हियर सेंस के बजाय खुद घटना स्थल पर जाकर लिखें खबर:रजनीकांत मणि त्रिपाठी

Jun 18, 2025 - 17:35
हियर सेंस के बजाय खुद घटना स्थल पर जाकर लिखें खबर:रजनीकांत मणि त्रिपाठी

पत्रकार हित में आपसी भेद भुलाकर करें काम: सुभाष श्रीवास्तव 

पत्रकार लोकतन्त्र का सजग प्रहरी:मनीष कुमार जायसवाल बुलबुल

सच लिखने की आदत डालें पत्रकार: डॉ अभिजीत

एबीपीएसएस द्वारा क्षेत्रीय पत्रकार मिलन समारोह आयोजित

कसया, कुशीनगर। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (एबीपीएसएस) द्वारा बुद्ध स्थली स्थित होटल देव इन में क्षेत्रीय पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग सरकार से की।

बुधवार को आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी पत्रकार का व्यक्तित्व असाधारण होता है। वह अपने व्यक्तित्व से दुनिया को बदल सकता है। हियर सेंस के बजाय खुद घटना स्थल पर जाकर खबर लिखें। जो देखें वह लिखें। पत्रकार सुरक्षा कानून के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम सब की जिम्मेदारी है कि इस मुहिम को नैतिक समर्थन दें। वरिष्ठ पत्रकार सोनू शुक्ला ने कहा कि पत्रकारों को सच लिखने की आदत डालनी चाहिए। जो देखें लिखें।

पक्षकार बनने की जरूरत नहीं। उसी से पत्रकार जाना जाएगा। कहीं सुरक्षा का सवाल नहीं है। खुद में चेतना जागृत करें। वरिष्ठ पत्रकार सुभाष लाल श्रीवास्तव ने कहा कि आपसी भेद भुलाकर पत्रकार हित में आगे आकर संघर्ष करें। डॉ ओम प्रकाश द्विवेदी ओम ने कहा कि पत्रकार अपने अस्तित्व को लेकर चिंतित हों और पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। नपा पडरौना अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष कुमार जायसवाल बुलबुल ने कहा कि पत्रकार लोकतन्त्र का सजग प्रहरी है। डॉ नन्द रतन महाथेरा, समाजसेवी ओम प्रकाश जायसवाल, प्रदेश सचिव विपिन कांत सिंह, प्रदेश संयोजक आरके भट्ट, जिलाध्यक्ष बिजनौर हासिम अहमद, महिला विंग संयोजिका मनीषा सिंह चौहान, बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, राजकुमार, एसएन शुक्ल, मिथिलेश्वर पाण्डेय आदि ने संबोधित किया।

अतिथियों का स्वागत क्षेत्रीय महा सचिव विजय राव, मंडल अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, मंडल सचिव अजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष सतीश पांडेय, विनय तिवारी, विजय यादव, जिला महा मंत्री विनोद तिवारी, ज्ञानेश्वर बरनवाल, तहसील अध्यक्ष गण कामख्या नारायण मिश्रा, अर्जुन वेदांत, आशुतोष दीक्षित, जिला कोषाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, मनीष गुप्ता, अबुल आकिब अंसारी (मुन्ना), मस्तराज शर्मा आदि ने माल्यार्पण किया और मोमेंटो, अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

 आभार प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह ने व्यक्त किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हृदया नन्द शर्मा, संचालन कवि संतोष संगम ने किया। इस दौरान संजय चाणक्य, डीके पाण्डेय, एससी चंदन, सुधाकर उपाध्याय, बृज बिहारी त्रिपाठी, मुन्ना राय, योगेश गोविंद राव, शीतल सिंह, एडवोकेट सुमन सिंह, संदीप सिंह, सरफराज आलम, असलम अंसारी, सौरभ मणि, मंतोष जायसवाल, फैजुल हक, वीरेंद्र यादव, रामाश्रय कन्नौजिया, रोटरी क्लब कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, गौरव मिश्रा, संदीप जायसवाल, नितेश सिंह सहित भारी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Ajay Singh (हिन्दी न्यूज तरंग मासिक पत्रिका) न्यूज तरंग एक भारतीय हिंदी न्यूज़ चैनल है, जो भारत के विभिन्न राज्यों में प्रसारित होता है।