बाइक में बोलेरो ने मारी जोरदार टक्कर फिर खुद पेड़ से जा टकराई, 5 की मौत

हादसा अमेठी के जामो भादर चौराहे के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि बुलेट पर सवार होकर तीन लोग अयोध्या के भावपुर जा रहे थे। इस दौरान एक बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद बोलेरो भी एक पेड़ से जा टकराई।
इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश के अमेठी में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। बुलेट बाइक पर सवार तीन लोग सड़क पार कर रहे थे, तभी एक बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद बोलेरो खुद भी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। एक मुस्लिम परिवार के 6 लोग बोलेरो में सवार होकर अपने एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसा जामो भादर चौराहे के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि दुर्गेश उपाध्याय अपनी बहन वंदना देवी और भतीजे रुद्र के साथ बुलेट पर सवार होकर अयोध्या के भावपुर स्थित अपने घर जा रहे थे। इसके बाद बोलेरो भी एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बुलेट सवार तीनों लोगों की मौत हो गई। बोलेरो सवार शाहनूर और शबनम की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
परिवार के लोग गम में डूबे
बोलेरो सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे। ये सभी सुल्तानपुर के स्लैमगंज गंज के रहने वाले थे। ये लोग दरी अमेठी के धरई माफी गांव में एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी गई है। परिवार के लोग गम में डूबे हुए हैं। दुर्गेश उपाध्याय का परिवार शव लेने के लिए अयोध्या से अमेठी के लिए रवाना हो गया है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
सर्किल सीओ मयंक द्विवेदी ने बताया कि आज सुबह बुलेट बाइक और बोलेरो में जोरदार टक्कर हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए भेजा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।