आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामग्रियों का वितरण 11 व 12 मार्च को

Mar 10, 2025 - 10:03
आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामग्रियों का वितरण 11 व 12 मार्च को

कुशीनगर:: जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जनपद के अन्तर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों पर लाभार्थियों को वितरण हेतु सामग्री प्राप्त हो चुकी है। यह सामग्री माह-नवंबर 2024 के आपूर्ति ओदश के अनुसार है। उन्होंने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार जनपद के रामकोला, कप्तानगंज, बिशुनपुरा, दुदही, पडरौना, मोतीचक एवं नेबुआ नौरंगिया के परियोजनाओं के आगनबाड़ी केन्द्रो से उपरोक्त सामग्री का वितरण दिनांक 11 व 12 मार्च,2025 को किया जायेगा। उक्त दिवस को रामकोला, कप्तानगंज, बिशुनपुरा, दुदही, पडरौना, मोतीचक एवं नेबुआ नौरंगिया. परियोजना के सी०डी०पी०ओ० व मुख्य सेविका भ्रमणशील रहेगें और कम से कम 05 केन्द्रों का भ्रमण करेगें।

      लाभार्थियों का विवरण- 6 माह से 3 वर्ष के बच्चे के लिए गेहूं, दलिया प्रति माह 1 किलो ग्राम, फोर्टीफाइट रइस प्रति ग्राम 1 किलो ग्राम , चना दाल प्रति माह 1 किलो ग्राम, खाद्य तेल प्रति माह 455 लीटर।

    3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चे के लिए गेहूं, दलिया प्रति माह 500 ग्राम, फोर्टीफाइट राइस प्रति माह 500 ग्राम , चना दाल प्रति माह 500 ग्राम। गर्भवती एवं धात्री महिलाएं के लिए गेहूं, दलिया प्रति माह 1.5 किलो ग्राम, फोर्टीफाइट राइस प्रति ग्राम 1.5 किलो ग्राम , चना दाल प्रति माह 1.5 किलो ग्राम, खाद्य तेल प्रति माह 455 लीटर। अति कुपोषित बच्चे के लिए गेहूं, दलिया प्रति माह 1.5 किलो ग्राम, फोर्टीफाइट राइस प्रति ग्राम 1.5 किलो ग्राम ,चना दाल प्रति माह 1.5 किलो ग्राम, खाद्य तेल प्रति माह 455 लीटर।

      उन्होंने बताया कि वितरण दिवस को विकास खण्ड रामकोला, कप्तानगंज, बिशुनपुरा, दुदही, पडरौना, मोतीचक एवं नेबुआ नौरंगिया के ग्राम प्रधान और स्वयं सहायता समूह भी वितरण स्थल पर मौजूद रहेगें। आंगनबाड़ी कार्यकत्री के द्वारा 11 व 12 मार्च, 2025 को वितरण किये जाने की सूचना ग्राम प्रधान और अन्य जनप्रतिनिधियों को दिया जायेगा।

न्यूज़ तरंग डेस्क न्यूज़ तरंग डेस्क: न्यूज तरंग एक भारतीय हिंदी न्यूज़ चैनल है, जो भारत के विभिन्न राज्यों में प्रसारित होता है। यह चैनल खबरों, वार्तालाप, साक्षात्कार, और विशेष कार्यक्रमों का प्रसारण करता है। न्यूज तरंग ने अपने उद्दीपकों और निष्कर्षों के लिए एक नाम बनाया है और वर्तमान समाचारों को सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। यह चैनल समाचार का एक व्यापक स्पेक्ट्रम कवर करता है और विभिन्न विषयों पर चर्चा करता है, जैसे कि राजनीति, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, साहित्य, और सामाजिक मुद्दे।