न्यूज तरंग एक भारतीय हिंदी न्यूज़ चैनल है, जो भारत के विभिन्न राज्यों में प्रसारित होता है।