8 मार्च को अंतरास्ट्रीय महिला दिवस का होगा आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविन्द्र नगर भाजपा कार्यालय में अपराह्न 01 बजे महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा, व्यापार, वकालत,सीए,सीएस,चिकित्सा, आर्टिटेक्चर इत्यादि क्षेत्र में काम करने वाली अग्रणी महिलाओं को इस कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
यह बातें शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने देश का नाम रोशन किया है और बुलंदियों को छुआ है, उसपर भारत गर्व करता है। हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केन्द्र और राज्य सरकारें नारी शक्ति के लिए काम कर रहे हैं। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रभा पाण्डेय ने कहा कि महिला सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इस अवसर पर जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, आई टी विभाग जिला संयोजक नमो नारायण मौर्य, महिला मोर्चा जिला महामंत्री डॉ विन्ध्वासिनी मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष वन्दना ठाकुर, नूतन दूबे, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जिला संयोजक निखिलेश्वर मिश्र आदि उपस्थित थे।