जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के तत्वाधान में आज अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी ने दीवानी न्यायालय के परिसर में आये हुये वादकारियों के बीच विधिक जागरूकता शिविर का अयोजन किया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य हर व्यक्ति तक न्याय पहुँचाना है। श्री त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि यह तभी सम्भव है जब लोगों को अपने अधिकारों की पूर्ण जानकारी होगी। इसी क्रम में आगे बताया गया कि जनता को कानून से सम्बन्धित सामान्य बातों से परिचित कराकर उनका सशक्तीकरण करना है।
विधिक जागरूकता से विधिक संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। विधिक निरक्षर व्यक्ति कानून से भय खाता है और उससे दूर भागता है। विधिक निरक्षर व्यक्ति अनजाने में कानून के विपरीत आचरण कर सकता है या कानून से सहायता प्राप्त करने में अक्षम होता है। इसलिये समाज के हर एक व्यक्ति को विधिक जागरूकता को जानना चाहिये।
न्यूज़ तरंग डेस्क
न्यूज़ तरंग डेस्क: न्यूज तरंग एक भारतीय हिंदी न्यूज़ चैनल है, जो भारत के विभिन्न राज्यों में प्रसारित होता है। यह चैनल खबरों, वार्तालाप, साक्षात्कार, और विशेष कार्यक्रमों का प्रसारण करता है। न्यूज तरंग ने अपने उद्दीपकों और निष्कर्षों के लिए एक नाम बनाया है और वर्तमान समाचारों को सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। यह चैनल समाचार का एक व्यापक स्पेक्ट्रम कवर करता है और विभिन्न विषयों पर चर्चा करता है, जैसे कि राजनीति, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, साहित्य, और सामाजिक मुद्दे।