जिलाधिकारी द्वारा कोप जंगल स्थित गौ संरक्षण केंद्र का किया गया निरीक्ष

Jun 12, 2024 - 16:59
Jun 12, 2024 - 17:02
जिलाधिकारी द्वारा कोप जंगल स्थित गौ संरक्षण केंद्र का किया गया निरीक्ष
जिलाधिकारी द्वारा कोप जंगल स्थित गौ संरक्षण केंद्र का किया गया निरीक्ष

Publish On: 06/12/2024 19:28:56 

निरीक्षण दौरान गौ वंशों को गर्मी से तत्काल राहत दिलाए जाने का दिए गए निर्देश

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा आज कोप जंगल खड्डा स्थित गो संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान जिलाधिकारी ने गो वंशो की उपलब्धता, भूसा, हरा चारा, छाए की व्यवस्था,पेय जल की उपलब्धता तथा पशुओं के चिकित्सा संबंधित सुविधाओं का निरीक्षण किया।

 जिलाधिकारी ने निरीक्षण दौरान सर्वप्रथम विगत दिवसों में आए आंधी तूफान में उखड़े/टूटे टीन शेड को मरम्मत किए जाने सहित 4 - 5 शेड अलग से बनवाए जाने हेतु खण्ड विकास अधिकारी खड्डा को निर्देशित किए, साथ ही उन्होंने बजट मांग पत्र शासन को प्रेषित किए जाने का भी निर्देश दिया।
गो वंशो हेतु भूसे की पर्याप्त उपलब्धता हेतु ग्राम प्रधान व जन प्रतिनिधियों से भूसा दान हेतु अपील तथा अन्य ग्रामवासियों के द्वारा भी गो संरक्षण केंद्रों में भूसा दान तथा गो संरक्षण केंद्रों से लोगो के आत्मीय जुड़ाव हेतु लोगों को प्रेरित किए जाने हेतु ग्राम प्रधान को निर्देशित किया गया।
     उन्होंने ने भीषण गर्मी के दृष्टिगत गो वंशो की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की गई, इस संबंध में पशु आश्रय स्थल के चारो तरफ पौधे लगवाने व छायादार वृक्ष जैसे पाकड़, पीपल, नीम के पौधे बीच में लगाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त आने वाले वर्षा मौसम के दृष्टिगत सभी सुविधाएं शीघ्र पूर्ण कर लिए जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। मौके पर उपस्थित पशु चिकित्साधिकारी को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही संज्ञान में आने पर रोष व्यक्त करते हुए कड़ी फटकार लगाई तथा अपने कार्यों में सुधार लाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी संबंधित को आगाह करते हुए कहा की बेजुबान पशुओं के खाने पीने में कभी भी कोई कमी न होने पाए। उन्होंने मौके पर उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि गर्मी से पशुओं को तत्काल राहत दिलाने सहित 4- 5 शेड का निर्माण कार्य व मरम्मत का कार्य अपनी देख रेख में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें तथा पूर्व  में हुए निर्माण कार्यों के संबंध में कार्यदायी संस्था से भी जवाब तलब किया जाए।

 इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन दिवेदी, उप जिलाधिकारी खड्डा ऋषभ पुंडीर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित खण्ड विकास अधिकारी खड्डा के साथ अन्य सभी संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Ajay Singh (हिन्दी न्यूज तरंग मासिक पत्रिका) न्यूज तरंग एक भारतीय हिंदी न्यूज़ चैनल है, जो भारत के विभिन्न राज्यों में प्रसारित होता है।