आशिकी का खुमार , सरेआम अपने एक्स गर्लफ्रेंड का किया हत्या ,वीडियो बनाने में लोग रहे मसरूफ

मुंबई में आज सुबह एक सिरफिरे आशिक ने अपनी पूर्व प्रेमिका को सड़क पर सबके सामने मौत के घाट उतार दिया.

Jun 18, 2024 - 13:23
Jun 18, 2024 - 14:38
आशिकी का खुमार , सरेआम अपने एक्स गर्लफ्रेंड का किया हत्या ,वीडियो बनाने  में लोग रहे मसरूफ

मुंबई में आज सुबह एक सिरफिरे आशिक ने अपनी पूर्व प्रेमिका को सड़क पर सबके सामने मौत के घाट उतार दिया. इस दौरान वहां खड़े लोग वीडियो बनाते रहे. पुलिस को सूचना दी गई. तब तक आरोपी भाग चुका था. लेकिन हत्या की यह वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई. पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद आरोपी ने पुलिस को हत्या की वजह बताई।

महाराष्ट्र के मुंबई में एक सिरफिरे आशिक ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. हैरान करने वाली बात ये थी कि उसने ये हत्या सरेआम की. लेकिन किसी ने लड़की को बचाने की कोशिश नहीं की. सिरफिरा आशिक उस पर रिंच से वार करता रहा. लोग तमाशबीन बने रहे।

इस बीच दो युवकों ने थोड़ी हिम्मत दिखाई, लेकिन आरोपी इतना गुस्से में था कि रिंच दिखाकर उन्हें डराने लगा. तो दोनों युवक भी पीछे हट गए. इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया. 20 वर्षीय आरती यादव काम पर जाने के लिए घर से निकली थी। वह सड़क पर चल रही थी। उसे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि उसका पूर्व प्रेमी रोहित यादव भी उसका पीछा कर रहा है।

तभी अचानक रोहित ने आरती के सिर पर रिंच से हमला कर दिया। आरती गिर गई। इसके बाद उसने गाली-गलौज करते हुए रिंच से हमला करना शुरू कर दिया। वहां कई लोग भी मौजूद थे। किसी ने आरती की जान बचाने की कोशिश नहीं की। रोहित आरती पर हमला करता रहा। तभी दो युवकों ने हिम्मत दिखाई। वे आरती को बचाने के लिए आगे आए। लेकिन रोहित ने रिंच दिखाकर उन्हें डरा दिया। दोनों युवक पीछे हट गए।

रोहित ने बताई कहानी

कई लोग घटना का वीडियो भी बनाने लगे। इसी बीच किसी ने वसई पुलिस को घटना की सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी वहां से भाग चुका था। जल्द ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। रोहित ने पुलिस को बताया कि उसका और आरती का अफेयर था। लेकिन किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। आरती ने उससे ब्रेकअप कर लिया।

इसके बाद उसका किसी दूसरे लड़के से अफेयर शुरू हो गया। यह बात रोहित को पसंद नहीं आई। इसके बाद उसने आरती की बेरहमी से हत्या कर दी। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी जांच के लिए रख ली है। इसमें हत्या की यह वारदात रिकॉर्ड हो गई है। मामले की जांच जारी है।

Vijay Rao हिन्दी न्यूज तरंग पत्रिका (सह सम्पादक)