सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर विभाग ने चलाया धन संग्रह अभियान

Dec 7, 2025 - 14:32
सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर विभाग ने चलाया धन संग्रह अभियान

कुशीनगर।स शस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर आज जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के कनिष्ठ सहायक प्रभाकर नाथ तिवारी द्वारा जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर को झंडा स्टीकर लगाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। सशस्त्र सेना झंडा दिवस का धन संग्रह अभियान पूरे वर्ष संचालित किया जाएगा।

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा धन संग्रह हेतु समस्त सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, नगर पालिका व नगर पंचायतों, तथा विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को झंडा स्टीकर एवं वाहन झंडे उपलब्ध करा दिए गए हैं।

सभी नागरिकों, कर्मचारियों एवं संस्थानों से अपील की गई है कि इस पुण्य अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और इसे सफल बनाएं। विंग कमांडर आलोक सक्सेना, अपर प्रादेशिक अधिकारी, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, कुशीनगर ने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन में प्रभाकर नाथ तिवारी, कनिष्ठ सहायक सहित कार्यालय के समस्त कार्मिकों का विशेष योगदान रहा।

Ajay Singh (एडिटर) (हिन्दी न्यूज तरंग मासिक पत्रिका) न्यूज तरंग एक भारतीय हिंदी न्यूज़ चैनल है, जो भारत के विभिन्न राज्यों में प्रसारित होता है।