जुड़वा बेटों को मां ने सुला दिया मौत की नींद, खुद भी पी लिया जहर

राजस्थान के सिरोही में एक मां ने अपने जुड़वा बच्चों को दूध में जहर दे दिया। फिर खुद भी जहर खा लिया। तीन अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना में पहले दोनों मासूम बच्चों की मौत हो गई और फिर उनकी मां ने भी दम तोड़ दिया। मरने से पहले महिला ने बताया कि उसने यह कदम क्यों उठाया?
क्या कोई मां ऐसी भी हो सकती है कि वह अपने ही बच्चों की जान की दुश्मन बन जाए? यह सुनकर आप भी कहेंगे नहीं। लेकिन राजस्थान में एक महिला ने ममता का गला घोंट दिया। उसने अपने सवा साल के जुड़वा बेटों को मार डाला। फिर खुद भी जहर खा लिया। इलाज के दौरान मां की भी मौत हो गई। मामला सिरोही जिले के शिवगंज थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के मुताबिक शिवगंज इलाके में रहने वाली मां अपने दोनों जुड़वा बेटों को पसंद नहीं करती थी। वह उनका पालन-पोषण करते-करते थक गई थी। इसलिए उसने दूध में जहर मिलाकर दोनों को पिला दिया। फिर खुद भी जहर खा लिया। इस घटना में पहले दोनों मासूम बच्चों की मौत हो गई और फिर उनकी मां की भी मौत हो गई।
जांच में पता चला कि योगेश छिपा की पत्नी रेखा अपनी मां के साथ रहती थी। वह पाली जिले के सेवाड़ी की रहने वाली थी। रेखा के सवा साल के दो जुड़वा बेटे पूर्वांश और पुर्वित थे। उसका पति महाराष्ट्र में दर्जी का काम करता है। रेखा ने बुधवार दोपहर अपने दोनों बेटों को जहर देकर मार डाला। बाद में उसने खुद भी जहर खा लिया। इससे तीनों की मौत हो गई। हत्या और आत्महत्या की इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मरने से पहले उसने यह कहा घटना के तुरंत बाद जब रेखा को अस्पताल में भर्ती कराया गया तो पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने उसका बयान लिया। इन बयानों में उसने बताया कि वह अपने जुड़वा बेटों से परेशान थी। इसलिए उसने उन्हें मारने और आत्महत्या करने का फैसला किया। अपनी योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए रेखा ने बुधवार दोपहर अपनी मां को कुछ सामान लाने के लिए बाहर भेजा। बाद में उसने पहले बच्चों को जहर दिया और फिर खुद भी खा लिया। अपने मासूम बेटों की मौत की खबर सुनकर उनके पिता का कलेजा फट गया। रेखा की मां उन्हें अस्पताल ले गई जब रेखा की मां बाहर से लौटी तो तीनों घर में बेहोश पड़े थे। यह देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। वह चिल्लाई तो आस-पास के लोग आ गए। बाद में तीनों को पाली जिले के सुमेरपुर स्थित महावीर अस्पताल ले जाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया और रेखा को भर्ती कर लिया। लेकिन बाद में गुरुवार शाम को इमरजेंसी वार्ड में रेखा की भी मौत हो गई।