राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त सुनील त्रिपाठी को पत्रकारों ने किया सम्मानित

शिक्षक व पत्रकार सुनील सुमन पर हमें गर्व है: अजय सिंह
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा सामिति द्वारा आयोजित हुआ सम्मान समारोह
कसया, कुशीनगर। प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2023 -, 24 के लिये राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सुनील कुमार सुमन को जिले के पत्रकारों ने सम्मानित किया।
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा सामिति (एबीपीएसएस) की जिला इकाई द्वारा रविवार को कसया तहसील क्षेत्र के ग्राम साखोपार स्थित कैम्प कार्यालय पर आयोजित सम्मान समारोह में फाजिलनगर क्षेत्र के महासोन निवासी सुनील कुमार सुमन को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह के नेतृत्व में माल्यार्पण किया गया और अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
शिक्षक सुमन जो रुदवलिया में संचालित जनपदीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय (संविलियन) में वर्तमान में शिक्षक पद पर वर्ष 2009 से कार्यरत हैं। प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह, प्रदेश सचिव विनय कुमार उपाध्याय, विनय कांत मिश्रा, क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार राव, मंडल अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, मण्डल महासचिव व प्रवक्ता असफाक अंसारी ने कहा कि शिक्षक रहते हुए सुमन त्रिपाठी ने कवि व पत्रकार के रूप में अपनी ख्याति प्राप्त की है और अपने शैक्षणिक कर्तव्यों का बखूबी निर्वाह करते हुए बेसिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की मेधा क्षमता में गुणवत्ता पूर्ण वृद्धि के लिए बहरीन कार्य किये।
श्री सुमन को राज्य पुरस्कार मिलना पूर्वांचल के लिए गर्व की बात है। अपने सम्मान से भावुक श्री सुमन ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है। हम सब मिलकर प्रेम, सहयोग के साथ शिक्षा, समाज मे अपना योगदान देकर औरों को प्रेरित कर सकते हैं।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हृदया नन्द शर्मा ने किया। अंत में एक दैनिक समाचार पत्र स्पष्ट आवाज के संस्थापक स्व. एस एल सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन रख उन्हें भावभिनी श्रद्धांजलि दी गयी। इस दौरान जिला महामंत्री विनोद कुमार तिवारी, जिला सचिव सुधाकर उपाध्याय, जिला सूचना मंत्री ज्ञानेश्वर बरनवाल, तहसील पड़रौना अध्यक्ष आदित्य कुमार दीक्षित, मोहन राव, विवेकानंद सिंह, उमर फारूक, सरताज आलम, सिरजेश यादव, आर के भट्ट, कार्यालय प्रभारी मस्तराज शर्मा, राजन कुमार सिंह, रवि प्रकाश पाण्डेय, धनन्जय पाण्डेय, मिंटू लारी, मंतोष्ट जायसवाल, जगदीश सिंह, अयोध्या सिंह, विजय बहादुर राय सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।