सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बना सुवरों का अड्डा, जिम्मेदार कौन?

Dec 14, 2025 - 18:28
Dec 14, 2025 - 19:04
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बना सुवरों का अड्डा, जिम्मेदार कौन?

पावानगर, फाजिलनगर। नगर पंचायत पावानगर फाजिलनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) इन दिनों इलाज की जगह गंदगी और अव्यवस्था का प्रतीक बनता जा रहा है। अस्पताल के पूरे प्रांगण में दर्जनों की संख्या में सुवर खुलेआम घूमते और डेरा जमाए हुए हैं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं. 

स्थानीय लोगों के अनुसार, रोज़ाना सुवर अस्पताल परिसर में देखे जाते हैं। कई बार ये मरीजों के आने-जाने के रास्तों में बैठे रहते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। हैरानी की बात यह है कि इस गंभीर समस्या पर न तो अस्पताल प्रशासन का ध्यान है और न ही नगर पंचायत कोई ठोस कार्रवाई कर रही है।

सबसे ज्यादा खराब स्थिति CHC के गेट नंबर एक की है, जहां फैली गंदगी किसी भी सरकारी अस्पताल की बदहाली को उजागर करती है। नालियों की सफाई नहीं, कूड़े के ढेर और सुवरों की मौजूदगी से संक्रमण फैलने का खतरा लगातार बढ़ रहा है। यह स्थिति स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है।

इलाज के लिए आने वाले मरीज और उनके परिजन इस अव्यवस्था से खासे नाराज़ हैं। उनका कहना है कि जहां एक ओर सरकार स्वच्छ भारत अभियान और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की बात कर रही है, वहीं जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट नजर आ रही है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस हालात का जिम्मेदार कौन है?

क्या नगर पंचायत अपनी जिम्मेदारी निभाएगी या अस्पताल प्रशासन जागेगा? अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो यह लापरवाही किसी बड़ी बीमारी को दावत दे सकती है।

स्थानीय लोगो ने कहा हैं की जल्द से जल्द अस्पताल परिसर की साफ-सफाई कराई जाए और सुवरों की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि मरीजों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।

Ajay Singh (एडिटर) (हिन्दी न्यूज तरंग मासिक पत्रिका) न्यूज तरंग एक भारतीय हिंदी न्यूज़ चैनल है, जो भारत के विभिन्न राज्यों में प्रसारित होता है।